हालात

'सावधान रहें, सिर्फ जरूरी होने पर ही करें यात्रा', भारतीय दूतावास की ईरान पर नई एडवाइजरी

एडवाइजरी में कहा गया है, "हाल के सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगले आदेश तक ईरान की सभी गैर-आवश्यक यात्राओं से बचें।"

भारतीय दूतावास की ईरान पर नई एडवाइजरी, नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह
भारतीय दूतावास की ईरान पर नई एडवाइजरी, नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह फोटो: IANS

ईरान के मौजूदा हालातों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने अपने देश के नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें हाल के सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

Published: undefined

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर नई एडवाइजरी शेयर की। इसमें लिखा गया, "भारतीय दूतावास ईरान में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों और कुल मिलाकर स्थिति में सुधार को देखते हुए दूतावास ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए यह संशोधित एडवाइजरी जारी कर रहा है।"

एडवाइजरी में कहा गया है, "हाल के सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अगले आदेश तक ईरान की सभी गैर-आवश्यक यात्राओं से बचें।"

इसमें कहा गया है, "ईरान में वर्तमान में रह रहे भारतीय नागरिकों और साथ ही जिन्हें जरूरी काम से ईरान जाना पड़ सकता है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें, हर समय सतर्क रहें और हालात पर लगातार नजर रखें। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे विश्वसनीय स्रोतों से स्थानीय घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करें।"

Published: undefined

भारतीय दूतावास ने कहा कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और ईरान आने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द तेहरान में भारतीय दूतावास के पास अपनी जानकारी दर्ज कराएं। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपडेट और आगे जारी होने वाली किसी भी एडवाइजरी के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से नजर रखें।

Published: undefined

वहीं, भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किए हैं। एडवाइजरी में कहा गया, "भारतीय दूतावास की आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन नीचे दी गई हैं। मोबाइल नंबर:+989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359।"

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined