हालात

मुंबई-नासिक हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जीप और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 3 घायल

जीप को ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। हादसा पडघा इलाके के खडवली फाटा में हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई-नासिक हाईवे पर एक बार फिर हादसा हुआ है। इस हादसे में जीप को ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। हादसा पडघा इलाके के खडवली फाटा में हुआ।

स्थानीय लोग पिछले कई सालों से इस इलाके में फ्लाईओवर की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने 3 बार टोल नाका को भी बंद कराया था। लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिये जाने से नागरिकों में आक्रोश है। आज हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और टोल बूथ को बंद करने की कोशिश की।

Published: undefined

हादसे में मारे गए लोगों के नाम

  1. चिन्मयी विकास शिंदे

  2. रिया किशोर परदेशी

  3. चैताली सुशांत पिम्पले

  4. संतोष अनंत जाधव

  5. वसंत धर्म जाधव

  6. प्रज्वल शंकर फिरके

घायलों के नाम

  • दिलीप कुमार विश्वकर्मा

  • चेतना गणेश

  • कुणाल ज्ञानेश्वर भामरे

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे डीके शिवकुमार, चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

  • ,
  • खेल: BCCI की 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में सूर्यवंशी शामिल और फाइनल में GT पर RCB का पलड़ा भारी!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को लेंगे शपथ

  • ,
  • अमेरिका-ईरान डील की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा क्रूड

  • ,
  • सिनेजीवन: दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय को लेकर फैली अफवाहों पर लगाया विराम और केएल राहुल संग चिल करते दिखे अहान शेट्टी