हालात

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के अस्पताल में आतंकी हमला, 1 की मौत, 1 घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिला अस्पताल में आतंकवादियों ने फायरिंग की। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहं एक शख्स घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा सहायक चंद्रकांत शर्मा आतंकी हमले में घायल हो गए। जबकि उनके पीएसओ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल चंद्रकांत शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि चंद्रकांत शर्मा आएसएस से जुड़े हुए थे।

खबरों के मुताबिक, चंद्रकांत किश्तवाड़ा के अस्पताल में इलाज करा रहे थे, इसी दौरान आतंकी वहां पहुंचे और उनपर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले के जवाब में चंद्रकांत के गार्ड ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली गार्ड को लग गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

अस्पताल में गोली की आवाज सुनकर मरीज और उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आतंकी वहां से भागने में सफल रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने पूरे अस्पताल और इलाके की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

  • ,
  • खेल: सिराज बोले- ब्रेक ने मेरी गेंदबाजी को प्रभावित किया और ईशान किशन ने DRS को लेकर वैभव सूर्यवंशी पर कसा तंज