हालात

नीति आयोग की रिपोर्ट में पिछड़ा बिहार, तो JDU ने BJP के पाले में डाला गेंद, मांगा विशेष राज्य का दर्जा

जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि बिहार के संबंध में नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि बिना विशेष राज्य का दर्जा मिले अन्य राज्यों की बराबरी संभव नहीं है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

नीति आयोग के भारत को सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक 2020-21 में बिहार के सबसे खराब प्रदर्शन पर राज्य की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी जहां इस रिपोर्ट के बहाने लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है, वहीं शनिवार को जेडीयू ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का पुराना राग छेड़ दिया है।

Published: undefined

अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का जेडीयू में विलय करने के बाद जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट इसके प्रमाण हैं कि बिना विशेष राज्य का दर्जा मिले अन्य राज्यों की बराबरी संभव नहीं है।

Published: undefined

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित अपने एक ट्वीट में लिखा, "बिहार-झारखंड विभाजन उपरांत प्राकृतिक संपदाओं का अभाव और बिहारवासियों पर प्राकृतिक आपदाओं के लगातार दंश के बावजूद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार अपने कुशल प्रबंधन से बिहार में विकास को गति देने में लगी है। लेकिन वर्तमान दर पर अन्य राज्यों की बराबरी संभव नहीं है।"

Published: undefined

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे लिखा, "नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट इसका प्रमाण है। अत: विनम्र निवेदन है कि 'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा' देने की जेडीयू की वर्षों लंबित मांग पर विचार करें और बिहार वासियों को न्याय दें।"

गौरतलब है कि नीति आयोग की रिपोर्ट सामने आने के बाद बिहार की हर जगह आलोचना हो रही है। आरजेडी के नेता इस रिपोर्ट को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...