बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज कहा कि जिस दिन से महागठबंधन की सरकार आई है और बीजेपी बाहर गई है तब से उनके (बीजेपी) मन में 2024 के लिए डर है। वह डर निकल ही नहीं रहा है। उनका डर निकलेगा या नहीं यह नहीं पता लेकिन देश की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल ज़रूर करेगी।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि जैसे गर्मी में वर्षा कि बौछारे सुखद लगती हैं वैसे ही स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद इस प्रकार कि सुखद भावनाओं का अनुभव हम जैसे कर रहे हैं, वैसे चिंतित करने वाला दृश्य भी हमें परिस्थिति में मिल रहा है। इसी समय देश में कितने जगह कितने प्रकार के कलह मचे हैं, भाषा, पंथ, संप्रदायों, मिलने वाली सहुलियतों के लिये विवाद और केवल विवाद ही नहीं बल्कि इसका इस हद तक बढ़ना कि हम आपस में ही हिंसा करने लगे। अपने देश कि सीमाओं पर, अपनी स्वतंत्रता पर बुरी नजर रखने वाले शत्रू बैठे हैं उनको हम हमारा बल नहीं दिखा रहे, हम आपस में ही लड रहे हैं।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
तमिलनाडु के कोयम्बटूर के करुमथमपट्टी के बाहरी इलाके में सड़क के किनारे एक विज्ञापन बोर्ड लगाने के दौरान उसके गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के कुल 10 शार्पशूटरों को गुरुग्राम में दो अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच की इकाइयों ने बुधवार को भोंडसी और देवीलाल स्टेडियम के पास एक अन्य स्थान से इनपुट्स के आधार पर शूटरों को गिरफ्तार किया है।
टीम ने उनके कब्जे से कुल चार विदेशी पिस्तौल, 28 जिंदा कारतूस, 1 स्कॉर्पियो, 1 होंडा सिटी, सात पुलिस यूनिफॉर्म और अन्य सामान जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि होंडा सिटी कार दिल्ली से चोरी हुई थी।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को टॉप गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच ने बिश्नोई को साकेत कोर्ट में पेश किया और उसकी रिमांड मांगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साकेत कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन की पुलिस हिरासत के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि नई संसद में भी जब हम बैठेंगे तो अडानी मामले की जेपीसी जांच की मांग करेंगे.सभी विपक्षी दल मानसून सेशन में भी जेपीसी जांच की मांग कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि इमारत बदलती रहेगी, सवाल कायम रहेंगे।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
बिहार के पटना में सभी विपक्षी दलों की होने वाली बैठक पर जयराम रमेश ने कहा कि हम 12 जून को पटना में होने वाली बैठक में भाग लेंगे। हमारी तरफ से कौन भाग लेगा, ये तय किया जाना बाकी है।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमने 5 फरवरी से 'हम अडानी के हैं कौन' की श्रृंखला में PM मोदी से 100 सवाल पूछे थे। हमने PM मोदी से अडानी मामले पर चुप्पी तोड़ने की बात कही थी। इस संबंध में हमने एक बुकलेट तैयार की है। ये जो पुस्तिका है इसमें वो 100 सवाल हैं जो हमने पिछले 3 महीनें में पुछे थे। इसका एक ही मकसद था कि सुप्रीम कोर्ट सीमित तरीके से जांच कर पाएगी। इस घोटाले के बारे में अगर आपको सच्चाई जाननी है तो सिर्फ JPC के रास्ते से ही पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
गुजरात के दाहोद जिले में कुछ लोगों ने एक आदिवासी महिला से सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया, जिनमें उसका पति भी शामिल था। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटा। पुलिस ने कहा कि इस मामले के संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह चौंकाने वाली घटना 28 मई की है। घटना की वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष है। हालांकि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के एक उम्मीदवार ने, जिसे कुछ दिन पहले एक साइको किलर ने गोली मार दी थी, गुरुवार को यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक राहुल कुमार ओझा शनिवार को बक्सर से परीक्षा देने पटना आया था। वह शहर के अगम कुआं इलाके में था, तभी शुभम् उर्फ नेपाली नाम के व्यक्ति ने 20 रुपये मांगे। मना करने पर उस व्यक्ति ने उसके पेट में गोली मार दी।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला के एक मामले में आरोपी अरबिंदो समूह के शरत चंद्र रेड्डी को सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में रेड्डी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। वह सरकारी गवाह बनने वाला दूसरा शख्स है। पिछले साल नवंबर में शराब कारोबारी और मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बन गया था।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
बिहार बीजेपी में सब ठीक नहीं लग रहा। उसके एक विधायक ने पार्टी के एक अन्य विधायक के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
IAF अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना का एक किरण प्रशिक्षण विमान कर्नाटक के चामराजनगर के मकाली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक महिला पायलट समेत दोनों पायलट सुरक्षित हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
पश्चिम बंगाल: गणेश चंद्र एवेन्यू सेंट्रल कोलकाता में एक 5 मंजिला इमारत में आग लग गई। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने पार्टी के खिलाफ एक बार फिर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी चीज से नहीं डरती। अगर कुछ नहीं मिला तो मैं खेत में गन्ना काटने जाउंगी। मुझे किसी चीज का स्वार्थ, आशा और इच्छा नहीं है। मैं बीजेपी की हूं लेकिन बीजेपी मेरी थोड़ी है। बीजेपी मेरी नहीं हो सकती है।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गुरुवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक कार के आरटीसी बस से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा येरपेडु मंडल में मेरलपाका चेरुवु के पास तिरुपति-श्रीकालहस्ती राजमार्ग पर हुआ।
तेलंगाना के महबूबाबाद जिले का यह परिवार तिरुमाला मंदिर में दर्शन कर लौट रहा था। हादसे में एक दंपत्ति और उनके बच्चे की मौत हो गई। घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर में बारिश होती रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने साहिल को आज कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
IMD के अनुसार मई 2023 का औसत अधिकतम तापमान पिछले 36 सालों में सबसे कम दर्ज़ किया गया। स्थानीय निवासी भूषण नरूला ने बताया, "दिल्ली का मौसम बहुत सुहावना है। कसरत करने वाले के लिए मौसम बहुत अच्छा है। ये जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। आने वाले सालों में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा कहा नहीं जा सकता।"
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
नासिक के हट्टीपाड़ा गांव में चल रहे जल संकट के कारण लोगों को काफी समस्याएं हो रही है। एक स्थानीय महिला ने बताया, "हमारे गांव के कुएं में बहुत गंदा पानी है, पानी बहुत नीचे चला गया है। महिलाओं को पानी निकालने में बहुत समस्या हो रही है। बच्चे भी गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं।"
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
कर्नाटक: हुबली में आज सुबह बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
कन्नूर रेलवे स्टेशन पर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में देर रात आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच जारी है
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Jun 2023, 7:59 AM IST