हालात

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा, नाले में वाहन गिरने से CRPF के 3 जवानों की मौत, 15 घायल

वाहन में 23 जवान सवार थे। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिन्हा ने कहा कि उन्हें सीआरपीएफ कर्मियों की मौत पर गहरा दुख है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक वाहन के सड़क से फिसल कर नाले में गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दीउपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जवानों की मौत पर दुख जताया और अधिकारियों को घायल जवानों को उत्कृष्ट उपचार मुहैया कराने और हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया।

यह हादसा कडवा इलाके में सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ जब जवान बसंतगढ़ से एक अभियान से एक बंकर वाहन में सवार होकर लौट रहे थे। वाहन सीआरपीएफ की 187 बटालियन का था।

Published: undefined

वाहन में 23 जवान सवार थे। दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिन्हा ने कहा कि उन्हें सीआरपीएफ कर्मियों की मौत पर गहरा दुख है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वरिष्ठ अधिकारियों को उत्कृष्ट उपचार मुहैया कराने और हरसंभव सहायता देने का निर्देश दिया है।’’

Published: undefined

सिंह ने भी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और कहा कि ‘‘वाहन सीआरपीएफ के कई बहादुर जवानों को ले जा रहा था।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने उपायुक्त सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं। हरसंभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • राहुल गांधी 17 अगस्त को बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' की शुरुआत करेंगे, SIR के खिलाफ तेज होगा अभियान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी के घर पर 'इंडिया' गठबंधन' की बैठक, उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार और SIR सहित इन मुद्दों पर चर्चा

  • ,
  • इंडिया गठबंधन की बैठक में 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चर्चा, राहुल गांधी ने साथी नेताओं को दी धोखाधड़ी पर प्रेजेंटेशन

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की नीतियों ने अमेरिका-भारत के रिश्ते में बढ़ाया तनाव और सेना प्रमुख बनेंगे राष्ट्रपति?

  • ,
  • चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ शुक्रवार को बेंगलुरू में कांग्रेस की बड़ी रैली, खड़गे और राहुल गांधी भी होंगे शामिल