
बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच आज हुई झड़प पर पटना के सीनियर एसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि गांधी मैदान में सभा की इजाजत थी लेकिन वहां मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी गई थी, बावजूद इसके मार्च निकाला गया। जब पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने बैरिकेड्स को तोड़ दिया, पुलिसकर्मियों पर मिर्च छिड़क दी और पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछार की, आंसूगैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के गगरान इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 3 गैर-स्थानीय लोगों को गोली मार दी है। इस घटना के बाद सेना और पुलिस के जवानों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायलों में अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव हैं, जो बिहार के जिला सुपौल के रहने वाले हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भूटान की शाही सरकार ने हमें सूचित किया है कि आज रात कुरिचू बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। हमने अपने जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और बेकी और मानस नदियों में पानी घुसने की स्थिति में लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए सतर्क कर दिया है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 10 लाख रुपए की शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस और आबकारी विभाग ने ज्वाइंट ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए उत्तराखंड के नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी अग्निवीर योजना को लेकर पहाड़ी राज्य में पदयात्रा निकालेगी।
बैठक में राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड राज्य इकाई के प्रमुख करन माहरा, राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कई अन्य लोग भी शामिल हुए।
मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ''देवभूमि उत्तराखंड राज्य आज नई चुनौतियों से जूझ रहा है। राज्य में हमारे नेता व कार्यकर्त्ता एक प्रबल विपक्ष की भूमिका निभाकर, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं।''
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
बीजेपी जहां शिक्षकों के मुद्दे और महागठबंधन के 10 लाख नौकरी देने के वादे पर हिसाब मांग रही है। वहीं, राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि इस विधानसभा मार्च में एक भी शिक्षक शामिल नहीं थे, बीजेपी बेकार में हुडदंग कर रही है।
तेजस्वी ने बीजेपी की मांग पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कह दिया था, हम लोग भी कह रहे हैं कि सदन खत्म होने के बाद इस मामले पर शिक्षक नेताओं से बातचीत होगी। इसके बाद तो यह बात पहले ही स्पष्ट हो चुकी है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली आबकारी नीति घोटाला और धन शोधन के मामलों में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में बीजेपी ने युवाओं से बस चोरी की है! पटवारी परीक्षा घोटाला, व्यापम घोटाला 2.0 है, जो प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पहले, बीजेपी ने जनता की चुनी हुई सरकार चोरी की, अब विद्यार्थियों से उनका हक़, युवाओं से रोज़गार चोरी कर रही है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई माओवादी के छह लाख के इनामी खुदी मुंडा ने सरेंडर कर दिया है। उसपर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआइए ने एक लाख का ईनाम रखा था। बुधवार को उसने खुद गुमला के कुरुमगढ़ थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। नक्सली संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का था। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उसके सरेंडर की घोषणा नहीं की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य के तीन जिलों के 20 बूथों पर नए पुनर्मतदान कराए जाएंगे। गत 8 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के लिए इन बूथों पर मतदान हुआ था। राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा के अनुसार, नए सिरे से मतदान की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आ गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस के चलते कश्मीरी गेट पर भी पानी आ गया है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली का एलएनजेपी अस्पताल यमुना नदी के पानी से घिर गया है। अस्पताल में बिजली की कमी और बिजली कटौती के साथ लोगों को करंट लगने का खतरा बढ़ गया है। अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। अस्पताल में भर्ती 40 मरीजों को शिफ्टिंग करने की जरूरत है। वेंटिलेटर में रखे गए तीन मरीजों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। बाकी को भी वहां से शिफ्ट किया जा रहा है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली में पिछले एक घंटे में यमुना नदी के जलस्तर में कोई बदलाव दर्ज़ नहीं किया गया। दोपहर एक बजे जलस्तर 208.62 मीटर दर्ज़ किया गया, 2 बजे भी यही स्तर पाया गया।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली वासियों की बाढ़ से मुश्किलें बढ़ गई हैं। अतिरिक्त डीसीपी अचिन गर्ग ने वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने और यमुना बैंक के पास निचले क्षेत्र के बचाव अभियान की समीक्षा करने के लिए यमुना बैंक क्षेत्र का दौरा किया।
यहां पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। प्रशासन और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। 6 लोगों को हमने रेस्क्यू किया है। लोगों को समझाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया रहा है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि DDMA की बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। नीजि दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है। अगले एक-दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक़्कत होने वाली है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली के चंदगी राम अखाड़ा चौक इलाके में भीषण बाढ़ की स्थिति है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाके बाढ़ या बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना इस स्तर पर पहुंची है। अभी 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है। पानी कम होने के बाद मशीनों को सुखाया जाएगा। इससे दिल्ली का पानी करीब 25% कम हो जाएगा। दिल्ली में 1-2 दिन पानी की किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है। लोगें को खाना वितरित किया जा रहा है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। रेलवे अंडर ब्रिज के पास नाले का पानी भर जाने के कारण भैरो रोड पर यातायात बंद है। निगम बोध घाट इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं, आसपास के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। सिविल लाइंस में पानी घुस गया है। रिंग रोड आईटीओ में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
DMRC ने ट्वीट किया, "यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।"
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुराना किला के पास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा। बाढ़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। वीडियो सिविल लाइन्स इलाके से है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। राजाधानी में आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गया था। इससे पहले साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर तक जा पहुंचा था, जिसके चलते 45 साल पहले दिल्ली में भीषण बाढ़ आई थी।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों के कई रास्ते बंद हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। इन इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के जलस्तर को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे होगी।
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Jul 2023, 8:13 AM IST