स्पेन के 20 वर्षीय कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन में इतिहास रचा है। उन्होंने पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को हरा दिया। पांच सेट तक चले फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-1, 6-7(6), 1-6, 6-3, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ही अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य के आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के उद्देश्य से एक डिजिटल प्लेटफार्म को शुरू करते हुए आपदा राहत कोष-2023 वेबसाइट लॉन्च की। इस दौरान सीएम ने यह भी कहा कि राज्य ने 50 वर्षों में सबसे भीषण आपदा का सामना किया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, दानी व्यक्ति डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, क्यूआर कोड और यूपीआई जैसी विभिन्न भुगतान विधियों का उपयोग करके कहीं से भी इस आपदा राहत कोष-2023 में धन दान कर सकते हैं।
लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की भयावहता बहुत बड़ी है और देश-विदेश के लोगों ने सहायता की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस सहायता को सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी और शासन विभाग ने एक पारदर्शी वेब लिंक विकसित किया है, जहां कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन दान कर सकता है और अपने मोबाइल डिवाइस पर रसीद प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि निर्बाध लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रणाली को कई भुगतान गेटवे के साथ एकीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों के भीतर विदेशी दानदाताओं से ऑनलाइन दान को सक्षम करने की तैयारी चल रही है।
सीएम ने देशभर के कर्मचारी संगठनों और व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पहले ही आपदा राहत कोष- 2023 में योगदान दिया है। सीएम ने आगे कहा कि उन्होंने खुद और उनके कैबिनेट सहयोगियों, सभी कांग्रेस विधायकों ने इस उद्देश्य के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है। स्थिति की गंभीरता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अभूतपूर्व बारिश के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, जो राज्य में 50 वर्षों में सबसे बड़ी आपदा है। सीएम ने सभी से राज्य को तबाही से उबरने में मदद करने के लिए अधिकतम वित्तीय सहायता देने का आह्वान किया है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है और हमें उम्मीद है कि आज रात तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हो जाएगा। अब, हमारी प्राथमिकता जीवन को सामान्य बनाना और उन लोगों के लिए राहत एवं पुनर्वास शिविर स्थापित करना है जिन्हें अपनी जगह खाली करनी पड़ी है। लेकिन शहर के कई हिस्सों में अभी भी जलजमाव है। हम सड़कों से पानी निकाल रहे हैं।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि कुल्लू से अब तक लगभग 70,000 लोगों को निकाला गया है। हमने 29 देशों के 687 पर्यटकों को निकाला है। हमें कुल्लू में 18 और श्रीखंड महादेव में 8 शव मिले हैं, कुल 26 शव बरामद हुए हैं और 22 लोग अभी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। कोई फंसा नहीं है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन पहले आज शाम मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार एक चाय पार्टी में शामिल हुए।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक पर कहा कि सभी पार्टियां इस बात पर दृढ़ संकल्पित हैं कि हमें लड़ना होगा और बीजेपी को सत्ता से हटाना होगा। इस संकल्प को अधिक दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
जम्मू-कश्मीर में जारी जारी अमरनाथ यात्रा के दौरान हादसों में दो और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। वहीं आज गांदरबल जिले में गुफा मंदिर में प्रार्थना करने जा रहे आठ सीआरपीएफ जवान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
आप सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली संयुक्त विपक्ष की बैठक में शामिल होगी।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बहुत अच्छा है। यह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी अच्छा है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 17 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला और कुल्लू जिलों के कुछ वाटरशेड और पड़ोसी इलाकों में मध्यम से उच्च जोखिम की तेज बाढ़ आने की संभावना है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी ने प्रधानमंत्री के चेहरे पर कई राज्यों में चुनाव लड़ा जहां उन्हें मात भी मिली है। अभी ताज़ातरीन कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश को ही देख सकते हैं। स्थानीय मुद्दें अलग होते हैं और राष्ट्रीय मुद्दें अलग होते हैं। भाजपा प्रदेश में नेतृत्वहीन भी है और मुद्दाविहीन भी।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आज ग्राम मकनपुर में दो युवक यमुना के किनारे आए थे। सूचना मिली है कि यह दोनों युवक नहाते समय यमुना में डुब गए हैं। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस के द्वारा गोता खोरों की सहायता से लगातार उनकी तलाश की जा रही है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के लाई गई अध्यादेश पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमारा मत हमेशा स्पष्ट था कि संघीय ढांचे पर कभी भी और कहीं भी कोई हमला हो, हम उसके खिलाफ हैं। जब से ये(भाजपा) सरकार आई है, पिछले 9 साल से संघीय ढांचे पर हमले बोले जा रहे हैं। ये संघ की विचारधारा ही ऐसी है कि ये लोग संघीय ढांचे को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। राज्यों के अपने अधिकार क्षेत्र होते हैं जिस पर मोदी सरकार हमले करती आई है। दिल्ली का जो अध्यादेश केंद्र सरकार लाई है, हम उसके विरोध में हैं।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि 23 जून की सफल बैठक के बाद उसके विस्तारित रूप में यह बेंगलुरु की बैठक है और इसमें हमें भविष्य के कार्यक्रम, रणनीति बनाने का मौका मिलेगा।18 जुलाई को होने वाली NDA की बैठक में कोई महत्वपूर्ण दल शामिल नहीं हो रहा है। हमारे यहां से छिटके हुए लोगों को लेकर NDA बनाई जा रही है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
दिल्ली के साउथ एक्स से एक लिफ्ट में 10 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बचा लिया है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
उत्तराखंड: सीमा सड़क संगठन द्वारा चमोली में जोशीमठ मलारी राजमार्ग, जुम्मा के पास एक अस्थायी पुल बनाने के बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। 10 जुलाई को मलारी हाईवे के पास देवगढ़ नाले में उफान आने की वजह से पुल पानी में बह गया था।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा। जॉइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि सभी घाटों पर हमने पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। हमारा प्रयास होगा कि इस जलस्तर में लोग तैरने, मौज-मस्ती करने के लिए ना जाए। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो इस तरह की चीजों को रोकें।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण लाल किला का इलाका भी प्रभावित है। वीडियो ड्रोन से ली गई है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद वाराणसी में आसपास के इलाकों में घाटों की सीढ़ियां और छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भारी बारिश के बाद गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा नदी के पानी का स्तर बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगातार गंगा नदी का पानी बढ़ रहा है और धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हमने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पानी ज्यादा बढ़ेगा तो बिजली काटनी पड़ेगी और इसके लिए हमने सबको सतर्क कर दिया है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आये कांवड़ियों का डीजे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। करंट से झुलसे कुल कांवड़ियों की संख्या करीब दर्जन भर बताई जा रही है। मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने मौतों की पुष्टि की है।
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Jul 2023, 8:10 AM IST