
बीजेपी के कई नेताओं की तरह अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी झूठा दावा कर सोशल मीडिया पर अपनी भारी फजीहत करा ली है। दरअसल मणिपुर में बीजेपी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने मंच से दावा कर दिया कि पीएम मोदी ने देश को पहली महिला रक्षा मंत्री दिया है। नड्डा के इस दावे पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी और उन्हें याद दिलाया कि देश की पहली महिला रक्षा मंत्री इंदिरा गांधी थीं।
Published: undefined
शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मणिपुर की राजधानी इम्फाल में बीजेपी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। वहां उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि बीजेपी महिलाओं को सम्मान करती है और उन्हें आगे लाती है। उन्होंने दावा किया कि भारत को पहली महिला रक्षा मंत्री, पहली महिला शिक्षा मंत्री, पहली महिला विदेश मंत्री और पहली महिला वित्त मंत्री भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। इसके अलावा आज पीएम मोदी की कैबिनेट में 12 केंद्रीय मंत्री महिलाएं हैं।
Published: undefined
बीजेपी अध्यक्ष का इतना कहना था कि सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर चुटकी लेना शुरू कर दिया। कई ट्विटर यूजर ने बीजेपी अध्यक्ष नड्डा को याद दिलाते हुए कहा कि देश की पहली महिला रक्षा मंत्री इंदिरा गांधी थी। वहीं एक और यूजर ने नड्डा को यह भी बताया कि भारत की पहली महिला वित्त मंत्री इंदिरा गांधी ही थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों ने नड्डा को यह भी बताया कि कांग्रेस ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दी।
Published: undefined
बता दें कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1975 में प्रधानमंत्री रहते हुए रक्षा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद इंदिरा गांधी ने जनवरी 1980 से जनवरी 1982 तक भी रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। इसके अलावा इंदिरा गांधी ने बतौर प्रधानमंत्री अपने पहले कार्यकाल के दौरान 1969 में वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाली थी और उन्होंने पहली बार 1970 में बतौर वित्त मंत्री देश का आम बजट भी पेश किया था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined