हालात

झारखंड: उन्मादी भीड़ ने पीट-पीटकर मुस्लिम युवक को मार डाला था, लेकिन पुलिस रिपोर्ट में हिंसा का जिक्र तक नहीं

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हुआ था। वीडियो में भीड़ मुस्लिम युवक को बेहरमी से पीटती हुई दिखाई दे रही है। लोग पीड़ित को ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए कहते हुए दिख दे रहे हैं। पुलिस इस वीडियो को आधार मानते हुए मामले की जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड के सरायकेला में भीड़ द्वारा की गई मुस्लिम युवक की हत्या के मामले में जो पुलिस परिजनों को इंसाफ दिलाने का दम भर रही है। खबरों के मुताबिक, उसी पुलिस ने शिकायत में इस बात का जिक्र तक नहीं किया है कि मुस्लिम युवक तबरेज पर भीड़ ने हमला किया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने युवक को अनपी रिपोर्ट में चोरी का आरोपी बताया है।

इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हुआ था। वीडियो में भीड़ मुस्लिम युवक को बेहरमी से पीटती हुई दिखाई दे रही है। कुछ लोग पीड़ित को ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ बोलने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस वीडियो को आधार मानते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिस कर्मी खरसावां और सिनी पुलिस थानों में तैनात थे, जिस इलाक में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

गौरतलब है कि 17 जून को भीड़ ने तबरेज अंसारी नाम के मुस्लिम युवक की चोरी के शक में कई घंटों तक पिटाई की थी। इस दौरान उससे जय श्रीराम के नारे भी लगवाए गए। युवक को 18 जून को पुलिस के हवाले किया गया था। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। खबरों के मुताबिक, युवक को 22 जून को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Jun 2019, 11:51 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल