कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र का ‘‘गला घोंटने’’ का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि देश में सरकार नहीं, कोई ‘‘आपराधिक गिरोह’’ चलाया जा रहा हो।
राहुल ने केंद्र सरकार पर यह प्रहार दिल्ली में रविवार को होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली से एक दिन पहले किया, जिसे कांग्रेस ने ‘‘लोकतंत्र बचाओ रैली’’ करार दिया है।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में शनिवार को ‘महुआ’ फूल इकट्ठा करते समय बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के निकट घुनघुटी वन क्षेत्र के नेउसा जंगल में दोपहर में बाघ ने राम बाई (55) पर हमला कर दिया।
वन क्षेत्र के उप संभागीय अधिकारी दिगेंद्र सिंह ने कहा कि बाई अपने परिवार के सदस्यों के साथ औषधीय उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले महुआ के फूल इकट्ठा करने के लिए जंगल में गई थी।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। इसने बताया कि आर्द्रता का स्तर 64 से 39 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (54 रन) के अर्धशतक से इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को यहां आठ विकेट गंवाकर 199 रन बनाये ।
लखनऊ टीम की कप्तानी निकोलस पूरन कर रहे हैं जिन्होंने 42 रन का और क्रुणाल पंड्या ने नाबाद 43 रन योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए सैम करन ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाये।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करने और आगामी लोकसभा चुनावों में उसकी किसी भी चुनौती को खत्म करने के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की "लोकतंत्र बचाओ रैली" का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक वन क्षेत्र में बाघ का क्षत-विक्षत शव मिला है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को दक्षिण देवरी रेंज में गश्त पर तैनात वन रक्षकों की एक टीम को पलंदूर जमींदारी गांव के पास बाघ का क्षत-विक्षत शव मिला।
उप वन संरक्षक प्रमोद पंचभाई और विभाग के अन्य अधिकारियों ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाघ का शव तेंदू के पत्तों से ढका हुआ था।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । लखनऊ टीम की कप्तानी निकोलस पूरन कर रहे हैं जबकि नियमित कप्तान केएल राहुल इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे । पंजाब टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है ।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से मनोज यादव को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। इस सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा सांसद एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से होगा।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
यूपी के जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी के नेता की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता की पत्नी की हत्या से जुड़ा है। फिलहाल, पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने खाते की सभी पांच सीटों के लिए शनिवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल खालिक ने एक प्रेस बयान जारी कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। लोजपा (रा) के कोटे में गई वैशाली सीट से वीणा देवी प्रत्याशी बनाई गई हैं। जमुई से अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी तथा हाजीपुर से चिराग पासवान प्रत्याशी होंगे।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के बड़गाईं अंचल में 8.46 एकड़ जमीन के घोटाले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और निलंबित राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में शनिवार को चार्जशीट फाइल कर दी।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
र्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस देश के सभी राजनीतिक दलों और जनता के लिए भी एक चेतावनी है जिससे दलों को नष्ट करने की भाजपा की मंशा का पता चलता है।
आयकर विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस में कांग्रेस पर 135 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस बीच, कांग्रेस को शुक्रवार को आयकर विभाग से नए नोटिस मिले, जिनमें उसे 1,823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी ।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
अपने शानदार अभिनय के लिए विख्यात लोकप्रिय तमिल फिल्म अभिनेता डेनियल बालाजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वह 48 वर्ष के थे। तिरुवानमियूर में रहने वाले अभिनेता ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत यहां कोट्टिवक्कम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' में भाग लेंगे। यह जानकारी उनके बेटे एवं पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने दी।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा, "जिस तरह से मुख्तार अंसारी को मारकर रास्ते से हटाया गया, समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया। एक दूर्दांत अपराधी को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है, उन्हें शर्म नहीं आती... 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था... अधीक्षक ने कहा कि इसलिए भेजा गया क्योंकि डॉक्टरों ने सुझाव दिया था... सुबह 3 बजे हमें मैसेज मिला कि मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर है... जब हम अस्पताल पहुंचे तो बड़ी मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया... 5 मिनट की मुलाकात के दौरान... मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया था और इस वजह से वे बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा कि वे बेहोश हो गए थे और उसी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया..."
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
आप की नेता आतिशी ने कहा कि पार्टी का हर नेता आखिरी सांस तक लोकतंत्र को बचाने के लिए है।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक अग्रिम इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने शुक्रवार को धरमसाल इलाके के ब्रेवी बाजीमल और च्रांगल-काबूकोट में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने ब्रेवी बाजीमल में एक गुफा की तलाशी के दौरान कुछ गोलियां भी चलाईं लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
दिल्ली के रामलीला मैदान में कल होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "...4-5 मुद्दे हैं जिन पर यह रैली आयोजित की गई है... हमें हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल और कई अन्य लोगों को भी नहीं भूलना चाहिए, जिन्हें निशाना बनाया गया है... कल की रैली को लोकतंत्र के नजरिए से देखा जाना चाहिए ना कि किसी एक पार्टी की रैली के तौर पर... झारखंड के सीएम चम्पाई सोरेन कल की रैली में मौजूद रहेंगे..."
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव(मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि वित्त मंत्रालय का कहना है कि भारत सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में 14 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज लेने जा रही है।
क्यों?
आजादी के बाद से वर्ष 2014 तक, 67 सालों में देश पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ था।
पिछले 10 वर्ष में अकेले मोदी जी ने इसे बढ़ाकर 205 लाख करोड़ पहुंचा दिया।
इनकी सरकार ने लगभग 150 लाख करोड़ कर्ज लिया बीते 10 साल में।
आज देश के हर नागरिक पर लगभग डेढ़ लाख का औसत कर्ज बनता है।
यह पैसा राष्ट्रनिर्माण के किस काम में लगा?
⚡️क्या बड़े पैमाने पर नौकरियाँ पैदा हुईं या दरअसल नौकरियाँ तो गायब हो गईं?
⚡️क्या किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई?
⚡️क्या स्कूल और अस्पताल चमक उठे?
⚡️पब्लिक सेक्टर मजबूत हुआ या कमजोर कर दिया गया?
⚡️क्या बड़ी-बड़ी फ़ैक्ट्रियाँ और उद्योग लगाये गये?
अगर ऐसा नहीं हुआ, अगर अर्थव्यवस्था के कोर सेक्टर्स में बदहाली देखी जा रही है, अगर श्रम शक्ति में गिरावट आई है, अगर छोटे-मध्यम कारोबार तबाह कर दिए गए - तो आखिर यह पैसा गया कहाँ? किसके ऊपर खर्च हुआ? इसमें कितना पैसा बट्टेखाते में गया? बड़े-बड़े खरबपतियों की कर्जमाफी में कितना पैसा गया?
अब सरकार नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है तो सवाल उठता है कि पिछले 10 साल से आम जनता को राहत मिलने की बजाय जब बेरोजगारी, महंगाई आर्थिक तंगी का बोझ बढ़ता ही जा रहा है तो भला बीजेपी सरकार जनता को कर्ज में क्यों डुबो रही है?
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
कांग्रेस को IT के नोटिस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "कानून का खुला उल्लंघन हो रहा है। सत्ता का भयंकर दुरुपयोग हो रहा है। ऐसा लगता है कि देश में लोकतंत्र नहीं रह गया है... पहले 148 करोड़ और अब 1600-1700 करोड़ के नोटिस। समझ नहीं आ रहा है कि क्या वे(भाजपा) IT के माध्यम से कांग्रेस को पंगु कर देना चाहते हैं?... "
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "...मनोज तिवारी के लिए दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का नंबर नहीं आने वाला है। उनके लिए अंगूर अभी बहुत खट्टे हैं...बीजेपी इतनी विचलित क्यों है? हम पहले दिन से एक ही बात कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे। अब मनोज तिवारी कभी कहते हैं इसे बना दो, कभी कहते हैं उसे बना दो, कभी कहते हैं कि राष्ट्रपति शासन लगा दो। क्या हमने आपसे पूछा?..."
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश: देवरिया के डुमरी गांव में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। देवरिया डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया, " डुमरी गांव में आज सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी, सिलेंडर फटने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई।"
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश: जौनपुर के केराकत थाने के SHO दिनेश कुमार गौतम ने कहा, ''स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।''
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। आज जिन लोगों को सम्मानित किया जाएगा उसमें कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव का नाम शामिल हैं। आज इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इनके परिवार वाले इस सम्मान को स्वीकार करेंगे।
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 30 Mar 2024, 7:59 AM IST