हालात

जम्मू-कश्मीर: सीमा पर पाक की नापाक हरकत जारी, पुछं में LoC पर पाकिस्तानी आर्मी ने फिर की गोलीबारी

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की दिनचर्या बना ली है। कल भी पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में उरी सेक्टर अंधाधुंध गोलाबारी से नंबला गांव में पांच नागरिक घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना महामारी में भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर लगातार पाकिस्तानी आर्मी सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। एलओसी पर एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को पाकिस्तान ने अकारण फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

Published: undefined

रक्षा सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 6.15 बजे के आसपास पाकिस्तान ने अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। सूत्रों ने कहा, "भारतीय सेना सख्त जवाबी कार्रवाई कर रही है।"

Published: undefined

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की दिनचर्या बना ली है। कल भी पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में उरी सेक्टर अंधाधुंध गोलाबारी से नंबला गांव में पांच नागरिक घायल हो गए। नंबला गांव में पाकिस्तान के गोलाबारी में दो रिहायशी मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ मवेशी भी मारे गए।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर