बड़ी खबर LIVE: राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम को बनाया मुख्य आरोपी
मेघालय पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। आरोपपत्र में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य को भी हत्या का आरोपी बनाया गया है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला स्थिति का जायजा लेने के लिए अनंतनाग के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
पंजाब- होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड पर मंगुवाल बैरियर के पास एक एम्बुलेंस नाले में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई
राजा रघुवंशी मर्डर केस में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल, सोनम को बनाया मुख्य आरोपी
मेघालय पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में 790 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। आरोपपत्र में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा और तीन अन्य को भी हत्या का आरोपी बनाया गया है।मेघालय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
Published: 06 Sep 2025, 8:00 AM IST
भारतीय सेना फजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांट रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदियाँ उफान पर हैं और पानी आवासीय इलाकों में घुस गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
जयपुर में 4 मंजिला हवेली ढही, पिता-बेटी की मौत
जयपुर के सुभाष चौक में एक चार मंजिला पुरानी हवेली बारिश के कारण ढह गई। इस घटना में 7 लोगों के दबे होने की सूचना मिली, SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि एक पिता-बेटी की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है।
Published: 06 Sep 2025, 8:00 AM IST
गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु लालबागचा राजा पंडाल में पूजा-अर्चना करते हुए
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में हजरतबल दरगाह में लोग प्रार्थना करने और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाने के लिए जमा हुए
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू
दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, शहर के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ये तस्वीरें मयूर विहार इलाके की हैं
दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण, आज सुबह पुराने यमुना पुल के दृश्य
दिल्ली में यमुना का घटा जलस्तर, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाके पानी में डूबे
दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।, कई इलाके अब भी जलमग्न हैं। राहत शिविरों में हजारों लोग रह रहे हैं। बाढ़ से पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा है