हालात

केरल विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी बोले- लोग बदलाव के लिए तैयार, ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी बात सुने

राहुल गांधी ने कहा कि केरलम से संदेश स्पष्ट है कि लोग बदलाव के लिए तैयार हैं, और वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी बात सुने, समझे तथा ईमानदारी से काम करे।

फोटो: INC
फोटो: INC 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत का भरोसा व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘टीम यूडीएफ ही टीम केरलम है।’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘प्रत्येक उम्मीदवार केरल के लोगों की आवाज, आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। यह अनुभवी नेताओं और युवा परिवर्तनकर्ताओं का एक समूह है - पुरुषों और महिलाओं की एक मजबूत टीम जो अपने प्रतिनिधित्व वाले निर्वाचन क्षेत्रों की बारीकियों को समझती है।’’

वायनाड के पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘मेरे लिए केरल मेरा घर है और केरल के लोग मेरा परिवार हैं। मैंने यहाँ के लोगों से जो कुछ भी सीखा है और जिस प्यार एवं स्नेह से उन्होंने मुझे अपनाया है, उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूँ - मैं हमेशा आपका साथी रहूंगा।’’

Published: undefined

उन्होंने कहा कि केरलम से संदेश स्पष्ट है कि लोग बदलाव के लिए तैयार हैं, और वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी बात सुने, समझे तथा ईमानदारी से काम करे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘आगामी यूडीएफ सरकार के साथ मिलकर, मैं इस खूबसूरत राज्य के लिए बेहतर भविष्य निर्माण में मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।’’

उन्होंने केरल में यूडीएफ की जीत का विश्वास जताते हुए कहा, ‘‘केरलम की जीत होगी। यूडीएफ नेतृत्व करेगा।’’ राहुल गांधी का यह संदेश कांग्रेस द्वारा राज्य में 140 सदस्यीय विधानसभा के नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 92 उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के एक दिन बाद आया।

Published: undefined

राज्य में कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि इसने शेष सीट यूडीएफ के अन्य घटक दलों और कुछ निर्दलीयों के लिए छोड़ने का फैसला किया है। दक्षिणी राज्य में कांग्रेस पिछले एक दशक से सत्ता से बाहर है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined