हालात

CAA-NRC: कोलकाता में पीएम मोदी का जोरदार विरोध, NSUI ने दिखाए काले झंडे, लगाए ‘गो बैक मोदी’ के नारे

कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अलावा पूरे शहर में एनएसयूआई के कार्यकर्ता पीएम मोदी के दौरे के विरोध में सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिए हुए थे। पेस्टर पर लिखा था, ‘नो एनआरसी, नो सीएए’।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोलकाता में अपने दौरे के दूसरे दिन भी जमकर विरोध का सामना करना पड़ा। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को काले झंडे दिखाए। साथ ही ‘गो बैक मोदी’ के नारे भी लगाए। पीएम मोदी को एनएसयूआई के कार्यकताओं ने उस वक्त काले झंडे दिखाए जब वे पोर्ट ट्रस्ट के 150वें स्थापाना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के प्रवेश द्वार पर जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।

कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अलावा पूरे शहर में एनएसयूआई के कार्यकर्ता पीएम मोदी के दौरे के विरोध में सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिए हुए थे। पेस्टर पर लिखा था, ‘नो एनआरसी, नो सीएए’, कई पोस्टर पर ‘गो बैक मोदी’ भी लिखा हुआ था। एनएसयूआई ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसके कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का विरोध किया। इस दौरान विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

वहीं, सीएए और एनआरसी के खिलाफ रानी रासमणि रोड पर बेमियादी धरने पर बैठे तृणमूल की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) ने पीएम मोदी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। छात्र संगठन के एक नेता ने कहा कि देश को धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश की जा रही है। सीएए का मकसद एक समुदाय विशेष के लोगों को यहां से बाहर करना है, जिसका हम पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं।

इससे पहले शनिवार को भी कोलकाता में पीएम मोदी के दौरे का जोरदार विरोध हुआ था। छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पीएम मोदी के कोलकाता दौरे का विरोध किया था और ‘गो बैक मोदी’ के नारे लगाए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 12 Jan 2020, 5:23 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा