हालात

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे हफ्ते घटा, गिरकर चार महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट चिंता का कारण है क्योंकि आरबीआई इसका उपयोग रुपये में अस्थिरता को रोकने के लिए करता है। लेकिन इसमें गिरावट की स्थिति में भारतीय मुद्रा में तेज गिरावट होने पर आरबीआई के पास बाज़ार में हस्तक्षेप करने की कम गुंजाईश रहती है।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह घटा फोटोः IANS

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह गिरकर 22 सितंबर तक चार महीने के निचले स्तर 590.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 22 सितंबर को समाप्‍त सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.3 अब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले के दो सप्‍ताहों में इसमें 5.9 अरब डॉलर की गिरावट रही थी।

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट चिंता का कारण है क्योंकि आरबीआई इसका उपयोग रुपये में अस्थिरता को रोकने के लिए करता है। भारतीय मुद्रा में तेज गिरावट की स्थिति में केंद्रीय बैंक ऐसी स्थिति में रुपये को सहारा देने के लिए अमेरिकी डॉलर बेचने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करता है।

वहीं विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की स्थिति में आरबीआई के पास बाज़ार में हस्तक्षेप करने की कम गुंजाईश रहती है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में, आरबीआई रुपये को डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने से रोकने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के माध्यम से डॉलर की बिक्री कर रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 22 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 0.2 प्रतिशत मजबूत हुआ था और 82.8225 रुपये प्रति डॉलर और 83.2725 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा था।शुक्रवार को रुपया इस सप्ताह 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 83.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार

  • ,
  • 'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान, PDA से घबराई भाजपा बदल रही परिभाषा', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

  • ,
  • मध्य प्रदेश की शराब टेंडर प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा