बेंगलुरु में बुधवार को एक विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा और बर्बरता में कथित संलिप्तता के लिए कम से कम 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें कन्नड़ भाषा को प्रमुखता देने की मांग के साथ कमर्शियल दुकानों से अंग्रेजी साइनबोर्ड को हटाने और फाड़ने की घटना देखी गई थी।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
इजरायल के एक मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर हिजबुल्लाह के हमले जारी रहे तो इजरायल की सेना लेबनान की सीमा से हिजबुल्लाह को हटाने के लिए कार्रवाई करेगी।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
कांग्रेस की आज नागपुर में हुई 'हैं तैयार हम' रैली पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मुझे लगता है कि आज पूरे देश की नजरें कांग्रेस पार्टी पर थीं और अपने स्थापना दिवस के दिन पार्टी ने बहुत अच्छा काम किया है। संदेश दिया कि हम इस देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं। हम देश के बेरोजगार युवाओं और किसानों के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस की नागपुर रैली पर कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने आज 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया। अब 4 जनवरी 2024 को दिल्ली में पीसीसी अध्यक्ष और सीएलपी नेताओं की बैठक होगी और राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा का रूट तय किया जाएगा।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
केंद्र सरकार ने आज 1988-बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को 31 दिसंबर, 2024 तक सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है। इसके साथ ही केंद्र ने 1989-बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और 1989-बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राजधानी की एक अदालत में याचिका दायर कर संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार सभी छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 के एक मरीज पाए जाने के बाद दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। अभी तक अस्पताल में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना के मरीजों के लिए अस्पताल में एक अलग हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को एक बार फिर काले झंडे दिखाए गए हैं। इस बार यग घटना राजधानी तिरुवनंतपुरम में जनरल हॉस्पिटल के पास हुई है, जहां राज्यपाल के काफिले के खिलाफ काले झंडे लहराए गए। हालांकि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में गुरुवार को भारत को पारी और 32 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने तीन दिन में ही मैच जीत लिया। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका के 163 रन की लीड लेने के बाद दूसरी पारी में भारत की पूरी टीम 34.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गई।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 का एक रोगी पाया गया है। इसके चलते अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। अभी तक अस्पताल में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना के मरीजों के लिए अस्पताल में अलग हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
बीजेपी जोर-शोर से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी की चुनावी तैयारियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सांसदों के कामकाज को लेकर सीधे जनता से फीडबैक ले रहे हैं।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
'हैं तैयार हम' रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद के अंदर बोलने की इजाजत नहीं दी गई। हमने सिर्फ पूछा कि वे घुसपैठिए संसद के अंदर कैसे आए, वे संसद के अंदर क्यों आए और उनके पीछे कौन था।" यह बीजेपी सांसद (जिसने आरोपियों को पास जारी किया) के बजाय, अगर यह कांग्रेस सांसद होता, तो हमें बदनाम और अपमानित होना पड़ता। उन्होंने अपने एक सांसद को बचाने के लिए 146 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया। हम लड़ते रहेंगे।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार की रात हुई हृदय विधायक घटना के बाद जहां दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है तो परिवहन आयुक्त, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया गया है। इस हादसे की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला स्थित एक दुकान में बुधवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि युवक बाहर नहीं निकल सका। आग के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
विदेश मंत्रालय का कहना है कि कतर की अदालत ने 8 भारतीय पूर्व नौसेना कर्मियों की मौत की सजा को कम कर दिया; मंत्रालय ने कहा कि कतरी अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाना जारी रहेगा।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
गुना में हुए सड़क हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मैंने घायलों से मुलाकात की है। ...यह बहुत दुखद घटना है। मध्य प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ है... मैंने मामले के लिए जांच समिति का गठन करने के निर्देश दिए हैं..."
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
बीजेपी पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम (MCD) सदन के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। MCD नेता एमसीडी नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा, "हमें यह नहीं बताया गया कि आज सदन क्यों बुलाया गया। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाएं दी जा रही हैं। हम मांग करते हैं कि सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाए।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "मध्य प्रदेश के गुना में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मुझे दुख है इस बात का कि जो नारी वंदन और नारी सम्मान की बात कर रहे हैं उन्हें पहलवान बेटियों का दुख नहीं दिखाई देता है। पहले भी हमने कहा कि हम महिला पहलवानों के साथ हैं और महिलाओं के साथ कहीं भी अन्याय होगा तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी उनके साथ है।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
उत्तर 24 परगना के चकला में एक सार्वजनिक बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने राज्य के मंत्रियों को गांवों का दौरा करने और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार ने हमारा फंड रोक दिया है लेकिन हम राज्य के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
दिल्ली में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "ये JDU की नियमित बैठक है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होती है। नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं और JDU एक है और एक रहेगी।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
'हैं तैयार हम' रैली पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, "ये देश के लिए गौरव का दिन है। कांग्रेस का ये 139वां स्थापना दिवस है। ये हम सब भारतीयों का इतिहास है। हमारा चाहे राजनीतिक पृष्टभूमि हो या ना हो लेकिन अगर हम भारत देश में पैदा हुए हैं तो इस बात को हम गर्व से स्वीकार करते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और उसके बाद देश के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
'हैं तैयार हम' रैली पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "आज कांग्रेस की स्थापना दिवस है, इस संदर्भ में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आज यहां पर आए हुए हैं।...कांग्रेस की विचारधारा ऐसी है कि यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली हुई है।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
'हैं तैयार हम' रैली पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "नागपुर एक ऐतिहासिक जगह है कांग्रेस की जड़े यही से मजबूत हुई, यही से उत्पन्न हुई और यही से आगे बढ़ी। कांग्रेस के संगठन में महाराष्ट्र और नागपुर का बहुत बड़ा योगदान है।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "26 जनवरी एक राष्ट्रीय पर्व है, इस पर सभी का अधिकार है। बार-बार दिल्ली की झांकी को 26 जनवरी की परेड के लिए रोकना अच्छी बात नहीं है। दिल्ली देश की राजधानी है इसे और प्राथमिकता मिलनी चाहिए। पंजाब के साथ केंद्र सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। उनका पैसा रोका हुआ है। पंजाब में जो काले कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन चला, 600 किसानों की जान गई इसके बाद केंद्र सरकार को उनके प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
कर्नाटक में कन्नड़ साइन बोर्ड लगाने को लेकर हुए विवाद पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। लेकिन कोई भी कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता है, मैं दुखी हूं कि उन लोगों ने कई बोर्डों और प्रतिष्ठानों आदि में तोड़फोड़ की। नागरिकों के हितों की रक्षा करने के लिए हम हैं, सरकार हमेशा इसके लिए तैयार है। उन लोगों ने शिकायत दर्ज़ कराई है, मैंने पुलिस से इस संबंध में बात की है।"
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
अभिनेता और DMDK प्रमुख कैप्टन विजयकांत का तमिलनाडु के चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
झारखंड के रांची के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी। कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई और फिर पलट गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच चल रही है।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
कर्नाटक के विजयपुर सीट से बीजेपी विधायक यत्नाल ने अपनी ही पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुझे पार्टी से निकाला गया तो मैं उन लोगों के नाम सामने लाऊंगा जिन्होंने पैसा लूटा और कई प्रॉपर्टियां बना लीं। उन्होंने कहा कि बीएस येदियुरप्पा सरकार के दौरान 40 हजार करोड़ रुपए का गबन किया गया है। उन लोगों ने प्रत्येक कोरोना मरीज के लिए 8 से 10 लाख रुपए का बिल बनाया।
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 28 Dec 2023, 7:44 AM IST