हालात

बड़ी खबर LIVE: भारत फिर से बना विश्व चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी।

फोटो: pti
फोटो: pti 

भारत फिर से बना विश्व चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी।

भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से पांच विकेट पर 255 रन बनाए।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को 19 ओवर में 159 रन पर समेटकर खिताब जीत लिया।

जसप्रीत बुमराह ने चार और अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

टीम इंडिया विजेता बनने से एक कदम दूर, न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिरे

न्यूजीलैंड का एक और विकेट गिर गया है। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान मिचेल सेंटनर को चलता कर दिया है। उन्होंने 43 रन की पारी खेली। भारत की जीत अब पक्की हो गई है।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस दिखे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, आधी टीम पवेलियन लौटी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। अर्धशतक लगाकर टिम सिफर्ट आउट हो गए हैं। उन्होंने 26 बॉल पर 52 रन बनाए।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस दिखे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, दूसरा विकेट गिरा

भारत के खिलाफ फाइनल मैच में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का बल्ला नहीं चला। वह 7 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया को दूसरी सफलता रचिन रवींद्र के रूप में मिला है। रचिन इस मुकाबले में 2 बॉल में एक रन बनाकर आउट हुए। 

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रनों का लक्ष्य, संजू, ईशान और अभिषेक की विस्फोटक फिफ्टी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए हैं। अब न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप जीतने के लिए 256 रन बनाने होंगे।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

संजू सैमसन, इशान किशन और सूर्या एक ही ओवर में आउट, स्कोर 200 के पार

कप्तान सूर्यकुमार यादव अपना खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट हो गए। भारत के अब चार विकेट गिर चुके हैं। स्कोर 200 से अधिक का हो गया है।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

भारत का तीसरा विकेट गिर गया, ईशान किशन अर्धशतक लगाने के बाद आउट

भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। ईशान किशन अर्धशतक लगाने के बाद आउट होकर पैविलियन लौट गए हैं। उन्होंने 25 बॉल पर 54 रन बनाए हैं। ईशान ने चार चौके और चार छक्के लगाए हैं।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

टीम इंडिया की धमाकेदार बल्लेबाजी, अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन का भी शानदार अर्धशतक

संजू सैमसन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 33 बॉल पर 50 रन पूरे किए। उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के आए। संजू सैमसन टी20 विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल और फाइनल में 50 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

टीम इंडिया की धमाकेदार बल्लेबाजी, भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा शानदार अर्धशतक बनाकर आउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। अभिषेक शर्मा के रूप में भारत का पहला विकेट गिर गया है। वे 21 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाने का काम किया। भारत का स्कोर इस वक्त आठवें ओवर में 99 रन है। अब तीसरे नंबर पर ईशान किशन आए हैं।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने दिलाई टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत, स्कोर पहुंचा 50 के पार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। 4 ओवर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया ने अब तक बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

सैमसन-अभिषेक क्रीज पर मौजूद, टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर 3 ओवर के बाद 27 रन पर पहुंच गई है

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

टी 20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, टीम इंडिया करेगी पहले बैटिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, हम पहले बॉलिंग करेंगे।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

भारत-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल के लिए कडे सुरक्षा इंतजाम

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को यहां होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मैच के दौरान भगदड़ के किसी भी खतरे से बचने के लिए एहतियात के तौर पर पहली बार गेट नंबर एक और दो के पास ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए गए हैं। अहमदाबाद पुलिस ने मैच के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

मौजूदा चैंपियन भारत फाइनल में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारतीय टीम का लक्ष्य टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम बनने के अलावा तीसरी बार खिताब जीतना है।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

ICC T20 पुरुष विश्व कप: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच आज, क्रिकेट प्रशंसक नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच रहे हैं

ICC T20 पुरुष विश्व कप 2026 में भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए क्रिकेट प्रशंसक नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

नयन मोंगिया ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का पलड़ा भारी रहेगा  

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में कलेक्शन एजेंट से 4 लोगों ने कैश लूटा 

JDU में शामिल होने के बाद सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने क्या कहा?

JD(U) में आदिकारिक तौर पर शामिल होने के बाद सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "यहां आने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं एक एक्टिव सदस्य के तौर पर पार्टी के लिए काम करने की कोशिश करूंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिता का निजी था। मैं उनके फैसले को मानता हूं। मैं अपने पिता नीतीश कुमार के गाइडेंस में काम करेंगे।"

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

पंजाब में लगभग 97 प्रतिशत वयस्क महिलाओं को एक नई योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये या 1,500 रुपये मिलेंगे: वित्त मंत्री चीमा 

पटना: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) में ऑफिशियली शामिल होने से पहले पहुंचे

पटना में बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) में ऑफिशियली शामिल होने से पहले पहुंचे। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह भी मौजूद रहे।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

ईरान का दावा, कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस पर मिसाइल हमला, अलगाववादी ठिकाने भी निशाने पर

ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अपने सैन्य अभियान “ट्रू प्रॉमिस-4” के तहत कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया और साथ ही ईरान के अंदर सक्रिय अलगाववादी समूहों के ठिकानों को भी निशाना बनाया। ईरान के अनुसार यह कार्रवाई अमेरिका-इजराइल के हालिया हमलों के जवाब में की गई है और इसमें मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल हुआ।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट में कहा गया कि हमले का उद्देश्य अमेरिकी सैन्य ढांचे और उन समूहों को नुकसान पहुंचाना था जिन्हें ईरान दुश्मन समर्थित अलगाववादी मानता है, जबकि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ऐसे हमलों के जारी रहने की चेतावनी भी दी गई

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

"अगर आप अमेरिकियों को मारेंगे, तो हम आपको ढूंढ निकालेंगे": युद्ध सचिव पीट हेगसेथ

ईरान संकट: मानवीय क्षति बढ़ने से 1,300 से ज्यादा लोगों की मौत और 100,000 बेघर

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ईरान के खिलाफ US-इजरायल का हमला "कभी नहीं होना चाहिए था"

'एक देश, एक चुनाव' पर JPC की बैठक 9 मार्च को संसद में होगी

IRGC ने US और इज़राइली टारगेट के खिलाफ नई सॉलिड-फ्यूल मिसाइलों के साथ ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 की 27वीं लहर शुरू की

न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के घर पर बम हमले की कोशिश, 2 लोग हिरासत में लिए गए

इजरायल-ईरान-US तनाव बढ़ा, ताजा हमलों में 20 ईरानी नागरिकों की मौत की खबर, तेहरान के ऑयल डिपो पर हमला

मिडिल ईस्ट में जंग की आग और भड़कती जा रही है। जंग का आज 9वां दिन है। इस बीच तेहरान के नीलोफर स्क्वायर इलाके में अमेरिका-इजराइल के एक हमले में 20 ईरानी नागरिकों के मारे जाने की खबर है। तेहरान के एक बड़े ऑयल डिपो पर भी अटैक की खबर है।

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 08 Mar 2026, 8:38 AM IST