हालात

झारखंड: स्कूल वैन में लगी आग, बाल-बाल बचे 10 बच्चे, ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए कई गंभीर आरोप

झारखंड के गुमला में 10 बच्चे उनकी स्कूल वैन में आग लगने के बाद बाल-बाल बच गए। इस हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधन पर ही कई आरोप लगाए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के गुमला जिला में गुरुवार को 10 बच्चे उनकी स्कूल वैन में आग लगने के बाद बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार, घटना घाघरा-लोहरदग्गा मार्ग पर स्थित खापराटोली के पास हुई। बच्चे वैन में बैठकर अपने गोल्डन वैली स्कूल जा रहे थे, तभी चालक ने वाहन से धुआं निकलता हुआ देखा। दुर्घटना होने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकालने में मदद की।

बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर सुनिल कुमार ने कहा, “मैंने कई बार स्कूल प्रबंधन को बताया था कि वैन चलाते वक्त इसका इंजन बार-बार गर्म हो जाता है, लेकिन उन्होंने मेरी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।” पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि नए नियमों में ऑटो, टेंपो में स्कूली बच्चों को ले जाना अवैध है। इसके अलावा जिला स्कूल वाहन सुरक्षा समिति और विद्यालय स्तर पर भी परिवहन सुरक्षा समिति बनाई गई। लेकिन परिवहन विभाग कानूनों को कागज में दफन कर खामोश बैठा है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Oct 2019, 3:19 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • सिनेजीवन: रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर और अहाना कुमरा ने परिवार संग किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

  • ,
  • स्कूलों में 'नो-एंट्री' पर आर-पार: मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट, विधानसभा के बाहर धरना

  • ,
  • लखनऊ में बैंक के बाहर शख्स ने पत्नी को मारी गोली, घर लौटकर बहन की हत्या की, फिर खुद को भी कर लिया खत्म

  • ,
  • 'चंदा चोरी' छुपाने के लिए राष्ट्रगीत का सहारा! BJP पर कांग्रेस का हमला, कहा- ये 'झूठे' और 'नकली' राष्ट्रवादी हैं