प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा है।निदेशालय ने राणा कपूर के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों की वजह से छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल इस साल किसी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड समेत 5 राज्यों के विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के उद्देश्य से परिसीमन आयोग का गठन किया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली हिंसा की रिपोर्टिंग के लिए केरल आधारित दो न्यूज चैनलों के प्रसारण पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी है। इन चैनलों पर आरोप है कि इन्होंने दिल्ली हिंसा की जो रिपोर्टिंग प्रसारित की वह कथित तौर पर सांप्रदायिक रूप से असंवेदनशील थी।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के किसानों की फसल भर्बाद हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की बीजेपी सरकार से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार कोरे दावे करने के बजाए किसानों के नुकसान की भरपाई करे।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने शुक्रवार को बीजेपी और जेडीयू पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर पोस्टर के जरिए तंज कसा है। पोस्टर के जरिए कटाक्ष करते हुए आरजेडी ने कहा है कि अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही देंगे। इस पोस्टर में सुशील मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कह रहे हैं, “सर चुनाव आने वाला है, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिए सर।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों के सीएम को पत्र लिखा है। पत्र में कोरोना वायरस पर प्रभावी तरीके से निपटने और बचने के तैयारियों पर प्रभावी रुप से काम करने को कहा है। उन्होंने पत्र में कोरोना वायरस को लेकर सार्वजनिक समारोहों से बचने के लिए जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबर समेत कई सलाह दिए हैं।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
यवतमाल पुलिस ने 354, 354 504 आईपीसी के तहत एक बैंक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है क्योंकि एक महिला किसान ने उस पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया था क्योंकि वह कर्ज की किस्त नहीं चुका पा रही थी।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश दिया।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में आज आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया है। ताहीर हुसैन को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
नोएडा के सेक्टर-76 और परी चौक मेट्रो स्टेशन को 'पिंक स्टेशन' के तौर पर नामित किया गया। ये स्टेशन वीमेन फ्रेंडली होंगे और यहां पर बेबी फीडिंग रूम, डायपर चेंजिंग फैसिलिटी और चेंजिंग रूम की सुविधा उपलब्ध है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
पाकिस्तान के कराची के पोर्ट कासिम इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद घुटन के कारण कम से कम 100 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस पर कहा कि अब तक 717 व्यक्तियों को ऑब्जर्वेशन के लिए चिन्हित किया गया है, जिनमें से 236 व्यक्तियों ने 28 दिनों का ऑब्जर्वेशन पूरा कर लिया है और 469 लोगों को घर पर निगरानी पर रखा गया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कोरोना वायरस के चलते अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली 'बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी' को बंद कर दिया गया है। क्योंकि इस सेरेमनी को देखने के लिए दोनों देशों की तरफ से हजारों लोग जुटते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी के मद्देनजर सेरेमनी को बंद करने का फैसला लिया गया।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
मिस्र का कहना है कि उसने नील क्रूज नाव पर 12 नए कोरोनो वायरस मामलों का पता लगा है। एएफपी समाचार एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यस बैंक के मौजूदा हालात पर प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की यस बैंक पर नजर है। 2017 से आरबीआई लगातार यस बैंक की निगरानी और जांच कर रहा है। यह देखा गया कि बैंक में शासन के मुद्दे और कमजोर अनुपालन थे। जोखिम भरे क्रेडिट निर्णय भी इसकी वजह है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
वित्त मंत्री ने कहा कि 2018 में केंद्रीय बैंक ने यस बैंक में गड़बड़ी की पहचान कर ली थी, 2019 में यस बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। उन्होंने बताया कि यस बैंक के मामले को लेकर वह मई 2019 के बाद से ही आरबीआई के संपर्क में थीं। सितंबर 2019 से यस बैंक पर सेबी की नजर है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “कोरोना वायरस के कारण हम सभी बॉर्डर, एयरपोर्ट और बंदरगाह पर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। सारे देश में हमने टेस्टिंग उपलब्ध करा दी है। पीएम इस मामले पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। इस मामले में कल पीएम खुद एक बड़ी बैठक करेंगे।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पार्टी के अन्य नेताओं के साथ दिल्ली हिंसा में मारे गए खुफिया ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की। अंकित शर्मा का शव उत्तर पूर्व दिल्ली के चांद बाग इलाके में नाले में मिला था।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्याल में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “पिछले 6 साल से मोदी सरकार ने न सिर्फ भारत की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी, बल्कि आम आदमी को धोखे दिए हैं। बैंकों के आगे लंबी कतारें, अपना ही पैसा न निकाल पाने की बेबसी और मोदी सरकार का ‘चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’ का रवैया। देश को किस बात की सजा दी जा रही है?”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली हिंसा के पीड़ितों को दिए जाने वाले मुआवजे पर दिल्ली उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “अगर घर पूरा जला है तो पांच लाख रुपये (चार लाख घर के स्ट्रक्चर लिए और एक लाख सामान के लिए), घर आधा जला है तो ढाई लाख रुपये (दो लाख घर के स्ट्रक्चर के लिए और पचास हजार सामान के लिए) दिए जाएंगे।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की है। अभी तक पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। घबराने की जरूरत नहीं है।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार के सभी दफ्तरों में 31 मार्च तक बायॉमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी ने जिले में खुले क्षेत्रों में मांस, अर्ध-पकाया मांस, मछली और कटी हुई सब्जी और फलों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
मौजूदा यस बैंक संकट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार की नीतियों ने बर्बाद किया है- Yes
क्या अर्थव्यवस्था की इस लचर हालत में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन के लक्ष्य को छू पाएगी - No
बीजेपी सरकार की देन
बर्बादी को Yes, प्रगति को No"
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
यस बैंक संकट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पलटवार किया है। चिदंबरम ने कहा, “मैं समझता हूं कि वित्त मंत्री ने यूपीए पर आरोप लगाते हुए एक बयान दिया है। अज्ञानता में जीने वाली सरकार के लिए यह सामान्य है।”
चिदंबरम ने आगे लिखा, “क्या वित्त मंत्री को मेरे द्वारा ट्वीट किए गए नंबरों की जानकारी है? कृपया वह बताएंगी कि कैसे ऋण पांच साल में 55,633 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,41,499 करोड़ रुपये हो गया?”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज कोरोना वायरस की तैयारियों को लेकर राज्यों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने टेस्टिंग और क्वारंटाइन सुविधा, आइसोलेशन वार्ड, लैब के तैयार रहने के महत्व पर जोर दिया।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
आरजेडी विधायकों द्वारा आज विधानसभा में चूहा लाने पर पूर्व सीएम आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा, “चूहा बांध काट दिया बाढ़ आ गई, चूहा शराब पी गया। चूहा अस्पताल की दवाइयां खा गया। चूहा फाइलें भी काट लिया। आरोपी (चूहे) को हमने पकड़ लिया है और सदन में ले आए हैं सजा दिलाने के लिए।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
केंद्रीय डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “लोगों में वायरस का खौफ फैल गया है। वैश्विक ओआईई जीव जंतुओं का दुनिया का सबसे बड़ा संगठन और भारत सरकार दोनों यहा बता रहे हैं कि जीव जंतुओं का कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है। लोग मांस, मछली और अंडा खा सकते हैं।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
यस बैंक संकट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मैं जमाकर्ताओं को यह आश्वासन देना चाहती हूं कि आपका पैसा सुरक्षित है। मैं रिजर्व बैंक से लगातार संपर्क में हूं, गवर्नर ने मुझे विश्वास दिलाया कि इसका समाधान हो जाएगा।”
वित्त मंत्री ने कहा, “जो कदम उठाए गए हैं वो जमाकर्ताओं, बैंक और अर्थव्यवस्था के हित में हैं। यह बीते कई महीनों से चल रहा था, तो ऐसा नहीं है कि यह अचानक आ गया है, हम हालात पर लगातार नजर रखे हुए थे। इसका समाधान निकालने के लिए रिजर्व बैंक अपनी पूरी ताकत लगा रहा है।”
50 हजार की नगद निकासी सीमा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “अगर किसी के घर में शादी या कोई बड़ा खर्चा है तो इन सबके लिए कानूनी प्रावधान हैं। रिजर्व बैंक के नियुक्त अधिकारी उनको जरूरी खर्च के लिए जो पैसा देना है वो देंगे। उनको राहत मिलेगी।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
यस बैंक पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं सभी जमाकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहती हूं कि उनका पैसा सुरक्षित है। मैं लगातार भारतीय रिजर्व बैंक के संपर्क में हूं। जो कदम उठाए गए हैं वे जमाकर्ताओं और अर्थव्यवस्था के हित में हैं
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का कोई केस सामने नहीं आया है। लोगों को घबराना भी नहीं चाहिए और लापरवाह नहीं रहना चाहिए। चेन्नै में स्क्रीनिंग की जा रही है। कई ऐम्बुलेंस भी किसी आपात स्थिति के लिए तैयार रखे गए हैं।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कोरोना वायरस को लेकर सेना तैयारी कर रही है। स्क्रीनिंग के लिए ओपीडी और विशेष वार्ड बनाए गए हैं। प्रशासन के साथ संपर्क में सेना रहेगी।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकारी अस्पतालों को 11 मार्च तक अज्ञात शवों को डिस्पोज नहीं करें और डीएनए नमूनों को संरक्षित करने के लिए कहा है। कोर्ट ने शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कोरोना वायरस का प्रकोप इस समय पूरी दुनिया झेल रही है। इसी के चलते देश-विदेशों में होने वाले कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है। अब मध्य प्रदेश में 27 से 29 मार्च तक होने वाला इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी आईफा अवॉर्ड्स टल गया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च तक कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान कर दिया है। 2015 में कथित हिंसा और गुजरात के वस्त्रापुर में पाटीदार रैली के दौरान एक एफआईआर से संबंधित यह मामला है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली हिंसा मामले की हाई कोर्ट ने सुनवाई 12 मार्च के लिए स्थगित कर दी है। कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली पुलिस और अन्य को 12 मार्च तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा। अदालत कई नेताओं के खिलाफ कथित नफरत फैलाने वाले बयान देने के लिए एफआईआर दर्ज करने की याचिकाओं पर सुनवाई की।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
लोकसभा अध्यक्ष ने एक कमेटी गठित की है जो 2 मार्च से 5 मार्च के बीच सदन में हुई घटनाओं की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट संसद को जमा करेगी। इस कमेटी की अध्यक्षता लोकसभा
स्पीकर खुद करेंगे।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
लोकसभा की एक बार फिर कार्यवाही शुरू हो गई है। कांग्रेस के सांसदों को निलंबित करने पर सदन में चर्चा हो रही है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “हमारे 7 सांसदों को कल पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। हमें नहीं पता कि यह किस आधार पर किया गया? यह कोई मामूली बात नहीं है। हम केवल दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
आरबीआई द्वारा यस बैंक पर कई पाबंदी लगाने के बाद ग्राहकों में अफरा-तफरी का माहौल है। इस बीच यस बैंक संकट पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मोदी और उनके विचारों ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
उत्तर प्रदेश में लोग कोरोना वायरस से दहशत में हैं। ग्रेटर नोएडा में एक चाइनीज कंपनी ने अपने यहां काम कर रहे मजदूरों को बंधक बना लिया है। इसके बाद मजदूरों ने हंगामा हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान इस बात पर सहमति बनी कि जो लोग बाहर जाना चाहते हैं वो जाएं। हालांकि मजदूरों का धरना अभी भी जारी है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने यस बैंक संकट पर कहा, “यह पूर्ण नियामक विफलता को दर्शाता है। मुझे आश्चर्य है कि क्या इस कड़ी में आखिरी बैंक है या फिर आगे कई और भी बैंक इस लाइन में हैं। सरकार सरकार बिल्कुल चुप है। अब देखते हैं कि यस बैंक के जमाकर्ता क्या करते हैं, मुझे लगता है कि वे पीएमसी बैंक के जमाकर्ताओं के रूप में चिंतित हैं। देखते हैं अब क्या कुछ सामने आता है।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, 10 मार्च (होली पर) को दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “आपको बैंक (यस बैंक) और मैनेजमेंट को समय देना होगा, ताकि जो भी जरूरी कदम हैं वो उठा सकें। बैंक पिछले कई महीनों से कोशिश कर रहा है। जब हमें पता लगा कि अब हम ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते तब हमने मामले में दखल दिया।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते एक बार फिर विपक्ष ने दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बज तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ वित्त मंत्री अजित पवार विधानसभा पहुंच गए है। आज राज्य का बजट पेश होगा।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस लगातार संसद में दिल्ली हिंसा पर चर्चा कराने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार का कहना है कि वह होली बाद इस पर चर्चा कराएगी।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने अयोध्या मामले के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक क्यूरेटिव पिटीशन दायर की है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और कोडिकुन्निल सुरेश ने दिल्ली हिंसा के मुद्दे को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली पुलिस साइबर सेल के मुताबिक, “पाकिस्तान आधारित गिरोह के तीन प्रमुख स्थानीय संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह फर्जी कौन बनेगा करोड़पति लॉटरी के नाम पर देशभर में लोगों को ठगा करता था।”
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आज़ाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में 'दिल्ली में दंगा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और एक स्वतंत्र जांच आयोग स्थापित करने की आवश्यकता' को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव और जावेद अली खान ने दिल्ली हिंसा को लेकर राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
कर्नाटक के तुमकुर में आज सुबह करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। दो कारों की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
शेयर बाजार खुलते ही हाहाकार मच गया है। सेंसेक्स में 1206.64 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद सेंसेक्स 37,263.97 अंकों पर पहुंच गया।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली में बारिश के बाद बारापुला फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि बारसूर थाना इलाके में नागफनी के पास एक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज लोकसभा में द एयरक्राफ्ट (संशोधन) विधेयक, 2020 पेश करेंगे।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड(दूसरा संशोधन) विधेयक, 2019 पेश करेंगी।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
बेंगलुरु क्राइम ब्रांच ने चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात से बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है। ऐसे में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Mar 2020, 7:37 AM IST