हालात

कर्नाटकः सीएम बोम्मई ने संत के हाथ से छीना माइक, आम लोगों के मुद्दे उठाने पर भड़के

होसदुर्ग कनक पीठ के ईश्वरानंदपुरी स्वामी ने सभा में कहा कि बेंगलुरु में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण जल-जमाव है। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है। मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि अधिकारी कोई उपाय क्यों नहीं करते। इसी बीच बोम्मई ने उनसे माइक छीन लिया।

फोटोः वीडियोग्रैब
फोटोः वीडियोग्रैब 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को एक कार्यक्रम में एक धार्मिक संत द्वारा आम लोगों की समस्याओं को उठाना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने संत के हाथ से माइक ही छीन लिया। यह घटना गुरुवार को बेंगलुरु के गरुड़चारपाल्य इलाके में एक मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद बीजेपी सरकार पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, संत बेंगलुरु के 'गंभीर नागरिक मुद्दे' उठाने लगे थे। होसदुर्ग कनक पीठ के ईश्वरानंदपुरी स्वामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "बेंगलुरु में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण जल-जमाव है। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है। मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि अधिकारी कोई उपाय क्यों नहीं करते। क्या वे नहीं समझते कि बारिश होने पर समस्या क्या होती है? कई मुख्यमंत्रियों ने कहा था कि वे स्थायी समाधान खोजेंगे, लेकिन मैं सिर्फ आश्वासनों से सहमत नहीं हूं।"

संत की बातों से असहज हुए सीएम बोम्मई ने फौरन उनके हाथ से माइक छीन लिया और स्पष्टीकरण देने लगे। बोम्मई ने कहा, "मैं ऐसे ही आश्वासन नहीं देता। फंड जारी कर दिया गया है और काम चल रहा है। मैं खोखले वादे नहीं करता। मैं आपको केवल तभी आश्वासन दूंगा, जब कुछ किया जा सकता है, अन्यथा मैं नहीं कहूंगा।" मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी से नहीं डरते।
उन्होंने कहा, "मैं दूसरों की तरह नहीं हूं।"

बोम्मई से माइक वापस लेने के बाद संत ने नाराजगी को भांपते हुए कहा कि वह सीएम बोम्मई की कही गई बातों से सहमत हैं। यह कहते हुए कि यह उनका अनुभव भी रहा है उन्होंने कहा, "सीएम बोम्मई ने वादे करने से पहले फंड दिया है। वह केवल ठोस वादे करते हैं। मैं यह बताने ही वाला था, लेकिन उन्होंने माइक ले लिया।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा