हालात

जम्मू कश्मीरः किश्तवाड़ जिले में यात्रियों से भरी बस चिनाब नदी में गिरी, करीब 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पाडर इलाके में श्रद्धालुओं की बस चिनाब नदी में जा गिरी, जिस कारण कई लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालू माछिल माता की यात्रा पर जा रहे थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में यात्रियों से भरी बस चिनाब नदी में गिरी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक और सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बच्चे को छोड़कर करीब 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है। खबरों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि किश्तवाड़ जिले में यात्रियों से भरी बस चिनाब नदी में पलट गई है, जिसमें केवल एक पांच साल का बच्चा बचा है। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बस में आखिर कितने लोग सवार थे।

बस में सवार यात्री अभी चल रही माछिल यात्रा में शामिल होने पद्दार घाटी जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार राहत और बचाव का काम जारी है।

बीते दिन किश्तवाड़ जिले में ही डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग पर भारी भूस्खलन की चपेट में दो वाहन आ गए थे, जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्दर कुमार गुप्ता ने बताया था कुल्लीगाड में पहाड़ी से नीचे गिरे पत्थर और मलबे की चपेट में एक मिनी बस और एक कार आ गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

  • ,
  • खेल: सिराज बोले- ब्रेक ने मेरी गेंदबाजी को प्रभावित किया और ईशान किशन ने DRS को लेकर वैभव सूर्यवंशी पर कसा तंज