हालात

पाकिस्तान में भटका इंडिगो का विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा

खराब दृश्यता के कारण लाहौर जाने वाली कई उड़ानें इस्लामाबाद की ओर मोड़ दी गईं। इस बीच, अबू धाबी से इस्लामाबाद जाने वाली पीआईए की एक फ्लाइट को मुल्तान डायवर्ट कर दिया गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पंजाब के अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान खराब मौसम के कारण लाहौर के पास पाकिस्तान में भटक गई और लगभग 8 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस जाने से पहले गुजरांवाला तक पुहंच गई। फ्लाइट रडार के अनुसार, भारतीय विमान ने शनिवार को लाहौर के उत्तर में लगभग 7:30 बजे प्रवेश किया और रात 8:01 बजे भारत लौट आया।

पाक नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह नई बात नहीं है क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी अनुमति है। इस बीच, सीएए द्वारा जारी अलर्ट के चलते हवाईअड्डों पर खराब दृश्यता के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया और देरी की गई। 

Published: 11 Jun 2023, 2:05 PM IST

सीएए के प्रवक्ता ने कहा कि उसने लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी रात 11:30 बजे तक बढ़ा दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विजिविलिटी 5,000 मीटर थी।

खराब दृश्यता के कारण लाहौर जाने वाली कई उड़ानें इस्लामाबाद की ओर मोड़ दी गईं। इस बीच, अबू धाबी से इस्लामाबाद जाने वाली पीआईए की एक फ्लाइट को मुल्तान डायवर्ट कर दिया गया। जेद्दा-लाहौर की एक उड़ान को भी मुल्तान की ओर मोड़ दिया गया। डॉन ने बताया कि लाहौर से मदीना और कराची से लाहौर के लिए पीआईए की उड़ानें और साथ ही लाहौर से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद की उड़ानों में देरी हुई।

Published: 11 Jun 2023, 2:05 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Jun 2023, 2:05 PM IST