
ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 13 अधिकारियों का तबादला किया, जबकि तीन वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया।
सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया है कि नयी तैनाती 13 अक्टूबर से प्रभावी होगी।
पहली अधिसूचना के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किए गए अधिकारियों में शालिनी पंडित (2001 बैच), आयुक्त-सह-सचिव, स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग और आयुक्त-सह-सचिव, मिशन शक्ति विभाग; समर्थ वर्मा, निदेशक, लघु खनिज और प्रबंध निदेशक, ओडिशा फिल्म विकास निगम; तथा स्वधा देव सिंह, प्रबंध निदेशक, ओडिशा लिफ्ट सिंचाई निगम लिमिटेड और अतिरिक्त सचिव, जल संसाधन विभाग शामिल हैं।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर गर्डर हटाते समय तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 32 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी पांच साल की बेटी घायल हो गई। पुलिस और अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
जहरीली कफ सिरप बनाने वाली श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां, अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट परिसर में आरोपी के विरोध में वकीलों व पीड़ित परिवारों की ओर से जमकर नारेबाजी भी हुई।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के अनुरोध संबंधी कई याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए शुक्रवार को केंद्र को चार हफ्ते का समय दिया।
प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ शिक्षाविद जहूर अहमद भट और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अहमद मलिक द्वारा दायर याचिकाओं सहित कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जिनमें जम्मू कश्मीर को ‘‘जल्द से जल्द’’ पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के केंद्र के आश्वासन पर अमल का आग्रह किया गया है।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
दक्षिणी फिलीपीन के पास एक ही क्षेत्र में कुछ घंटों के अंतराल पर शुक्रवार को दो शक्तिशाली भूकंप आए।
भूकंप का पहला झटका सुबह में महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 7.4 मापी गई। इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इससे भूस्खलन हुआ, अस्पतालों और विद्यालयों को नुकसान पहुंचा और सुनामी की चेतावनी के कारण आसपास के तटीय क्षेत्रों को खाली कराना पड़ा। हालांकि, सुनामी की चेतावनी बाद में वापस ले ली गई।
दूसरे भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.9 थी। फिलीपीन के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बैकोलकोल ने बताया कि शुक्रवार को आए भूकंप के झटके दावाओ ओरिएंटल प्रांत के मनय शहर में महसूस किये गये थे। यह भूकंप फिलीपीन ट्रेंच में 10 किलोमीटर की गहराई पर हुई हलचल के कारण आया था।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
जुबिन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के सिलसिले में शुक्रवार को उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को गिरफ्तार किया गया।
इसी के साथ जुबिन की मौत से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या सात हो गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से जुबिन की सुरक्षा में तैनात नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य को असम पुलिस ने कई दौर की पूछताछ के बाद मंगलवार को निलंबित कर दिया।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
शुक्रवार को आरजेडी संसदीय दल की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने जेडीयू समेत अन्य दलों के चार बड़े नेताओं को आरजेडी में शामिल करा लिया है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी में चार प्रमुख चेहरे सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इन नामों में संतोष कुशवाहा, राहुल शर्मा, अजय कुशवाहा (लोजपा के पूर्व प्रत्याशी) और चाणक्य प्रकाश (जेडीयू नेता) शामिल हैं।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
मोरी गेट इलाके में शुक्रवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस में आग लग गयी और इस हादसे में कम से कम 10 यात्री बाल-बाल बच गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बस परिचालक के अनुसार, बस नरेला से मोरी गेट जा रही थी तभी उन्हें वाहन में तकनीकी गड़बड़ी आने का पता चला।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
दिल्ली टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने इस सेशन में बिना कोई विकेट खोए 126 रन बनाए. भारत ने पहले सेशन में 1 विकेट पर 94 रन बनाए थे।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
गाजा में संघर्ष विराम के बावजूद इस्राइली हमले जारी हैं। संघर्ष विराम के बाद इस्राइली हमलों में 30 नागरिकों की मौत हुई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये दावा किया है। गाजा के अल शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबु सालमिया ने बताया कि बुधवार शाम से हो रहे हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Oct 2025, 7:58 AM IST