हालात

जम्मू-कश्मीर: नए साल पर भी घाटी में हरकतों से बाज नहीं आए आतंकी, नौशेरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एलओसी के समीप बुधवार को सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिला के नौशेरा क्षेत्र में आतंकवादियों से मुठभेड़ में दो सैनिक शहीद हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को सुरक्षा बलों को नौशेरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

दोनों तरफ से देर रात तक गोलीबारी हुई और बुधवार सुबह दो सैनिकों के शव मिले। क्षेत्र में और बल तैनात कर घेराबंदी कर दी गई है और अभियान जारी है। नौशेरा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब है और पूर्व में आतंकवाद का केंद्र रहा है।

मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि राज्य में 250 आतंकवादी सक्रिय हैं, जिनमें से 100 विदेशी और बाकी स्थानीय हैं।

बता दें कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा था कि राज्य में 2019 में 160 आतंकवादी मारे गये और 102 गिरफ्तार किये गये। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 250 आतंकवादी अब भी सक्रिय हैं लेकिन आतंकवाद से जुड़ने वाले युवाओं में कमी आयी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी