
कर्नाटक की बीजेपी सरकार एक बार फिर विवादों में है। इस बार बोम्मई सरकार के एक मंत्री ने सारी हदें पर करते हुए सार्वजनिक समारोह के दौरान एक महिला को खुलेआम थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में विवाद खड़ा हो गया है।
Published: undefined
मामला आवास मंत्री वी. सोमन्ना का है, जिनका एक सार्वजनिक समारोह में खुलेआम एक महिला को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। राज्य में इस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। घटना शनिवार शाम चामराजनगर जिले के गुंडलूपेट में एक भूमि कार्य वितरण समारोह के दौरान की बताई जा रही है, जहां 175 से ज्यादा लोग समारोह में मौजूद थे।
Published: undefined
केम्पम्मा के रूप में पहचानी जाने वाली महिला ने बाद में कहा कि वह मंत्री से इस कार्यक्रम में एक प्लॉट टाइटल डीड दिलाने में मदद करने की गुहार लगा रही थी, लेकिन मंत्री ने इनकार करते हुए उसे सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वह न सिर्फ भौंचक्का रह गई बल्कि सबके सामने अपमानित भी महसूस करने लगी।
Published: undefined
वहीं खुलेआम थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ने पर चामराजनगर के जिला प्रभारी मंत्री ने मामले की लीपापोती का प्रयास करते हुए आवास मंत्री का बचाव किया है। उन्होंने दावा किया कि वह महिला को अपने पैरों पर गिरने से रोकने के लिए उसे धक्का देने की कोशिश कर रहे थे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined