हालात

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सरपंच की गोली मारकर हत्या, आतंकियों ने उतारा मौत के घाट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खबरों के मुताबाकि गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वे बीजेपी से भी जुड़े हुए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड के वेसू में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक बीजेपी सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। सरपंच की पहचान सज्जाद अहमद खांडे के रूप में की गई है। आतंकवादियों के हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

खबरों के मुताबिक, आतकंवादियों ने सज्जाद को कुलगाम जिले के वेस्सु स्थित घर के बाहर ही गोलियां मारी। घायल हालात में उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली

कश्मीर में राजनीतिक कार्यकतार्ओं और पंचायत के सदस्यों को आतंकवादी अपना निशाना बनाते चले आ रहे हैं। कश्मीर घाटी में 48 घंटे के अंदर सरपंच पर हमले का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 4 अगस्त की शाम को कुलगाम जिले के मीरबाजार के अखरान इलाके में पंच पीर आरिफ अहमद शाह पर आतंकियों ने हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद श्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोर जिले के लिए बीजेपी नेता और पार्टी के एक पूर्व जिलाध्यक्ष वसीम बारी को आतंकवादियों ने मार दिया था।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: गौतम गंभीर ने तीन टेस्ट की श्रृंखला की वकालत की और जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन निदेशक नियुक्त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • युद्ध के बीच ईरान ने बढ़ाई हथियार बनाने की रफ्तार, उत्पादन दोगुना करने का दावा, बढ़ेगी ट्रंप की टेंशन

  • ,
  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार