बड़ी खबर LIVE: जंग के बीच ईरान ने रखी 3 शर्तें, कहा- ये पूरी होंगी तभी थमेगा US-इजरायल से युद्ध
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता यह है कि ईरान के "वैध अधिकारों" को स्वीकार किया जाए, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जाए और भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: AI Generated
जंग के बीच ईरान ने रखी 3 शर्तें, कहा- ये पूरी होंगी तभी थमेगा US-इजरायल से युद्ध
जंग के बीच ईरान ने पहली बार खुलकर बताया है कि वह किन शर्तों पर अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध समाप्त करने को तैयार है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता यह है कि ईरान के "वैध अधिकारों" को स्वीकार किया जाए, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जाए और भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए। उनका कहना है कि अगर इन तीनों शर्तों को मान लिया जाता है तो तेहरान जंग खत्म करने के लिए तैयार है।