हालात

जम्मू-कश्मीर में खौफ का माहौल, विदेशी पर्यटकों को भी जगह छोड़ने की सलाह, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

कश्मीर में बढ़ी हलचल को देखते हुए स्थानीय लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। विदेशी पर्यटकों को भी कश्मीर छोड़ने की सलाह दी गई है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो: सोशल मीडिया

सरकारी एडवाइजरी जारी होने के बाद जम्मू-कश्मीर में अफरा तफरी का माहौल है। पेट्रोल पंपों, किरानों की दुकानों और एटीएम पर लोगों की लंबी लाइनें नजर आ रही हैं। किसी आशंका के मद्देनजर ये लोग पहले से राशन-पानी जुटाने में लगे हुए हैं।

उधर, एयरलाइंस कंपनियों ने कैंसिलेशन चार्ज खत्म कर दिए हैं। टूरिस्ट वापस जा रहे हैं और श्रीनगर स्थित नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी ने नोटिस जारी कर सभी कोर्सेज के लिए क्लासेज अगले आदेश तक निलंबित कर दिए हैं। संस्थान ने इस फैसले की वजह प्रशासनिक कारण बताए हैं। वहीं एकाएक कश्मीर में बढ़ी हलचल को देखते हुए स्थानीय लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। विदेशी पर्यटकों को भी कश्मीर छोड़ने की सलाह दी गई है। एनडीटीवी ने विदेशी पर्यटकों के हवाले से कहा है कि उन्हें जगह छोड़ने के लिए कहा गया है।

एक विदेशी पर्यटक ने बताया है कि वह हाउसबोट में रुके हुए थे, पुलिसवाले आए और उन्हें जगह छोड़ने के लिए कहा गया। टूरिस्ट ने बताया कि वह घबराए हुए तो नहीं थे, लेकिन असहज महसूस कर रहे थे और लोगों की पेट्रोल-डीजल पंप स्टेशन पर भीड़ लगी हुई थी। यह सब देखकर उन्हें समझ में आया कि कुछ तो गड़बड़ हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग

  • ,
  • खेल: रिंकू सिंह ने विराट-रोहित को लेकर किया बड़ा दावा और जसपाल राणा को याद करके भावुक हुई मनु भाकर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • प्रियंका गांधी भड़कीं, 'अगर चुनाव आयुक्तों को जानकारी थी और उन्होंने इजाजत दी, तो यह लोकतंत्र पर हमला'

  • ,
  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर सुप्रीम कोर्ट में मतभेद, पीठ के दोनों जजों की राय अलग, जानें अब क्या होगा?