हालात

भारतीय अप्रवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने यूपी के राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

उन्‍होंने कहा कि यह भी चिंता का विषय है कि अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास ने इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कदम नहीं उठाए, जिससे निर्वासित नागरिकों को अत्यधिक मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलने पड़े।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस से संबंधित संगठन ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कैप्‍टन बंशीधर मिश्र के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका द्वारा भेजे गये 104 भारतीयों के साथ कथित अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में अमेरिका के आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन प्रशासन (आई.सी.ई.) द्वारा किए गए कथित मानवाधिकार उल्लंघन पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी है।

Published: undefined

कांग्रेस प्रदेश मुख्‍यालय से बृहस्‍पतिवार को जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘ पांच फरवरी 2025 को अमृतसर हवाई अड्डे पर अमेरिका से निर्वासित 104 भारतीय नागरिकों को बेड़ियों और हथकड़ियों में जकड़कर भेजा गया। यह न केवल उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का गंभीर उल्लंघन भी है। इस घटना से भारत की छवि को धक्का लगा है और उन नागरिकों को अपमानजनक एवं अमानवीय यातना झेलनी पड़ी।’’

कैप्‍टन मिश्र ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय नागरिक एवं राजनीतिक अधिकार संधि, 1967 के अनुच्छेद सात और अनुच्छेद 10(1) के तहत सभी व्यक्तियों की गरिमा और सम्मान की रक्षा की गारंटी दी गई है, जिसका इस घटना से उल्लंघन हुआ है।

Published: undefined

उन्‍होंने कहा कि यह भी चिंता का विषय है कि अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास ने इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कदम नहीं उठाए, जिससे निर्वासित नागरिकों को अत्यधिक मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलने पड़े।

‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की है कि इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ राजनायिक स्तर पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई जाए तथा भारत सरकार इस मामले को अमेरिका के संबंधित अधिकारियों के समक्ष सख्ती से उठाए ताकि दोषियों के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

उसने यह भी कहा कि इसके साथ ही पीड़ित भारतीय नागरिकों के लिए मानवाधिकार आयोग और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी न्याय की मांग की जाए।

Published: undefined

प्रतिनिधिमंडल में मिश्रा के अलावा वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता डाक्‍टर संतोष त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस कला प्रकोष्‍ठ के अध्यक्ष विनोद मिश्र, और प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष नितिन मिश्रा समेत कई प्रमुख कांग्रेसी शामिल थे।

बयान के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को यह ज्ञापन सौंपा।

Published: undefined

अमेरिका का एक सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापक वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा से कुछ ही दिन पहले यह कार्रवाई हुई।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!