एक पखवाड़े की देरी से मानसून महाराष्ट्र पहुंच गया है, हालांकि यह कहर बनकर आया है और देश की वाणिज्यिक राजधानी में पिछले 24 घंटे में छह लोगों की जान ले चुका है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
रायपुर पुलिस ने बताया कि कॉमेडियन देवराज पटेल की एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हादसा रायपुर में हुआ। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. बाइक पर देवराज का दोस्त भी था, उसे चोटें आई हैं।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
पाकिस्तान में सिख समुदाय के सदस्यों पर हाल ही में हुए हमलों के बाद भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और इन घटनाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न पार्टियों से कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाएगी। इंतजार करें और देखें, अन्य लोग भी कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे पहले आज दिन में दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में तेलंगाना के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री समेत करीब 35 नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के लिए रूस के विशेष राष्ट्रपति प्रतिनिधि और पूर्व संस्कृति मंत्री मिखाइल श्वेडकोय ने कहा कि रूस में वर्तमान स्थिति स्थिर है और राष्ट्रपति पुतिन की समकालीन स्थिति बिल्कुल मजबूत है। जब यह खतरनाक होता है तो हम एकजुट होते हैं। बहुत से लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि अब यूक्रेनी सैन्य सेवाओं का अच्छा मौका है लेकिन यह सच नहीं है, स्थिति कमोबेश वैसी ही है।'
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास एक ड्रोन उड़ाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि खबर मिलने पर मंडावली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक बांग्लादेशी महिला फोटोग्राफर को ड्रोन के साथ पाया गया। ड्रोन को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मंडी में 7 मील के पास मंडी-कुल्लू राजमार्ग जो भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था, लगभग 20 घंटे बाद खोल दिया गया है। मंडी एसएचओ साकिनी कपूर ने कहा कि हाईवे की सिंगल लेन सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। मैं लोगों से सहयोग करने की अपील करता हूं। मनाली तक रास्ता साफ़ है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण, पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग ने पर्यटकों से राज्य की यात्रा की योजना बनाते समय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
तेलंगाना के पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और तेलंगाना के पूर्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव और अन्य बीआरएस नेता दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपने अभियान के तहत जलपाईगुड़ी के मालबाजार में एक चाय की दुकान पर चाय बनाकर वहां मौजूद लोगों को परोसा।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कई हिस्सों में बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शेखूपुरा और नारोवाल जिलों में मौतें दर्ज की गईं, जहां भारी बारिश के बाद बिजली गिरने से कई घर गिर गए।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
SHO मंडी सकीनी कपूर ने कहा कि हम 3 घंटे के भीतर सड़क खोलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।' जिन लोगों को परेशानी हो रही है उन्हें दूसरी बसों से भेजा जा रहा है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
दिल्ली पावर मिनिस्टर आतिशी ने कहा कि जिनका बिल जीरो आ रहा था उनका बिल जीरो ही आएगा, लेकिन जिनका बिल 200 यूनिट से ऊपर है या बड़े उपभोक्ता है। उनको 8 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज देना होगा। आतिशी ने जानकारी देते हुए कहा, 'मैं दिल्ली के उपभोक्ताओं को बताना चाहूंगी कि बिजली का बिल जीरो आता रहेगा चाहे सरचार्ज क्यों न बढ़े?'
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रगति मैदान के टनल में दिनदहाड़े एक कार सवार को लूट लिया गया है। घटना की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था के मसले पर उपराज्यपाल का इस्तीफा मांगा है। उनका कहना है कि एलजी को इस्तीफा देकर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए रास्ता बनाना चाहिए जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ऐसी ख़बर चल रही है कि, आख़िरकार मणिपुर पर गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी जी से बात की है। पिछले 55 दिनों से मोदी जी ने मणिपुर पर एक शब्द नहीं कहा। पूरा देश उनकी "मणिपुर की बात" सुनने का इंतज़ार कर रहा है। अगर मोदी जी सही में मणिपुर के बारे में कुछ भी सोचते हैं तो सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री को बर्ख़ास्त कीजिये। उग्रवादी संगठनों व असामाजिक तत्वों से चुराए हुए हथियार ज़ब्त करें। सभी पक्षों से बातचीत शुरू करें और साझा राजनैतिक रास्ता निकाला जाएं। सुरक्षा बलों की मदद से ब्लॉकेड ख़त्म करे। राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलकर और सुरक्षित रखकर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे। प्रभावित लोगों के लिए राहत, पुनर्वास और आजीविका का पैकेज बिना देरी किए तैयार किया जाना चाहिए। घोषित राहत पैकेज अपर्याप्त है। बीजेपी और मोदी सरकार का कोई भी प्रोपेगेंडा, मणिपुर हिंसा में उनकी घोर विफलताओं पर पर्दा नहीं डाल सकता।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
शिमला आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि हिमाचल में मानसून दस्तक दे चुका है। हमें बहुत जगह से भारी बारिश और बाढ़ आने की सूचना मिल रही है। इसके चलते अभी तक 6 लोगों की मृत्यु हुई है और लगभग 10 लोग घायल हुए हैं। 303 जानवरों को नुकसान हुआ है। पिछले 3 दिनों में लगभग 3 करोड़ का नुकसान का अनुमान है। 124 रोड अवरुद्ध हुई हैं। फंसे हुए पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के मेहद और कैफेटेरिया मोड़ में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का यातायात अवरुद्ध हुआ।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
WFI के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है, अब प्रकरण अदालत में है और अदालत अपना काम करेगी।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हुआ।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश हो रही है. इससे चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 7 माइल के पास लैंडस्लाइड हुआ है. इससे भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
ओडिशा के गंजम जिले में कल रात एक बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। घायलों को MKCH मेडिकल कॉलेज, बरहामपुर में भर्ती कराया गया है।
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Jun 2023, 7:55 AM IST