
भारत महिला वर्ल्ड कप 2025 चैंपियन बन गया है। नवी मुंबई में खेले जा रहे फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 299 का लक्ष्य रखा था, लेकिन उसकी पूरी टीम 246 रन बनाकर आउट हो गई।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
123 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा। शेफाली वर्मा बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी चमकी हैं। उन्होंने अपने दो ओवर में दो बड़े विकेट लिए हैं। उन्होंने सुने लूस के बाद अनुभवी मारीजाने कैप को आउट किया। कैप चार रन बना सकीं। इससे पहले शेफाली ने लूस और वोल्वार्ट की अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा था।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
श्री चरणी ने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने आते ही अपने पहले ओवर में एनेके बॉश का विकेट लिया और उन्हें शून्य पर आउट कर दिया। साउथ अफ्रीका को टैजमिन के बाद यह दूसरा झटका लगा।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में हो रहा है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 299 का लक्ष्य दिया है। भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा है। छह ओवर के बाद भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के ओपनर्स वोल्वार्ट और ब्रिट्स 26 रन ही जोड़ सकी हैं।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में हो रहा है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 299 का लक्ष्य दिया है।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में हो रहा है। भारत की आधी टीम 290 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है और क्रीज पर डटी हैं
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। भारत की आधी टीम 245 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। दीप्ति शर्मा 42 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं। अब उनका साथ देने ऋचा घोष आई हैं।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।
रविवार शाम चार बजे जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में एक्यूआई 357, करनाल में 348, कुरुक्षेत्र में 344, कैथल में 341, यमुनानगर में 320, बहादुरगढ़ में 313, बल्लभगढ़ में 319 और जींद में 314 दर्ज किया गया।
हालांकि, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में एक्यूआई 434 रहा, जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
हरियाणा के चरखी दादरी (एक्यूआई 288), पानीपत (288) और सोनीपत (284) में भी वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही।
पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में एक्यूआई 233 दर्ज किया गया।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 87 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। खाका ने उनका विकेट लिया और भारत को दूसरा झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए शेफाली और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच 62 रन की पार्टनरशिप हुई।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन हो गया है। बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर की टीम ने बयान जारी कर इस दुखद खबर की जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में परिजों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ।
टीम ने कहा, "हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि श्री पंकज त्रिपाठी की प्यारी मां, हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में अपने पैतृक गांव में शांतिपूर्वक निधन हो गया।"
बयान में आगे कहा गया, "वह 89 साल की थीं और कुछ समय से बीमार थीं। पंकज त्रिपाठी उनके आखिरी पलों में उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार इस बड़ी क्षति पर शोक मना रहा है और सभी से विनम्र निवेदन है कि हेमवंती देवी को अपनी यादों और प्रार्थनाओं में रखें। परिवार ने मीडिया और शुभचिंतकों से इस दुख की घड़ी में उनकी निजता का सम्मान करने और शांतिपूर्वक शोक मनाने का समय देने की अपील की है।"
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "रोज़गार कभी बीजेपी का एजेंडा नहीं रहा। यही कारण है कि पलायन हो रहा है... हर घर में सरकारी नौकरी क्यों संभव नहीं है?..."
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी कर ली है. भारत ने तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम के सामने 187 रन का लक्ष्य था जो उसने पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की आज कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
बिहार: छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार खेसरी लाल यादव ने कहा, "अब लोगों को रोजगार चाहिए और NDA के लोग कभी रोजगार पर बात नहीं करते हैं। हमेशा से केवल हिंदुत्व, सनातन, मंदिर, मस्जिद, पाकिस्तान पर बोलते हैं। मुझे लगता है कि ये नफरत वाली दिक्कत दूर होनी चाहिए। लोगों को खाली क्यों रखे हैं? खाली रखे हैं तभी तो नफरत फैलती है। खाली दिमाग शैतान का होता है। आप किसी को व्यस्त कर देंगे तो इन चीजों पर ध्यान नहीं देगा। 20 साल से एक भी फैक्ट्री नहीं लगी। हमें अपने घर को छोड़कर जाने के लिए ट्रेन मिल जाता है लेकिन बिहार में रह कर रोजगार नहीं मिलता..."
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
VIP के संस्थापक और महागठबंधन की तरफ से बिहार के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "सुशासन बाबू को जवाब देना चाहिए कि किस तरीके से बिहार में केवल कहने के लिए सुशासन बाबू हैं। यहां नीतीश कुमार का कुछ नहीं है। दिल्ली से रिमोट कंट्रोल की सरकार चल रही है। अधिकारी अपने आप को बड़ी शक्ति मान रहे हैं। नीतीश कुमार अस्वस्थ हो चुके हैं... बिहार की जनता ने मन बना लिया है बिहार में बदलाव होना है।"
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
बिहार के बेगूसराय में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मछली पकड़ने के साथ ही मछुआरा साथियों से बात कर उनके काम से जुड़ी चुनौतियों और संघर्षों पर चर्चा की।
महागठबंधन ने वादा किया है:
मछुआरा परिवारों को लीन पीरियड (प्रतिबंधित अवधि, 3 माह) के दौरान प्रति परिवार 5,000 रुपए की सहायता।
मत्स्य पालन बीमा योजना और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, प्रत्येक प्रखंड में मछली बाजार, ट्रेनिंग सेंटर और अनुदान योजनाएं शुरू की जाएंगी।
सुसंगत जलाशय नीति के अंतर्गत नदियों और तालाबों का पुनर्जीवन किया जाएगा और आवंटन में परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
बिहार के बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी वोट के लिए स्टेज पर डांस भी कर देंगे। चुनाव के दिन तक जो भी आप कहेंगे, नरेंद्र मोदी वो कर देंगे। क्योंकि चुनाव के बाद वो सिर्फ अडानी-अंबानी के लिए काम करेंगे।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
बिहार के बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 56 इंच की छाती में कुछ नहीं रखा। 56 इंच की छाती वाले डरपोक हैं।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "जिस तरह वह घटना हुई थी, उसका होना तय था। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, और रोहतास में एक पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई है- यहां ‘महाजंगलराज’ है, लेकिन प्रधानमंत्री इसे नहीं देखते। हम 14 नवंबर को सरकार बनाने जा रहे हैं और 18 नवंबर को शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच, जाति या धर्म की परवाह किए बिना, हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा।"
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पटना पुलिस ने मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में पूर्व विधायक और JDU प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पटना एसएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने शनिवार (1 नवंबर) को देर रात बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंचकर अनंत सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस टीम उन्हें बाढ़ से पटना लेकर आ रही है।
Published: 02 Nov 2025, 7:53 AM IST