
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या पर कहा कि मुझे उम्मीद है कि उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत मिलेगी। इस घटना से साफ पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था का कोई राज नहीं है।
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
बिहार के कैमूर जिले में रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच- 2 पर देवकली गांव के पास सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई।
बताया जाता है कि पहले एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे एक बाइक को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे लेन में चली गई। इसी दौरान दूसरे लेन में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने इन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और लोगों को कुचल दिया।
मोहनिया के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचीई। हसदसे के बाद इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
इनेलो नेता अभय चौटाला ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत पर कहा कि इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि छह महीने पहले नफे सिंह ने मुझे बताया था कि पुलिस ने जानकारी दी है कि उनकी जान को खतरा है और उन पर कभी भी हमला हो सकता है। उन्होंने एसपी, सीएम और डीजी को लिखा था कि वे इसकी जांच करें और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएं। पूर्व विधायकों ने भी जानकारी दी, लेकिन उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई। जिन्हें सुरक्षा की जरूरत है उन्हें नहीं मिल रही है, बल्कि जो कई मामलों में आरोपी हैं उन्हें मिल रही है। इसलिए मैं इस घटना के लिए साफ तौर पर सीएम को जिम्मेदार मानता हूं। अगर कोई लिखकर दे रहा है कि उसकी जान को खतरा है तो सीएम को जांच करानी चाहिए थी और उसे सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए थी। हम मांग करेंगे कि इसकी सीआईबी जांच हो और आरोपियों को सजा मिले। पार्टी इस पर कड़ी कार्रवाई करेगी और सरकार को इसकी सीबीआई जांच कराने के लिए मजबूर करेगी। सरकार लॉरेंस गैंग का नाम लेकर खुद को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अगर वे ऐसा कह रहे हैं तो उन्होंने कोई सुरक्षा प्रदान क्यों नहीं किया।
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
आप के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर खट्टर सरकार को घेरते हुए कहा कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। हमें झज्जर की घटना की सूचना मिली है। हरियाणा इनेलो अध्यक्ष नफे सिंह और उनके साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। गोली मार दी जाती है और फिर उगाही की जाती है, राजनेताओं को सड़कों पर गोली मार दी जाती है। क्या राज्य कानून का शासन कायम रखेगा, या मुख्यमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त रहेंगे?
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
हरियाणा के झज्जर जिले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अज्ञात हमलावरों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दी। पूर्व विधायक राठी एक एसयूवी में जा रहे थे, इसी दौरान झज्जर के बहादुरगढ़ शहर में कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया।
इनेलो नेता अभय चौटाला ने बताया कि राठी की झज्जर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने सरकार पर राठी की जान को खतरा होने के बावजूद सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाया और राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। झज्जर एसपी ने कहा कि सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों की लगातार गिरफ्तारी, उनकी नौकाओं को जब्त करने और श्रीलंकाई अदालत द्वारा मछुआरों को दी गई अधिकतम सजा के खिलाफ तमिलनाडु के रामेश्वरम के मछुआरे दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर हैं।
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
संदेशखाली में बढ़ते विवाद पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि यूपी, एमपी, गुजरात, असम और मणिपुर में यह तथाकथित तथ्यान्वेषी टीम कहां थी। ये बीजेपी के वो कैडर हैं जिन पर बीजेपी का नियंत्रण है। वे केवल टीएमसी सरकार को बदनाम करने के लिए यहां आ रहे हैं...बीजेपी को बंगाल के लोगों पर भरोसा नहीं है और न ही उनके साथ कोई संबंध है।' वे जानते हैं कि बंगाल के लोग उनका समर्थन नहीं करते। यही कारण है कि वे विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रहे हैं, और यह केवल यह साबित करता है कि उनके पास बंगाल में कोई संगठन नहीं है।
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि यह (राहुल गांधी) मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।"
राहुल गांधी ने कहा, "अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा। नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है।"
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुडा ने कहा, "बीजेपी संविधान को कुचल कर प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। बीजेपी लोकतंत्र के नतीजों को अपने पक्ष में करने के लिए हर प्रकार की सीमाओं को तोड़ने का काम कर रही है। हमारा INDIA गठबंधन इसलिए हुआ क्योंकि हमें संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।"
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "20 तारीख से हम घूम रहे हैं और हर जाति, हर वर्ग के लोगों का अप्रत्याशित समर्थन मिला है। बिहार में जिस तरह का राजनीतिक क्रम चल रहा है, तो एक बड़ा सवाल उठता है कि अब तक एक महीना हो गया है और अभी तक मंत्रीमंडल का विस्तार क्यों नहीं हुआ? आखिर क्या कारण है। मुख्यमंत्री को इस बारे में बताना चाहिए। यह सबसे बड़ा मुद्दा है।"
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के के कौदानर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ''बीजेपी 10 साल से सत्ता में है। जी20 समिट जैसे कई बड़े आयोजन हुए, सभी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है, हम भी इस बात से खुश होते हैं, लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि क्या देश का सम्मान युवाओं, हमारे पुलिसकर्मियों और छात्रों से नहीं जुड़ा है? युवाओं के लिए रोजगार नहीं हैं, किसान अभी भी सड़कों पर बैठे हैं।"
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर, जम्मू ने बताया कि कठुआ स्टेशन पर रुकी एक मालगाड़ी अचानक पठानकोट की ओर ढलान के कारण बिना ड्राइवर के चलने लगी। ट्रेन को मुकेरियां पंजाब में ऊंची बस्सी के पास रोका गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, "अभी पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर बाकी है। उसमें भी कुछ अंतिम रूप दिया जाएगा। मैं हमेशा कहते आ रहा हूं कि इसमें समय लगता है, ये सभी पार्टियों के लिए मुश्किल है। इन पार्टियों के साथ हम विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर हम एक हुए हैं, क्योंकि हमारा मकसद बीजेपी को हराना है। 10 साल जो अन्याय काल हुआ उससे हमारी जनता को छुटकारा दिलाना है। INDIA गठबंधन में वामपंथी और TMC हैं, पहले हम 28 थे RLD और JDU के जाने के बाद हम 26 हुए हैं।"
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ''आज शंभू और खनौरी में मोर्चों का 13वां दिन है। आज हम दोनों सीमाओं पर एक सम्मेलन करेंगे क्योंकि WTO पर चर्चा होगी। हमने भारत सरकार से मांग की है कि सरकार कृषि क्षेत्र को WTO से बाहर निकाले... हम शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 26 फरवरी की दोपहर में दोनों बॉर्डरों पर 20 फीट से ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा। 27 फरवरी को किसान मजदूर मोर्चा, SKM (गैर राजनीतिक) देश भर के अपने सभी नेताओं की बैठक करेगा। 28 फरवरी को दोनों मंच बैठेंगे और चर्चा करेंगे। 29 फरवरी को अगले कदम को लेकर फैसला किया जाएगा। हम प्रधानमंत्री मोदी से किसानों के साथ जो कुछ भी हो रहा है उस पर बोलने की मांग कर रहे हैं।''
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
देशभर में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान में बिजली गिरने के साथ ही गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 26 और 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मौमस विभाग के मुताबिक, दिल्ली आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके बाद तापमान कम हो जाएगा।
दिल्ली आज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत में तेज गरज की बिजली के साथ बारिश और ओलावृष्टि और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जेट स्ट्रीम हवाओं के चलने की वजह से अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, यूपी के कई जिलों में 28 फरवरी से बारिश के आसार हैं।
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 25 Feb 2024, 7:57 AM IST