
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने #COVID19 महामारी के मद्देनजर जल्द ही सहायक रेडियोग्राफर के 1058 रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है
पीएम मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा आज की गई घोषणाएं व्यवसायों विशेषकर MSMEs की समस्याएं हल करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेंगी। घोषित कदम लिक्विडिटी को बढ़ावा देंगे, उद्यमियों को सशक्त बनाएंगे और उनकी प्रतिस्पर्धी भावना को मजबूत करेंगे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10 और 12 के लिए शेष पेपरों की परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। इन पेपरों के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे।
पंजाब में कोरोना के 1924 मामले सामने आ चुके हैं, अब तक 200 लोग ठी क हो चुके हैं और 32 लोगों की मौत हो चुकी हैः
केंद्र की आर्थिक पैकेज पर ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यों और लोगों के साथ धोखा है। राज्यों को कुछ नहीं मिला है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि ये कहा गया था कि राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज का विवरण आज से अगले कुछ दिनों में वित्त मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा। इसलिए आज शाम 4 बजे मैंने बहुत उम्मीदों के साथ वित्तमंत्री को सुना। उन्होंने आगे कहा कि वित्तमंत्री ने हमें क्या बताया? 45 लाख MSMEs को कोलैटरल मुक्त ऋण कार्यक्रम होगा, जिसमें ₹3 लाख करोड़ के क्रेडिट गारंटी फंड, ₹20,000 करोड़ के अधीनस्थ ऋण और ₹10,000 करोड़ के इक्विटी फंड सहित कुछ अन्य उपाय शामिल हैं। सरकार EPF योगदान में ₹2,500 करोड़ की लिक्विडिटी सहायता का विस्तार करेगी । सरकार MSME, HFC और MFI (30,000 करोड़) के ऋण उपकरणों में निवेश करने वाले NBFC के लिए क्रेडिट गारंटी देगी। उत्पादक कंपनियों और डिस्कॉम को लिक्विडिटी प्रदान की जाएगी - सरकारी अनुबंध को 6 महीने तक बढ़ाया जा सकता है । 31-3-2021 तक TDS दर में कमी की जाएगी (50 हजार करोड़) और सभी के लिए कर में छूट दी जाएगी। ये लिक्विडिटी से संबंधित और नियामक उपाय हैं। लेकिन वित्तमंत्री ने आज जो कुछ कहा, उसमें लाखों गरीब, भूखे और तबाह प्रवासी श्रमिकों के लिए कुछ नहीं है और हजारों लोग अभी भी अपने गृह राज्यों में वापस जा रहे हैं। यह मेहनती लोगों के लिए एक क्रूर झटका है।
उन्होंने आगे कहा, “आज विनाश के मुहाने पर खड़े निचले तबके के 13 करोड़ परिवारों को नकद हस्तांतरण के माध्यम से कुछ भी नहीं है। कल ही प्रो थॉमस पिकेट्टी ने गरीबों को नकद हस्तांतरण के लिए अनुरोध किया था। वित्तमंत्री ने MSMEs के लिए कुछ समर्थन उपायों की घोषणा की, हालांकि मेरा मानना है कि बड़े MSMEs (लगभग 45 लाख) के पक्ष में उपायों को मोड़ा गया है। मुझे लगता है कि 6.3 करोड़ MSMEs के बड़े समूह को नजरअंदाज कर दिया गया है। हम अधीनस्थ ऋण (20,000 करोड़ रुपये) और इक्विटी कॉर्पस फंड (10,000 करोड़ रुपये) की पेशकश का स्वागत करते हैं, लेकिन हम 'नियम और शर्तों' का इंतजार करेंगे
देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, 'आज वित्त मंत्री ने जो कुछ भी कहा उसमें लाखों गरीबों, भूखे और तबाह प्रवासी श्रमिकों के लिए कुछ भी नहीं था। कई हजार लोग अभी भी अपने गृह राज्य वापस जा रहे हैं। यह उन लोगों के लिए एक झटका है।
उन्होंने आगे कहा कि देश के निचले तबके के लोगों के लिए कैश ट्रांसफर का ऐलान भी नहीं किया गया है। 13 करोड़ परिवारों को आभाव में धकेल दिया गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि राजकोषीय प्रोत्साहन कहां है? लोगों की जेब में डालने के लिए पैसा कहां से आएगा? यह पूरा पैकेज लगभग 3.7 लाख करोड़ रुपये का लिक्विडिटी पैकेज है। हम पूछते हैं कि कल प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बाकी 16 लाख करोड़ रुपये कहां हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कांफ्रेंस के बाद हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कल शाम, पीएम मोदी ने रुकी हुई अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की और कहा कि इसका आकार 20 लाख करोड़ रुपये होगा। जैसा कि अपेक्षित था, यह सिर्फ हेडलाइन और खाली पन्नों के अलावा कुछ नहीं है।
केरल सरकार ने शराब पर सेल्स टैक्स बढ़ाया है।। बीयर और वाइन पर 10 फीसदी और अन्य कैटिगरी में 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
दिल्ली में सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस मिला है।
केंद्र की आर्थिक पैकेज पर ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यों और लोगों के साथ धोखा है। राज्यों को कुछ नहीं मिला है।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि कोविड19 महामारी के मद्देनजर सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन के लिए एक प्रोटोकॉल विकसित करने के लिए दिल्ली परिवहन निगम अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। हम खुद को तैयार कर रहे हैं और सार्वजनिक परिवहन को फिर से शुरू करने के लिए केंद्रीय सरकार के दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।
आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। रेरा के तहत रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की रजिस्ट्रेशन और कंप्लीशन डेट को 6 माह तक आगे बढ़ाए जाने का निर्देश दिया जा रहा है। इसमें अलग से एप्लीकेशन मंगाने की जरूरत नहीं है।
आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। उन्होंने मार्च 2021 तक TDS-TCS की दरों में 25 फीसदी की कटौती का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 किया जाएगा। विवाद से विश्वास स्कीम 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाई गई।
आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना विजन रखा। उन्होंने कहा कि सभी कदम आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कल पीएम का और्थिक पैकेज पर ऐलान आपने सुना, इस पैकेज पर फैसला समाज के कई सेक्शन, कई मंत्रालय और विभागों के बीच चर्चा के बाद लिया गया था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये बातें कहीं:
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 41 करोड़ खातों में सीधे मदद पहुंचाई गई
गरीबों को अनाज और दालें बांटी गईं, जिनके पास अनाज नहीं था उन्हें भी राशन दिया
18 हजार करोड़ रुपये आयकर रिफंड से दिए गए, 5 लाख क्लेम निपटाए गए
छोटे उद्योगों को 3 लाख करोड़ रुपये का बिना गारंटी का लोन मिलेगा, 45 लाख MSME को फायदा पहुंचेगा
MSME के लिए 6 बड़े कदम उठाए गए हैं
संकट में फंसे MSME के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है
कोरोना संकट में परेशान MSME को कारोबार के विस्तार के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड्स ऑफ फंड के जरिए से सहयोग दिया जाएगा
25 लाख से लेकर 1करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट कर जो 5 करोड़ तक का व्यापार करेगा माइक्रो यूनिट कहलाएगा
स्मॉल के लिए 10 करोड़ तक का निवेश और 50 करोड़ तक का कारोबार और मीडियम में 20 करोड़ तक का निवेश और 100 करोड़ तक के टर्नओवर का प्रावधान किया गया
MSME को ई-मार्केट से जोड़ा जाएगा
15 हजार से कम सैलरी वालों को सरकारी सहायता दी जाएगी, सैलरी का 24 फीसदी हिस्सा सरकार पीएफ में जमा कराएगी
15 हजार से कम सैलरी वालों का EPF सरकार अगस्त महीने तक देगी, इससे 72 लाख 22 हजार कर्मचारियों को फायदा मिलेगा
कंपनियां अब 12 फीसदी के बजाय 10 फीसदी EPF जमा करेंगी
बिजली कंपनियों को 90 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी
NBFC के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की स्कीम
कंस्ट्रक्शन कंपनियों को 6 महीने की राहत दी जाएगी
बिल्डरों को भी मकान पूरा करने का समय मिलेगा
कोरोना काल में रियल एस्टेट कंपनियों को RERA से छूट
टैक्स ऑडिट की तारीख बढ़ाकर 31 अक्टूबर की गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे #COVID19 से संबंधित मुद्दों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिला कलेक्टरों के साथ एक बैठक की।
थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसमें वह बताएंगी कि 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल किन-किन क्षेत्रों में किया जाएगा और किसे कितनी राशि मिलेगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर मैंने मनी लॉन्ड्रिंग या किसी भी चीज़ की एक भी शिकायत सुनी तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी। मैं राशन या योजनाओं पर कोई शिकायत नहीं सुनना चाहती। बंगाल को आगे ले जाना हमारा दृढ़ संकल्प है।
राजस्थान में आज दोपहर 2 बजे तक कोरोना के 152 नए मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4278 है, जिसमें 1699 सक्रिय मामले और 120 मौतें शामिल हैं।
आगरा सेंट्रल जेल में 10 कैदियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह सभी कैदी उस कैदी कें संपर्क में आए थे, जिसमें 6 मई को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। उत्तर प्रदेश के जेल महानिदेशक ने कहा कि अब 98 से 102 की जांच की जाएगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कल प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) उपयोग करने की एक अपील की जो निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसी दिशा में आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। 01 जून 2020 से देशभर की सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों पर यह लागू होगा। इससे लगभग 10 लाख कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग करेंगे।”
कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने बताया, “कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 30 और 31 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।”
उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 15 मई को खुलेंगे। कपाट खुलेने से पहले भक्तों ने नरसिंह मंदिर (जोशीमठ) से बद्रीनाथ मंदिर तक जुलूस निकाला।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारी, किसानों, संविदा कर्मियों और दस्तकारों के लिए अहम सुझाव दिए हैं। कांग्रेस महासचिव ने पत्र में लिखा, “जैसा आप जानते हैं कोरोना महामारी से पूरा जनजीवन प्रभावित है। हर वर्ग के ऊपर भयंकर आर्थिक मार पड़ी है। किसान, गरीब और मजदूर वर्ग विकट स्थिति में पहुंच गए हैं। आर्थिक संकट ने मध्य वर्ग और सामान्य नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कारोबारी और व्यापारी वर्ग के ऊपर अस्तित्व बचाने का संकट खड़ा हो गया है। इन वर्गों की मदद करना अनिवार्य हो गया है। इस संदर्भ में आपको मैं कुछ सुझाव भेज रही हूं। आशा है आपकी सरकार इन पर ध्यान देगी और जल्द ही निर्णय लेगी।”
रेलवे के मुताबिक, श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी। बिहार के भागलपुर, दरभंगा और बरौनी के लिए आज 3 ट्रेनें चलेंगी।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,137 है, जिसमें 948 सक्रिय मामले हैं। 1,142 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 47 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,998 है। कल कोरोना के 346 मरीज ठीक हो गए और अब तक कोरोना से कुल 2,858 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक 106 मौतें हो चुकी हैं और 5034 एक्टिव केस हैं।”
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे प्रेस से बात करेंगी। सीतारमण बताएंगी 20 लाख करोड़ में किसको क्या और कितना मिलेगा।
कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश सागर जिले के बांदा में कल जैन भिक्षु प्रमनसागर के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। सागर के एएसपी प्रवीण भूरिया ने कहा, “सामाजिक भेद मानदंडों और धारा 144 का उल्लंघन होने पर आयोजकों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।”
12 मई को ओडिशा में कोरोना का 101 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 538 है, इसमें 419 सक्रिय मामले है, 116 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक राज्य में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में आज कोरोना के 87 नए मामले सामने आए हैं, अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,213 हो गई है। आज राज्य में कोई भी मौत नहीं हुई है। अब तक कोरोना से 117 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 3525 नए केस सामने आए हैं और 122 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या 74281 हो गई है। अब तक 2415 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के बीच प्रयागराज के संगम घाट पर इस वक्त सन्नाटा पसरा है, यहां कर्मकांडी पंडित संकट के दौर से गुजर रहे हैं। पुरोहित प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पिंडदान और अस्थि पूजन की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के नासिक से मध्य प्रदेश के सतना लौट रही महिला श्रमिक ने बच्चे को रास्ते में जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला एक जगह पर 2 घंटे के लिए रुकी उसके बाद वह 150 किलोमीटर पैदल चली।
अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर जारी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,894 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 82,246 पहुंच गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 13 May 2020, 8:12 AM IST