हालात

कोरोना पर मुख्यमंत्रियों को फोन कर सिर्फ 'मन की बात' करते हैं पीएम, झारखंड सीएम ने कहा- काश हमारी भी सुनते

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट कर कहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री ने कोरोना के हालात जानने के लिए उन्हें फोन किया, लेकिन वे सिर्फ अपने मन की बात कहते रहे।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

देश में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र लगातार कई-कई बैठकें कर रहे हैं और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर राज्य के हालात भी जान रहे हैं। सरकार की तरफ से आने वाली सूचनाओं में ऐसा ही बताया जा रहा है। लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन के ट्वीट से अलग ही बात सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, "आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते।"

हेमंत सोरेने के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां भी सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4.12 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए और 3980 लोगों की मौत हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति