
। दुष्कर्म और हत्या मामले के एक मुख्य गवाह का शनिवार देर रात पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के हंसखाली में अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया और फिर उसकी पिटाई की। गवाह नाबालिग पीड़िता का रिश्तेदार भी है।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है। लोकतंत्र में राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को यात्रा निकालने और बोलने का अधिकार है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को कानून और संविधान का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं है और इसका यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन, कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी, लोकतंत्र में यह स्वीकार्य नहीं है।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) नेता सुनील प्रभु की याचिका पर सुनवाई करेगा। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला गुट ही "असली" शिव सेना है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित सूची के अनुसार, सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की खंडपीठ 22 जनवरी को मामले की सुनवाई करेगी।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला कहते हैं, ''जब यह वोटिंग मशीन (ईवीएम) लाई गई थी, तब मैं जम्मू-कश्मीर का सीएम था और कैबिनेट में हमने पूछा था कि क्या इस मशीन में 'चोरी' (हैकिंग) की जा सकती है? और उन्होंने कहा हां यह किया जा सकता है। फिर यह मशीन लाने की क्या जरूरत थी? यह हमारी गलती है। आज हम 'मशीन चोर है' चिल्ला रहे हैं, इसे कौन सुनेगा। हमें चुनाव आयोग को स्वतंत्र बनाना चाहिए था, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच लगातार जारी संघर्ष के बीच मरने वालों की संख्या 25,000 से अधिक हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 178 फिलिस्तीनी मारे गए और 293 अन्य घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से कुल 25,105 लोग मारे गए हैं, जबकि 62,681 लोग घायल हुए हैं।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
तालिबान ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुए बिजनेस जेट में सात रूसी सवार थे। तालिबान के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रेयान ने कहा कि दुर्घटना इंजन में खराबी के कारण हुई।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद वाई.एस. शर्मिला ने रविवार को अपने भाई और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ पहला हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि जगन ने क्या राज्य को विशेष दर्जा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी है?
उन्होंने राज्य को विशेष दर्जा नहीं मिलने के लिए जगन मोहन रेड्डी और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू दोनों को दोषी ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके पूर्ववर्ती दोनों ने राज्य के हितों को गिरवी रख दिया। वाईएसआरसीपी के 22 सांसद और टीडीपी के तीन सांसद भाजपा के हाथों में हैं और दोनों दल भाजपा के इशारे पर चलते हैं।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले 300 गणमान्य व्यक्तियों की एक सूची प्रदान की है और उन्हें राज्य के मेहमानों के लिए प्रोटोकॉल प्रदान किया गया है। सूची के अनुसार, राम मंदिर उद्घाटन से पहले 150 वीआईपी अयोध्या पहुंचेंगे।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो.. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
असम के सोनितपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला हुआ है। इस दौरान बीजेपी के झंडे लिए सैकड़ों लोगों ने जब बस को घेरा तो राहुल गांधी उनकी तरफ बढ़ने लगे। हालात को देखते हुए सुरक्षाकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता ने फौरन उन्हें घेरे में लेते हुए वापस बस के अंदर बैठाया। इससे कुछ देर पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी और कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पर हमला हुआ था।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
असम में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर फिर हमला हुआ है। कांग्रेस ने वीडियो जारी कर बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए बताया कि सोनितपुर के जमुगुरीहाट के पास कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और अन्य की की गाड़ी को रोका गया और गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया गया। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के गुंडों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं। इन गुंडों के हाथ में बीजेपी का झंडा था।
कांग्रेस ने कहा कि साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मिल रही सफलता ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में बाधा डालने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा देश और असम जानता है कि आपके मुख्यमंत्री (सीएम हिमंत बिस्वा सरमा) और उनका पूरा परिवार सबसे भ्रष्ट लोग हैं। यह यात्रा राहुल गांधी की यात्रा नहीं है, यह यात्रा असम की जनता की आवाज की यात्रा है।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा, "अयोध्या धर्म की नगरी है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जितने भी लोग अयोध्या आए हैं सभी का स्वागत है। हम चाहते हैं कि भगवान राम विराजमान हों लोग उनका दर्शन-पूजान करें और उनके बताए रास्ते पर चलें। हर धर्म इंसानियत का प्रतीक है। हर धर्म यही सिखाता है कि आपस में बैर नहीं होना चाहिए, आपस में मेल जोल होना चाहिए।"
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा, "हमने इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवसथाएं की हैं। कार्यक्रम स्थल पर भी पुलिस की व्यवस्था रहेगी। पूरे जनपद में लगभग 10,000 CCTV लगाए गए हैं। पुलिस व्यवस्थाओं में इस बार टेक्नोलॉजी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाया गया है। एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।"
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
राहुल गांधी ने राजगढ़-होलोंगी सीमा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की। इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वीडियो लता मंगेशकर चौक से है, जहां रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे की वजह से यातायात सेवाओं पर लगातार असर पड़ रहा है। आईएमडी के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों शीतलहर चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Jan 2024, 8:12 AM IST