हालात

झारखंडः कांग्रेस के मंत्री हर शनिवार को लगाएंगे जनता दरबार, निपटाएंगे आम लोगों की समस्याएं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार में कांग्रेस के चारों मंत्री हर महीने 6 जिले का दौरा कर लोगों से संवाद कायम करेंगे। इस कड़ी में कृषि मंत्री बदल पत्रलेख बुधवार को गढ़वा और गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम हजारीबाग और रामगढ़ दौरे पर जाएंगे।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्री प्रत्येक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे और आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन कर उनका निपटारा करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री सह पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

दोनों नेताओं ने माना कि कोरोना सहित विभिन्न वजहों से सरकार और संगठन में समन्वय की कमी रही है। अब इसे दूर करने के लिए आम जनता के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कायम करने की पहल की जा रही है। जनता दरबार में सरकार के मंत्री लोगों से सीधे रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सरकार में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले चारों मंत्री हर महीने छह जिले का दौरा कर लोगों से संवाद कायम करेंगे। इसी कड़ी में कृषि मंत्री बदल पत्रलेख बुधवार को गढ़वा जिले के दौरे पर हैं। गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम हजारीबाग और रामगढ़ दौरे पर जाएंगे। मंत्रियों के दौरे के दौरान जिलों के आला अधिकारियों को भी उपस्थित रहने को कहा गया है।

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार लोगों के घर तक जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्प है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार जल्द पंचायत चुनाव कराना चाहती है। सरकार की तरफ से सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। चुनाव की तारीखों के बारे में निर्वाचन आयोग निर्णय लेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा, जमानत पर रहने दें’, आजम खान के खिलाफ ED की याचिका पर बोला SC

  • ,
  • IND vs NZ, 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन की हवादार परिस्थितियों में भारत की कड़ी परीक्षा, असली चुनौती तो ये है?

  • ,
  • बंगाल की खाड़ी में खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने से पहले ऑरेंज अलर्ट

  • ,
  • मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का था मास्टरमाइंड, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका

  • ,
  • 'आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ा भारत, अर्थव्यवस्था की रीढ़ हो चुकी है कमजोर', कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी