मध्य प्रदेश के उज्जैन में आत्महत्या की कोशिश कर रही एक लड़की को फायर ब्रिगेड की टीम ने सफलतापूर्वक बचा लिया। पुलिस ने बताया कि लड़की मानसिक रोगी है और खिड़की से निकल कूदने की कोशिश कर रही थी। फायर ब्रिगेड की मदद से उसे उतार लिया गया।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 1 सितंबर से सभी धार्मिक स्थल खोलने का आदेश दिया है। सीएम गहलोत ने सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने 31 अगस्त तक हर ग्राम पंचायत में ग्राम रक्षक बहाल करने का भी आदेश दिया है, जो पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करेंगे।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना से मारे गए डॉ जावेद अली के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि यह एक छोटी राशि है, जिसके जरिये हम बताना चाहते हैं कि दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
अभिनेता सुशांत सिंह की संदिग्ध मौत मामले में आरोपों में घिरी रिया चक्रवर्ती ने खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही उन्होंने माना है कि वह सुशांत के साथ लिव-इन में थीं।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
कांग्रसे नेता राहुल गांधी कल ग्रामीण बैंक के संस्थापक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रो मुहम्मद यूनुस से करेंगे बातचीत करेंगे। ये बातचीत कल सुबह 10 बजे राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर दिखाया जाएगा।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को रद्द कर दिए जाएं।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति 'हाइली रेगुलेटेड और पुअरली फंडेड' है।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का ऐलान किया है।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज को हाउस अरेस्ट रखे जाने के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोज को छोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बिना किसी आधार के राजनीतिक नेताओं की अवैध हिरासत हमारे राष्ट्र के फैबरिक को नुकसान पहुंचाती है। श्री सोज को एक बार में रिलीज किया जाना चाहिए।”
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा, “अभी देश में रिकवरी रेट 64.44 प्रतिशत है, 16 राज्य ऐसे हैं जिनमें रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से कहीं ज़्यादा है। दिल्ली में रिकवरी रेट 88 प्रतिशत है, लद्दाख में 80 प्रतिशत और हरियाणा में 78 प्रतिशत है। देश में ठीक हो चुके मामले एक्टिव मामलों से 1.9 गुना ज़्यादा हैं। प्रभावी क्लिनिकल प्रबंधन की वजह से देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर लगातार घट रही है, जून में ये दर 3.33 प्रतिशत थी और अभी ये घटकर 2.21 प्रतिशत हो गई है।”
उन्होंने कहा, “देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां मृत्यु दर देश की मृत्यु दर से भी कम है। असम, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार, गोवा और झारखंड में मृत्यु दर 1 प्रतिशत से कम है।”
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य में कोरोना की स्थिति पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
दिवंगत अभिनेता सशुांत सिंह राजपूत के पिता ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है और उन्होंने कहा है कि उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस दिए मामले में कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सुशांत आत्महत्या मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती ने कल सुप्रीम कोर्ट का दरवाया खटखटाया था और पटना में दायर मुकदम को मुम्बई शिफ्ट करने की अपील की थी।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
समता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जया जेटली और उनके दो पूर्व सहयोगियों को 2000-01 भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली की एक अदालत ने 4 साल की जेल की सजा सुनाई है।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
मुंबई में बिहार पुलिस की एक टीम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खाते का विवरण प्राप्त करने के लिए कोटक बैंक की बांद्रा पश्चिम शाखा में पहुंची।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से मना कर दिया है।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम पर कोरोना संकट मंडराने लगा है। राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदीप दास प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं। इसके अलावा राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
दिल्ली कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेस से बात की। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा, “दिल्ली की कैबिनेट ने आज ये फैसला किया है कि डीजल पर वैट को 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत किया जाए। इससे दिल्ली में डीजल के दाम प्रति लीटर 8.36 रुपये कम हो जाएंगे, और 82 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला डीजल 73.64 रुपये में मिलेगा।”
सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में 2 से 3 दिन पहले लॉन्च किए जॉब पोर्टल पर अब तक करीब 7,577 कंपनियों ने रजिस्टर किया है और 2,04,785 नौकरियों के विज्ञापन दिए गए हैं। मैं आने वाले दिनों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए व्यापारियों से मिलूंगा और अगर उनकी और भी कोई समस्या होगी तो उसको ठीक करने की कोशिश करेंगे।”
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
मणिपुर में सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने हमला किया है। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 6 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात करीब सवा एक बजे राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
तेलंगाना में आज कोरोना वायरस के 1,811 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 60,717 है, जिसमें 44,572 ठीक हो चुके मामले और 505 मौतें शामिल हैं।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बारिश न होने से किसानों की फसल खराब हो रही है। एक किसान ने बताया, "हम लोगों की फसलें पूरी सूख गई हैं, 50,000 से 60,000 रुपये फसल में लगाए हैं। लॉकडाउन की वजह से कहीं मजदूरी भी नहीं कर पा रहे हैं। सरकार हमारी मदद करे, नहीं तो हम लोग जिंदा नहीं रह पाएंगे।"
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना वायरस और राजनीतिक स्थिति पर पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रही हैं।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने विशेष सुरक्षा बल के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बिल विधानसभा के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
राहुल गांधी ने देश में उत्पन्न मौजूदा परेशानियों को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं।
1. नोटबंदी
2. GST
3. कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था
4. अर्थव्यवस्था और रोज़गार का सत्यानाश
उनकी पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा।”
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
मध्य प्रदेश के मंडला में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जबलपुर रोड पर पिकअप वाहन और मिनी ट्रक की जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में पिकअप वाहन में सवार 3 और मिनी ट्रक में सवार 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर बिछिया पुलिस मौजूद।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 52,123 मामले सामने आए हैं और 775 लोगों की मौत हुई है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 15,83,792 हो गई है, जिसमें 5,28,242 सक्रिय मामले हैं, 10,20,582 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और कोरोना से 34,968 लोगों की मौत हो गई है।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
आज दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
हैदराबाद सिटी पुलिस के कमिश्नर अंजनी कुमार ने बताया, “38 महिला पुलिस अधिकारी कोरोना वायरस को हराकर वापस आज ड्यूटी में शामिल हुईं। हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हम लोगों ने आज इन महिला पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। महिला पुलिस अधिकारी हमारे विभाग के अहम अधिकारियों का समूह है।”
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
दिल्ली के शाहदरा इलाके में 27 जुलाई की शाम साढ़े 6 बजे कुछ बदमाशों ने तमंचे के बल पर स्कूटी सवार एक शख्स के साथ लूट की। बदमाशों ने उस शख्स को उसके घर के ठीक नीचे लूटा। तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हुई। शाहदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 29 जुलाई तक कुल 1,81,90,382 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें 4,46,642 सैंपल कल टेस्ट किए गे।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के घोषपुकुर बाईपास पर कल देर रात तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक की पिटाई की और 4 डंपरों को आग लगा दी।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
देश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 16 लाख के करीब पहुंच गया है। हालांकि इस बीच एक राहत की खबर है। देश में 10 लाख से ज्यादा कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 15 लाख 84 हजार से अधिक है, जिसमें 10 लाख 21 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
मिजोरम में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 398 है, जिसमें 215 डिस्चार्ज मामले और 183 सक्रिय मामले शामिल हैं।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वाट कर कहा, “इस कठिन समय में मैं सोमेन मित्रा के परिवार और दोस्तों के साथ हूं। हम उन्हें प्यार, शान और सम्मान के साथ याद करेंगे।”
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी है। यहां पर पिछले 24 घंटे में 1267 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 45.61 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 1 लाख 53 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 30 Jul 2020, 7:56 AM IST