हालात

बड़ी खबर LIVE: कोच्चि की यूनिवर्सिटी में भगदड़, चार छात्रों की मौत, कई के घायल होने की खबर

केरल के कोच्चि की एक यूनिवर्सिटी में शनिवार को म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई। जबकि कई स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान में रात 9 बजे तक 70.00% मतदान दर्ज किया गया: भारत निर्वाचन आयोग 

पीडीए ही एनडीए को हराएगा : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बिजनौर जिले की चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के नूरपुर में स्थित खालसा इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'भारत का विश्‍व कप फाइनल मुकाबला अगर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होता तो अंजाम कुछ और होता।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद में युवाओं से बातचीत की

बीजेपी संविधान बदलने की कोशिश कर रही है: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख

दिल्ली को कोई राहत नहीं, वायु गुणवत्ता अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में

दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार शाम 389 पर रहा जो "बहुत खराब" श्रेणी में है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों में यह बात कही गई है।

महाराष्‍ट्र में मुसलमानों को 5% आरक्षण नहीं मिलने पर उलेमाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी

ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड (एआईयूबी) ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर महाराष्ट्र में मुस्लिम समुदाय को राज्य सरकार द्वारा शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा नहीं किया गया तो यह समुदाय बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।

एआईयूबी की मांग राज्य भर में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलनों, धनगरों द्वारा एनटी (सी) से एसटी में वर्गीकरण बदलने की मांग और ओबीसी द्वारा अपने मौजूदा आरक्षण की रक्षा करने की मांग के बीच आई है।

कोच्चि की यूनिवर्सिटी में भगदड़, चार छात्रों की मौत, कई के घायल होने की खबर

केरल के कोच्चि की एक यूनिवर्सिटी में शनिवार को म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई। जबकि कई स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं।

केरल: सबरीमाला श्री धर्म संस्था मंदिर में शनिवार को काफी की संख्या में श्रद्धालू दर्शन के लिए पहुंचे

तेलंगाना: बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुशीराबाद में रोड शो किया 

बिहार: जो देश में नहीं हुआ वे बिहार के मुख्यमंत्री और महागठबंधन की सरकार ने करके दिखाया, मुंगेर में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में तेजस्वी यादव

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में 'द बफ़ेलो रेस' का उद्घाटन किया

नैनीताल में दिल्ली के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत

नैनीताल जिले में शनिवार को दिल्ली के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा नैनीताल के कोटाबाग क्षेत्र में हुआ।

राजस्थान: जयपुर में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को सील और सुरक्षित किया जा रहा है

केरल: भक्त पथानामथिट्टा में सबरीमाला श्री धर्म संस्था मंदिर में दर्शन और प्रार्थना करते हुए

संसद में सवाल उठाने के लिए कैश-फॉर-क्वेरी के आरोपों की जांच के लिए CBI ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच शुरू की: CBI सूत्र

राजस्थान: बीकानेर के सावली गांव में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील किया गया

राजस्थान के बीकानेर के सावली गांव में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को सील और सुरक्षित किया जा रहा है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके में एक गेस्ट हाउस के गोदाम में आग लगी 

सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में सजा का एलान, चार दोषियों को उम्रकैद

पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के लिए दोषी ठहराए गए दोषियों की सजा का एलान हो चुका है। चार दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा- हमें थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा

सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा, "हमें थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। काम करने वालों पर किसी प्रकार का दवाब नहीं डालना है। याद रखना है कि जहां भी काम हो रहा है वे खतरनाक है।"

तेलंगाना के खम्मम में नृत्य प्रस्तुत कर रहे लोक कलाकारों के साथ शामिल हुईं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तेलंगाना के खम्मम में नृत्य प्रस्तुत कर रहे लोक कलाकारों के साथ शामिल हुईं।

ऑगर मशीन पाइप से निकलने के बाद ही आगे बढ़ेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के बचाव अभियान पर उच्च अधिकारियों ने बताया कि अब इसमें कोई दो राय नहीं कि जैसे ही ऑगर मशीन पाइप से बाहर निकलेगी उसके बाद मैन्युअल ही इस रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाएंगे, जिसमें 24 से 36 घंटे का वक्त लग सकता है। इसके अलावा वर्टिकल ड्रिलिंग का भी विकल्प खोल दिया है और वहां से भी काम होना शुरू हो जाएगा लेकिन उस रास्ते से कम से कम 5 से 6 दिन और लगेंगे।

आज फिर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में नौजवानों की हुंकार: कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू

यूपी के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, “आज फिर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में नौजवानों की हुंकार:

बाबा की सरकार में

पिछड़े - दलित कतार में

यह महज नारे नहीं हैं, बीजेपी सरकार और उत्तर प्रदेश की सच्चाई है। साढ़े छः सालों में यही हुआ है।

ये वही बीजेपी सरकार है जो ईडब्ल्यूएस कोटा देने में रत्ती भर वक्त नहीं लगाती लेकिन 69000 सहायक भर्ती में पिछड़ों - वंचितों के लूटे गए सीटों पर सरकार मौन हो जाती है। गुजरात के कथित ओबीसी नेता सांसद बनने उप्र आ जाते हैं, लेकिन आरक्षण की लूट पर यहां बोलती बंद रहती है।

हर बात में, बात - बात में बड़बड़ाने और बयान देने वाले मुख्यमंत्री की जुबां सील जाती है। क्योंकि यहां पिछड़ों - दलितों के बच्चों की बात है। यहां आपकी नियत और नीति किसके लिए गुलाम है सीएम साहब प्रदेश जानना चाहता है।”

इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है- छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, "धानवान छत्तीसगढ़! आज अपने खेत के ब्यारा में धान की गुणवत्ता देखी। इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है। महतारी की कृपा सब पर बनी रहे।"

अयोध्या: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने रामलला के दर्शन किए

उत्तरकाशी सुरंग हादसे के बचाव कार्य पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान

उत्तरकाशी सुरंग हादसे के बचाव कार्य पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंदर जो लोग फंसे हैं, उनसे मेरी अभी बात हुई है। उनके हौसले मजबूत हैं। उन्होंने कहा है कि जितने भी दिन लगें, आप हमें सुरक्षित तरीके से बाहर निकालें।

अमृतसर: सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी की जयंती से पहले नगर कीर्तन निकाला गया

हैदराबाद: AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने AIMIM नेता जफर हुसैन मेराज के साथ घर-घर चुनाव अभियान में हिस्सा लिया

उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने दिया ताजा अपडेट

उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा, "इसके कई तरीके हैं। यह सिर्फ एक ही रास्ता नहीं है। फिलहाल, सब कुछ ठीक है। ऑगर मशीन टूट गया है। यह रिपेयर नहीं किया जा सकता है। ऑगर मशीन से अब कोई काम नहीं होगा। ऑगर से अब और ड्रिलिंग नहीं होगी।”

उत्तराखंड के सीएम पीएस धामी सिल्कयारा सुरंग में चल रहे बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे

बेंगलुरु में बड़ी संख्या में लोगों ने मारे गए कैप्टन एमवी प्रांजल को अंतिम विदाई दी

जन्मदिन मनाने के लिए दुबई नहीं ले जाने पर पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे क्षतिग्रस्त ब्लेडों को निकाला गया बाहर, मजदूरों के रेस्क्यू का है इतंजार

उत्तरकाशी सुरंग बचाव: ऑगर मशीन के क्षतिग्रस्त ब्लेडों को सुरंग से बाहर निकाला जा रहा

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू का अभी भी इतंजार, बचाव अभियान में आई बड़ी परेशानी

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों 41 श्रमिकों को रेस्क्यू करने में लगातार बाधाएं आ रही हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, सिल्क 11 सुरंग में ऑगर मशीन के जरिए ऑपरेशन अब बेहद मुश्किल हो गया है। मशीन के आगे अब तक की सबसे बड़ी बाधा सामने आ गई है।

शुक्रवार शाम को ड्रिलिंग के दौरान सरियों का जाल मशीन के सामने आ गया जिसकी वजह से ऑगर मशीन के ब्लेड सरियों के जाल में फंस गए। ऑगर मशीन का अगला हिस्सा लोहे के पाइप के आखिरी मुहाने पर बुरी तरह फंस गया है। इस मशीन के ऑपरेशन में अब तक किए सबसे बड़ी मुश्किल है।

बिहार: पटना चिड़ियाघर में कल रात एक गेट के पास एक इलेक्ट्रिक वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई

तमिलनाडु में बारिश: कुन्नूर के पास चेंगलकोम्बई इलाके में भूस्खलन के बाद अधिकारियों ने 10 लोगों को बचाया

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कुल्टी रेलवे स्टेशन पर लगी आग; दमकल की गाड़ियां मौके पर

महाराष्ट्र: ठाणे के घोड़बंदर रोड पर एक इमारत की पहली मंजिल पर आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

महाराष्ट्र के ठाणे के घोड़बंदर रोड पर एक इमारत की पहली मंजिल पर आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए भारी मशीनें सिल्कयारा टनल साइट पर पहुंच गई हैं, पिछले 13 दिनों से ढही सुरंग के अंदर 41 मजदूर फंसे हुए हैं

नोएडा सेक्टर-113 में कार में आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत  

नोएडा के एडीसीप शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि थाना सेक्टर-113 नोएडा पर सूचना मिली कि आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी सेक्टर-119 के सामने एक कार में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझा दिया गया है। कार से 2 लोगों के शव को निकाला गया है, फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच जारी है। दोनों लोगों की शिनाख्त का प्रयास जारी है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई। कर्तव्य पथ से दृश्य

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग में फंसे हुए 41 श्रमिकों को निकालने के अभियान चल रहा, ये वीडियो आज सुबह की है

तमिलनाडु: भारी बारिश के कारण चेन्नई के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है- जिला कलेक्टर

दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया दिखा। वीडियो राजघाट से है

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू का इतंजार, मशीन से ड्रिलिंग का काम रुका

उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग में 13 दिन बाद भी 41 मजदूर फंसे हुए हैं। उनके बाहर निकलने का इंतजार है। सुरंग में मशीन से ड्रिलिंग का काम फिलहाल रोक दिया गया है। खबरें हैं कि अब मलबे को हटाया जा सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Nov 2023, 7:57 AM IST

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा