
बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1056 नए मामले सामने आए हैं। यह हालत तब है जब इस दौरान कोरोना की जांच के लिए दिल्ली में पहले के मुकाबले आधे से भी कम आरटी पीसीआर टेस्ट हुए हैं। साफ है कि टेस्ट कम होने से मामले कम सामने आ रहे हैं। अगर पहले की तरह ही जांच हों तो दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या कहीं ज्यादा होगी। इससे साफ है कि कोरोना को लेकर सीएम केजरीवाल के दावे खोखले हैं।
एक महीना पहले तक जहां दिल्ली में प्रतिदिन 10 से 11 हजार आरटी पीसीआर टेस्ट किए जा रहे थे, वहीं अब केवल चार से पांच हजार आरटी पीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 26 जुलाई को दिल्ली में केवल 3821 आरटी पीसीआर टेस्ट हुए। इसके अलावा 7685 एंटीजन टेस्ट किए गए।
Published: undefined
वहीं मंगलवार 28 जुलाई को जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि बीते 24 घंटों में दिल्ली में 4843 आरटी पीसीआर टेस्ट किए गए हैं। जबकि इस माह की शुरुआत में 1 जुलाई को दिल्ली में कोरोना जांच के लिए लगभग 11,000 आरटी पीसीआर और करीब 10,000 एंटीजेन टेस्ट किए गए थे।
मंगलवार को दिल्ली सरकार के कोरोना बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1056 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1135 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं 24 घंटों के दौरान ही दिल्ली में 28 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हो गई।
Published: undefined
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा करते हुए आज फिर कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों की मेहनत और सूझबूझ की वजह से दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है। आज दिल्ली के मॉडल की चर्चा पूरे देश और पूरी दुनिया में की जा रही है। दिल्ली में दो से तीन फीसदी कोरोना संक्रमित रोगियों की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में 15,408 बेड कोरोना रोगियों के लिए आरक्षित हैं, जिनमें से 2775 बेड उपयोग में हैं, जबकि 12,633 बेड विभिन्न अस्पतालों में रिक्त पड़े हैं।
Published: undefined
केजरीवाल ने कहा, “जून के महीने में कोरोना के मामलों में दिल्ली देशभर में दूसरे नंबर पर थी और अब दसवें नंबर पर है। हमने विशेषज्ञों के साथ बात की और स्थिति को संभाला। बिना दोबारा लॉकडाउन किए दिल्ली में कोरोना को नियंत्रित किया गया, जबकि आज भी सुनने में आता है कि देश के कई अन्य राज्यों और शहरों में लॉकडाउन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली में अब तक कुल 1,32,275 व्यक्तियों को कोरोना हुआ, जिनमें से 1,17,507 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि राष्ट्रीय राजधानी में 3881 व्यक्ति कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल 10,887 एक्टिव कोरोना रोगी हैं। इनमें से 6219 कोरोना रोगियों का उपचार उनके घरों पर ही चल रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined