हालात

बंगाल में हमले पर बोले नड्डा - बुलेट प्रूफ गाड़ी की वजह से बचा, राज्यपाल ने भी जताई तीखी प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष के काफिले पर हमले के बाद राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि सिर्फ बुलेट प्रूफ गाड़ी की वजह से बचा हूं। वहीं राज्यपाल ने कहा है कि ममता सरकार के कृत्यों से सिर शर्म से झुक गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कोलकाता से 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर जाते समय हुए हमले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि इस हमले में सिर्फ इसलिए सुरक्षित रहे, क्योंकि उनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी। उन्होंने कहा कि इस पथराव में काफी बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय घायल हुए हैं।

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन दक्षिण 24 परगना जिला में गुरुवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, आज मैं यहां आया हूं, तो रास्ते में मुझे जो दृश्य देखने को मिला, वो इस बात को बताता है कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है। आज मैं यहां पहुंचा हूं तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से पहुंचा हूं। टीएमसी के गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

जेपी नड्डा ने कहा, कैलाश विजयवर्गीय, राहुल सिन्हा को देखिए, इनकी गाड़ियों को देखिए। मैं तो इसलिए सुरक्षित हूं क्योंकि मेरे पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी। वरना आज कोई ऐसी गाड़ी नहीं थी जिस पर हमला न हुआ हो। ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, ममता जी की सरकार यहां से जाने वाली है, और बंगाल में कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा, यहां पुलिस और प्रशासन का राजनीतिकरण हो रहा है। हमें इसे रोकना है और यहां कमल खिलाना है।

इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कई ट्वीट कर कहा है कि हमला करने वालों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने ममता बनर्जी को जटैग करते हुए लिखा है कि आपके कृत्यों से मेरा सिर शर्म से झुक गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद