हालात

ईरान ने यूनेस्को को लिखा पत्र, कहा- रेलवे सिस्टम पर हमला इंसानियत की साझी विरासत के खिलाफ, रोके यूएन

यूनेस्को ने ईरान के 1,394 किलोमीटर लंबे ट्रांस-ईरानी रेलवे को 2021 में विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी है। उत्तर-पूर्व में कैस्पियन सागर को दक्षिण-पश्चिम में फारस की खाड़ी से जोड़ने वाली यह रेलवे लाइन शानदार इंजीनियरिंग की एक मिसाल है।

ईरान ने यूनेस्को को लिखा पत्र, कहा- रेलवे सिस्टम पर हमला इंसानियत की साझी विरासत के खिलाफ, रोके यूएन
ईरान ने यूनेस्को को लिखा पत्र, कहा- रेलवे सिस्टम पर हमला इंसानियत की साझी विरासत के खिलाफ, रोके यूएन फोटोः सोशल मीडिया

इजरायल की ओर से ईरान के रेलवे सिस्टम को उड़ाने की धमकी पर गंभीर चिंता जताते हुए ईरान ने यूनेस्को को पत्र लिखा है। इसमें रेलवे सिस्टम पर हमले को इंसानियत की साझी विरासत के खिलाफ बताते हुए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी से इसे रोकने और इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करने की मांग की गई है।

Published: undefined

दरअसल, ईरान के 1,394 किलोमीटर लंबे ट्रांस-ईरानी रेलवे को यूनेस्को ने 2021 में विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी है। यूनेस्को की वेबसाइट के मुताबिक, 1,394 किलोमीटर लंबे ट्रांस-ईरानी रेलवे को, जो उत्तर-पूर्व में कैस्पियन सागर को दक्षिण-पश्चिम में फारस की खाड़ी से जोड़ता है, यूनेस्को ने 2021 में “इसके बड़े आकार और खड़ी चढ़ाई वाले रास्तों और दूसरी मुश्किलों को पार करने के इंजीनियरिंग के मिसाल” के लिए वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर मान्यता दी थी।

Published: undefined

ईरान की आईएसएनए न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि ईरान के सांस्कृतिक विरासत मंत्री रेजा सलीही अमीरी ने यूनेस्को के महानिदेशक को एक आधिकारिक चिट्ठी भेजी है, जिसमें यूएन एजेंसी से देश के रेलवे सिस्टम पर हमले की इजरायल की धमकी की निंदा करने और इस पर रोक लगाने की अपील की है।

Published: undefined

आईएसएनए ने बताया कि ईरान के मंत्री ने इस खतरे को इंसानियत की साझी विरासत पर हमला बताया और यूएन एजेंसी से इजरायली सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए तुरंत एक साफ रुख अपनाने की मांग की। अब देखना होगा कि यूएन की एजेंसी इजरायल और अमेरिका के हमले से पहले ईरान की अपील पर कोई कदम उठाती है या नहीं।

Published: undefined

वहीं, मंगलवार को आईडीएफ ने नया वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर हवाई हमले किए हैं। सेना के अनुसार, अब तक ईरान के 130 से ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि ईरान को “एक ही रात में खत्म किया जा सकता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (वाशिंगटन समय और भारत में बुधवार सुबह 5:30 बजे ) तक की डेडलाइन तय की है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined