
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता मंगलवार को पहली बार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई, जब औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 428 दर्ज किया गया। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिली है।
एक्यूआई के आंकड़े आमतौर पर हर दिन शाम चार बजे तक अपडेट कर दिए जाते हैं, लेकिन यह कई घंटों की देरी से जारी हुआ। सोमवार को सीपीसीबी का आंकड़ा रात 11 बजे के बाद अपडेट किया गया था। अधिकारियों ने इसका कोई कारण नहीं बताया।
राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता पिछले कई दिनों से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी और यह मंगलवार सुबह ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि मौसम की स्थिर स्थिति और स्थानीय उत्सर्जन के कारण प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हुई है।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही उनकी तबीयत को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से जो अपडेट सामने आया है, उसने उनके चाहने वालों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
खबर है कि उनकी हालत नाजुक है, जिसके चलते पूरा देश उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहा है।
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र की हालत काफी गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
धर्मेंद्र की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले, सनी देओल की टीम की ओर से कहा गया था कि धर्मेंद्र रिकवर कर रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "एग्जिट पोल कब सही था?... आप कह रहे हैं कि वोट बढ़ा है, लेकिन बढ़ा कहां है?... मेरा मानना है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट दिया है..."
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की मंगलवार को निंदा करते हुए इसे निर्दोष लोगों में भय फैलाने के लिए रची गई एक कायराना और अमानवीय हरकत करार दिया।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने एक बयान में कहा, “आतंकवाद के ऐसे जघन्य कृत्य की निंदा करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। ये विस्फोट न केवल निर्दोष नागरिकों के जीवन पर बल्कि मानवता और शांति की भावना पर भी हमला हैं।”
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों को वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों पर ठोस कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यादव ने पराली जलाने, सड़कों की धूल और अपशिष्ट जलाने पर अंकुश लगाने के लिए समन्वित तथा वर्ष भर उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया। यह इस सीजन की चौथी समीक्षा बैठक थी।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के मद्देनजर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विभिन्न स्टेशन और ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरपीएफ की सभी इकाइयां अलर्ट पर हैं और पूरे जोन में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
दिल्ली लाल किले के पास विस्फोट मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये, स्थायी रूप से दिव्यांग लोगों के लिए 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
महाराष्ट्र में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर कामशेत के पास एक कंटेनर ट्रक ने भगवान विट्ठल के श्रद्धालुओं के एक समूह को कुचल दिया, जिससे एक महिलाकी मौत हो गई और 10 अन्य तीर्थयात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई।
श्रद्धालुओं का यह समूह रायगढ़ जिले के उरण से पुणे जिले के आलंदी के लिए पैदल निकला था, जो 130 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। उन्होंने बताया कि कुछ तीर्थयात्री एक ऑटोरिक्शा में भी यात्रा कर रहे थे।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक अपराधी का पता लगाने का निर्देश दिया गया। इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा मिलेगी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा, "ऐसी घटनाएं दुखद होती हैं चाहे वह कहीं भी हों। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिन परिस्थितियों के कारण यह घटना हुई, उनकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं और गृह मंत्री ने भी बैठक की है तो उम्मीद करते हैं कि सच्चाई सामने आएगी... घटना बहुत दुखद है।"
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कार विस्फोट के बाद सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक और दौर की अध्यक्षता करने के लिए कर्तव्य भवन स्थित गृह मंत्रालय पहुंचे।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
गृह मंत्रालय ने दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। यह कदम घटना की गंभीरता और आतंकवादी संभावित कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। उधर, अल फलाह यूनिवर्सिटी में सक्रिय छापेमारी जारी है।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
हिंदी अखबर अमर उजाला के ने कहा है कि दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईईडी बम धमाका था। दिल्ली पुलिस ने सुबह तड़के पहाड़गंज के एक होटल से चार लोगों को उठाया है। वहीं दिल्ली में हुए धमाके के बाद फरीदाबाद में आज सुबह से धौज थाना इलाके में पुलिस बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रही है। 800 पुलिसकर्मी अल फलाह यूनिवर्सिटी के आस-पास के इलाके में चेकिंग कर रहे हैं।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षों कारणों के कारण लाल किला को 13 तारीख तक के लिए बंद कर दिया गया है।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने कहा कि जो हो रहा है, वह माफी के योग्य नहीं है, कैसे ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो स्वस्थ हो रहा है? यह अत्यंत अनादरपूर्ण और गैरज़िम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
दिल्ली लाल किला धमाके की जांच में नई कार्रवाई हुई है। स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और जम्मू-कश्मीर पुलिस से वहां से बरामद हुए विस्फोटक से जुड़ी जानकारी मांगी है।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
दिल्ली विस्फोट मामले पर, डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा, "यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच शुरू हो गई है और दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनएसजी की कई विशेष टीमें अपराध स्थल पर हैं और वे जांच में मदद के लिए सबूत जुटा रही हैं। जांच बहुत प्रारंभिक चरण में है। इस पर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी... एलएनजेपी में पोस्टमार्टम भी किए जा रहे हैं। पांच पोस्टमार्टम पहले ही हो चुके हैं... हां, हमारे पास एक या दो अज्ञात शव हैं। हमने पहले ही 6 शवों की पहचान कर ली है।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।
जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा में आज मतदान हो रहा है।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, "दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग का पता लगा रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है।"
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
आज सुबह उस जगह से ताज़ा तस्वीरें सामने आईं जहाँ कल शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था। इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। एफएसएल और सुरक्षाकर्मियों की एक टीम यहां मौजूद है।
फिलहाल सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेरा हुआ है। ट्रेफिक को भी पूरी तरह से डायवर्ट किया जा रहा है।
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Nov 2025, 6:42 AM IST