हालात

उपचुनाव के परिणाम कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि, भारत रत्न दे सरकारः लालू यादव

उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकसभा उपचुनाव के परिणामों को कांशीराम के लिए वास्तविक श्रद्धांजलि बताते हुए लालू यादव ने उन्हें अविलंब भारत रत्न देने की मांग की है। 

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बसपा के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की है

देश में बहुजन आंदोलन के नेता और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर उन्हें याद करते हुए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने 15 मार्च को कांशीराम की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक महान क्रांतिकारी बताया। कांशीराम के करीबी रहे आरजेडी सुप्रीमो ने अपने ट्वीट में लिखा, "मान्यवर कांशीराम जी को अविलंब भारत रत्न दिया जाए।"

लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से रांची की जेल में बंद हैं। इस समय उनके ट्विटर अकाउंट को उनके करीबी सहयोगी चला रहे हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने कांशीराम को एक महान क्रांतिकारी करार दिया और कहा कि 'बहुजन' (बसपा और समाजवादी पार्टी) के अप्रत्याशित गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर 'मनुवादी' और 'विभाजनकारी ताकतों' को हराने में मदद की, जो दलित नेता को उनकी जयंती पर वास्तविक श्रद्धांजलि है।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिका, “महान क्रांतिकारी मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि प्रणाम एवं शत्-शत् नमन। उनकी जयंती के अवसर पर बहुजनों के अभूतपूर्व गठबंधन ने मनुवादी और विभाजनकारी शक्तियों को परास्त कर एक सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।मान्यवर कांशीराम जी को अविलंब भारत रत्न दिया जाए।”

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले बसपा प्रमुख मायावती के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद लालू प्रसाद ने उन्हें बिहार से आरजेडी की राज्यसभा सीट देने की पेशकश की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत