मुंगेर के ASI संतोष कुमार सिंह की हत्या मामले में तीन जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर DIG को कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई थी। DIG ने सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर निलंबन आदेश जारी किया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जिन लोगों को सस्पेंड किया गया है, उनमें मुफस्सिल SHO चंदन कुमार, एक BCP जवान और डायल 112 का ड्राइवर शामिल हैं
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी लागत में बना एक्सप्रेसवे है, लेकिन उद्घाटन के बाद जिस तरह से इसका निर्माण और रखरखाव होना चाहिए था, वह अब दिखाई नहीं देता... हाईवे बनाने वाले लोग इसे भूल गए हैं..."
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हिमपात हुआ जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। शिमला मौसम कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राज्य में मंगलवार को छोड़कर शुक्रवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य के कुछ इलाकों में शनिवार शाम से हिमपात हो रहा है।
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "PDA की लड़ाई नई नहीं है। यह बाबासाहब अंबेडकर का सपना रहा, राम मनोहर लोहिया ने हमें रास्ता दिखाया, नेताजी ने जीवन भर PDA समाज के लिए संघर्ष किया। यह एक लंबी लड़ाई है लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हम इस लड़ाई को जीतेंगे और PDA को सम्मान दिलाने का काम भी करेंगे। जिनके पेट में दर्द है, वे PDA को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। जैसे भाजपा का नारा 'सबका साथ, सबका विकास' है अगर वे सबको जोड़ रहे हैं, तो हमारा नारा भी यही है कि PDA सबको साथ लेकर चलेगा।"
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
पंजाब के जालंधर में स्थित यूट्यूबर रोजर संधू के आवास पर रविवार को ‘ग्रेनेड जैसी वस्तु’ फेंके जाने की घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तान के एक गैंगस्टर ने ली है।
घटना के बाद से दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी दावा कर रहा है कि उसने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए यूट्यूबर पर हमला किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि अज्ञात लोगों ने पंजाब के जालंधर जिले के मकसूदां स्थित संधू के आवास पर ग्रेनेड जैसी वस्तु फेंकी।
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
कोलकाता के मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट में एक मकान का हिस्सा ढह गया। एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मौके पर है। घटना दोपहर के समय हुई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर कहा, "आज हम देश के जो हालात देख रहे हैं, गरीबी चरम सीमा पर हैं... पूरी व्यवस्थाएं भ्रष्टाचार में लिप्त दिखाई दे रही हैं। उत्तर प्रदेश में जिस तरह का संरचनात्मक विकास होना चाहिए था उस तरह का विकास नहीं हुआ है... आज उत्तर प्रदेश पूरा खंडहर की तरह दिख रहा है क्योंकि यहां रोजगार नहीं है, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल है, पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। कहीं न कहीं लोग समझ रहे हैं कि आज क्या हालात हैं... लोग अब बदलाव चाह रहे हैं..."
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक के बाद अब बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हमला हुआ है। हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। बीएलए ने दावा किया कि इस अटैक में उसने पाकिस्तानी सेना के 90 जवानों मार दिया है।
द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के काफिले पर नोशिकी में हमला हुआ। खबरों के मुताबिक, आरसीडी हाईवे पर सेना के काफिले पर हमला किया गया। यहां पहले सिलसिलेवार कई धमाके हुए और फिर भारी गोलीबारी हुई। हमले के बाद कई एंबुलेंस और सुरक्षा बलों को घटनास्थल की ओर जाते देखा गया, जबकि अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमें गरीबों और जिनके पास कुछ नहीं है उनकी सेवा करनी है। लोगों को न्याय दिलाना है। पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार की है। पंजाब के लोगों ने नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। हम राज नहीं चला रहे हैं हम लोगों की सेवा कर रहे हैं।”
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
विधायक तेज प्रताप यादव के सार्वजनिक स्थान पर डांस करने के निर्देश का पालन करते देखे गए कांस्टेबल दीपक कुमार (अंगरक्षक) को अब हटा दिया गया है, और उनकी जगह दूसरे सिपाही को अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त किया गया।
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
नोएडा सेक्टर 63 में कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए पहुंचे। आग से लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय कंपनी में कोई नहीं था। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
बिहार के अररिया और मुंगेर के बाद अब भागलपुर में गस्त पर गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। लोगों ने ईंट और पत्थर चलाए, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मामला बढ़ गया। भागलपुर जिले के कहलगांव में अंतिचक थाना क्षेत्र के कासड़ी गांव में झगड़ा सुलझाने के लिए गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कहलगांव अंतिचक थाना के सब-इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Mar 2025, 8:11 AM IST