हालात

केरल: CMRL मामले में पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के घर ED की छापेमारी, बेटी से भी हो चुकी है पूछताछ

ईडी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस वक्त दस जगहों पर इस मामले को लेकर छापेमारी चल रही है। ईडी पहले ही पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन का बयान दर्ज कर चुकी है। उनकी आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस इस विवाद के केंद्र में है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ माकपा नेता पिनाराई विजयन बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आ गए। केंद्रीय जांच एजेंसी के ईडी के कई अधिकारी पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पहुंचकर छापेमारी की। यह छापेमारी सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मासिक भुगतान मामले में चल रही जांच के सिलसिले में हुई है।

ईडी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस वक्त दस जगहों पर इस मामले को लेकर छापेमारी चल रही है। ईडी पहले ही पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन का बयान दर्ज कर चुकी है। उनकी आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस इस विवाद के केंद्र में है।

हालांकि अब तक पिनाराई विजयन से पूछताछ नहीं हुई है लेकिन संकेत हैं कि जांच आगे बढ़ने पर एजेंसी उनका बयान भी दर्ज कर सकती है।

Published: undefined

यह कार्रवाई बुधवार सुबह 6 बजे शुरू हुई। इससे एक दिन पहले ही केरल हाईकोर्ट ने ईडी को सीएमआरएल और एक्सालॉजिक के बीच कथित वित्तीय लेनदेन की जांच जारी रखने की अनुमति दी थी।

ईडी की टीमों ने केरल में एक साथ 10 जगहों पर छापेमारी की। इनमें तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन के पास स्थित पिनाराई विजयन का किराये का घर भी शामिल है, जहां वीणा विजयन भी रहती हैं।

सीएमआरएल के दफ्तर और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े परिसरों में भी तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि जांचकर्ता डिजिटल उपकरणों, वित्तीय दस्तावेजों और कथित मासिक भुगतान से जुड़े लेनदेन रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

Published: undefined

ईडी की टीम ने बेयपोर से माकपा विधायक पीए मोहम्मद रियास के घर भी पहुंचकर पूछताछ की। वह वीणा विजयन के पति हैं।

ईडी की जांच उन आरोपों के आधार पर शुरू हुई है, जिनमें कहा गया है कि एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को खनन कंपनी सीएमआरएल से बिना कोई वैध सेवा दिए भारी रकम मिली।

इससे पहले गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय की रिपोर्ट और आयकर विभाग की कार्यवाही में भी संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की ओर इशारा किया गया था, जिन्हें मासिक रिटेनर बताया गया।

Published: undefined

मंगलवार को केरल हाई कोर्ट ने सीएमआरएल और उसके अधिकारियों की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें ईडी जांच रद्द करने की मांग की गई थी।

अदालत ने कहा कि पहली नजर में मनी लॉन्ड्रिंग के संकेत दिखाई देते हैं और एजेंसी की जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बुधवार की छापेमारी और पूछताछ का रास्ता साफ हो गया।

हाल के वर्षों में किसी वरिष्ठ माकपा नेता के खिलाफ यह सबसे बड़ी जांचों में से एक मानी जा रही है।

Published: undefined

वाम मोर्चा लगातार इस मामले को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताता रहा है, लेकिन ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर छापेमारी से केरल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

आने वाले दिनों में मामले से जुड़े कई अहम लोगों को और समन भेजे जाने तथा पूछताछ किए जाने की संभावना है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: SC ने SIR को ठहराया वैध, कहा- प्रक्रिया में कोई खामी नहीं, EC के पास वोटर लिस्ट जांच का पूरा अधिकार

  • ,
  • 'उनका दूरदर्शी नेतृत्व सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा', कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया याद

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट ने SIR को ठहराया सही, कहा- निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी, EC को वोटर लिस्ट जांचने का पूरा अधिकार

  • ,
  • ग्रेट निकोबार मुद्दे पर जयराम रमेश का पलटवार, बोले- आदिवासी अधिकारों की जानबूझकर अनदेखी की जा रही

  • ,
  • 'हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे खुले रह सकेंगे रेस्टोरेंट-बार', सुखविंदर सिंह सुक्खू ने BJP के आरोपों का दिया करारा जवाब