हालात

कुवैत के विदेश मंत्री ने आग हादसे से प्रभावित सभी भारतीयों को पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया

राहत कार्यों की निगरानी और घायलों से मिलने कुवैत पहुंचे विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात के बाद याह्या ने यह आश्वासन दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने देश में विदेशी श्रमिकों के आवास वाले एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग से प्रभावित भारतीयों को पूर्ण सहायता देने का बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया और इस त्रासदी की शीघ्र जांच करने की प्रतिबद्धता जताई। इस घटना में लगभग 40 भारतीयों समेत 49 लोगों की मौत हुई है।

राहत कार्यों की निगरानी और घायलों से मिलने कुवैत पहुंचे विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात के बाद याह्या ने यह आश्वासन दिया।

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, "राज्यमंत्री के.वी सिंह ने कुवैत में विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की। विदेश मंत्री याह्या ने दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने चिकित्सा देखभाल, शवों को शीघ्र भारत भेजने और घटना की जांच समेत पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया।"

सिंह ने बृहस्पतिवार को भीषण आग में घायल हुए कुछ भारतीयों से मुलाकात की और उन्हें भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?