
झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इसमें सात लोग सवार थे। सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करमटांड़ जंगल में संदिग्ध धातु का मलबा बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
बारामती में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और कई नागरिकों ने 28 जनवरी को हुई उस विमान दुर्घटना मामले की विस्तृत जांच की मांग सोमवार को की, जिसमें स्थानीय विधायक और उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
लोग बारामती में प्रशासनिक भवन के बाहर इकट्ठा हुए और उनके हाथों में पवार की स्मृतियों से जुड़ी तख्तियां थीं।
एक निवासी ने कहा, "विमान दुर्घटना को 25 दिन हो गए हैं। घटना को लेकर संदेह बना हुआ है। रोहित पवार (राकांपा शप विधायक) जैसे नेताओं ने दुर्घटना के तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण किया है और लोगों की ओर से विस्तृत जांच की मांग की गई है।’’
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
मुंबई की एक अदालत ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी से जुड़े मामले के पांच आरोपियों को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18) स्वप्निल सकट (23) और आसाराम फसाले को उनकी पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) न्यायाधीश महेश जाधव के समक्ष पेश किया गया।
न्यायमूर्ति जाधव ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कहा कि पुलिस पहले ही सभी आरोपियों की पर्याप्त हिरासत हासिल कर चुकी है।
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
यूपी के लखनऊ में एक डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई जिससे ये बड़ा हादसा हो गया। ये डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी।
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार को प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में कोई भी कानून व्यवस्था नहीं है। हम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पटना में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं और बच रहे हैं। क्या पता कि आप रोड पर निकलिए या विधानसभा में ही कोई कट्टा लेकर चला आएगा, मार देगा, और दुश्मनी ले लेगा। हम लोग भी अपने आपको बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं। यह सरकार किसी की जान की सुरक्षा नहीं कर सकती है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस में कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो जातिगत अपराधियों को बचा रहे हैं।
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
बिहार: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "21 साल से NDA की सरकार चल रही है और 21 साल में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य, बेरोजगार राज्य, यहां सबसे ज्यादा पलायन है। निवेश के मामले में बिहार सबसे चौपट है...शिक्षा-स्वास्थ्य और खेलकूद के मामले में बिहार सबसे फिसड्डी राज्य है...बिहार में 21 सालों में केवल अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, तानाशाही बढ़ी है। इस बजट में कुछ भी खास नहीं है..."
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के जरिए मिली। विधानसभा स्पीकर को धमकी भरा ईमेल भेजा गया। 1 घंटे तक तलाशी चला तलाशी अभियान, तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला।
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पर कहा कि बीजेपी शासित पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं, उनकी मांग है कि गैर BJP शासित पुलिस इस मामले की जांच करे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जांच के लिए कोई भी पुलिस आए हम पूरा सहयोग करेंगे
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
पूर्व रेल मंत्री और TMC नेता मुकुल रॉय का देर रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ है।
शुभ्रांशु रॉय का कहना है कि उनके पिता कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। हाल ही में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
नेपाल के धाडिंग में एक यात्री बस के नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, बचाव अभियान जारी है।
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Feb 2026, 7:58 AM IST