
मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नागपुर रोड के आमगांव के पास एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और उसका सहयोगी घायल हो गए।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
भारत ने सोमवार को अपने नागरिकों को परामर्श दिया कि वे चीन की यात्रा करते समय या किसी अन्य गंतव्य पर जाने के लिए वहां से गुजरते समय उचित सावधानी बरतें।
नयी दिल्ली ने अपने नागरिकों को यह परामर्श अरुणाचल प्रदेश की एक महिला को शंघाई हवाई अड्डे पर प्रताड़ित किए जाने के दो सप्ताह बाद दिया है। चीन के अधिकारियों ने पारगमन के दौरान उसके भारतीय पासपोर्ट को वैध मानने से इनकार कर दिया था।
नयी दिल्ली ने यह भी कहा कि वह चीनी अधिकारियों से यह आश्वासन देने की अपेक्षा करता है कि चीन के हवाई अड्डों से गुज़रने वाले भारतीय नागरिकों को "चुनिंदा रूप से निशाना बनाकर परेशान नहीं किया जाएगा"।
भारत ने यह भी आशा व्यक्त की कि चीन के अधिकारी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा संबंधी नियमों का सम्मान करेंगे।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
जुबिन गर्ग की 31 अक्टूबर को रिलीज हुई आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' की कथित पायरेसी के संबंध में बेंगलुरु से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मौसम गोगोई के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हुसैन को शनिवार को, जबकि गोगोई को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने संसद में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा पर कहा, "नेहरू जी से बड़ा व्यक्तित्व किसी का नहीं हुआ है... वंदे मातरम् देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। उस पर इस तरह की बात करना देश के लिए उचित नहीं है..."
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
समाजवादी पार्टी ने मऊ जनपद की घोसी विधानसभा में मतदाता सूची बदलने और बीएलओ पर दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को त्वरित जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सपा का कहना है कि मतदाता स्थलों पर दो अलग-अलग मतदाता सूचियां उपलब्ध कराकर एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि जनपद मऊ की घोसी विधानसभा में 2003 की मतदाता सूची को बदलकर 7 दिसंबर 2025 को बीएलओ को दूसरी सूची उपलब्ध कराई गई। पार्टी ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संपूर्ण प्रकरण की जांच और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा पर कहा, "मैंने सुबह इस पर होने वाले चर्चा का स्वागत किया था और मैंने ये भी कहा था इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। एक व्यापक चर्चा होनी चाहिए कि आनी वाली पीढ़ियां उसका मतलब समझे और जाने और जो देश की आत्मा को जोड़ता है देश के इतिहास में उसका एक गौरवशाली योगदान रहा है देश की इतिहास में सबको एकजुट करने का काम करके हमने अंग्रेजो को बाहर निकाला है उस पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन शुरुआत बंगाली से हुई उससे पता चल गया था कि किस आधार पर ये चर्चा हो रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की गरिमा को इन्होंने बहुत धुमिल करने की कोशिश की है....लेकिन देश का इतिहास गवाह है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी देश के मॉडर्न इंडिया मेकर कहलाए जाएंगे जिन्होंने देश का उस समय नेतृत्व किया जब देश सबसे संवेदनशील पड़ाव पर था...देश के बच्चों और जनता के सामने सही इतिहास रखना जरूरी है।"
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वंदे मातरम पर दिए गए वक्तव्य की आलोचना की। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंदे मातरम के सिर्फ एक हिस्से को भारतीय राष्ट्रीय गीत के तौर पर शामिल करने की बात कही थी। ममता ने दावा किया कि भाजपा इस मामले का बेवजह राजनीतिकरण कर रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “यह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर थे, जिन्होंने राष्ट्रीय गीत के लिए वंदे मातरम के हिस्से को चुना था। बीजेपी को उस पर भी आपत्ति थी। उन्हें हर बात पर आपत्ति है। कभी वे गुरुदेव का विरोध करते हैं, और कभी वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस का विरोध करते हैं।”
दूसरी तरफ, इंडिगो संकट पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की योजना की कमी यात्रियों की परेशानी के लिए जिम्मेदार है। मैंने देखा है कि पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट में गड़बड़ी के कारण यात्रियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि योजना की बिल्कुल कमी थी। मुझे लगता है कि यात्रियों को हुई दिक्कतों के कारण कोर्ट जाने का उनका अधिकार है, अगर केंद्र सरकार सही से काम करती तो आज यात्रियों को परेशान न होना पड़ता।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में बहस के दौरान, कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने कहा, "सत्तापक्ष के हमारे साथी इतने घमंडी हो गए हैं कि वे खुद को महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर, राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब अंबेडकर, मौलाना आज़ाद, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस से बड़ा समझने लगे हैं। PM मोदी का अपने भाषण में यह कहना कि राष्ट्रगीत को एक विभाजनकारी सोच द्वारा काटा गया। उन सभी महान लोगों का अपमान है जिन्होंने इस देश की आज़ादी की लड़ाई में अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी..."
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
लोकसभा में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "आज सदन में वंदे मातरम पर बहस के दो कारण हैं। पहला, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका बनाना चाहते हैं और दूसरा, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, देश के लिए कुर्बानी दी उन सरकार नए आरोप लगाने का मौका चाहती है। ऐसा करके सरकार देश का ध्यान जनता से जुड़े ज़रूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है..."
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "आप (BJP) चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं। हम चाहे कितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहां बैठकर आपसे और आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे। हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे। आप हमें रोक नहीं सकते..."
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस सहित कई दलों ने पान मसाले पर केंद्र सरकार के उपकर लगाये जाने के प्रस्तावित कदम पर सवाल उठाते हुए जानना चाहा कि लाखों लोगों के जान को जोखिम में डालने वाली इस चीज पर देश भर में पूर्ण प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा सकता?
उच्च सदन में स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने इस बात पर आपत्ति जतायी कि इस विधेयक पर संशोधन देने के लिए राज्यसभा के सदस्यों को बहुत कम समय दिया गया। उन्होंने इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि जब सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उपकर लगाने की खातिर संसद में आयी है तो उसे यह बताना चाहिए कि जब धन नहीं था तो नया संसद भवन और नया प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर बनाने की क्या आवश्यकता थी? उन्होंने दावा किया कि इस सरकार का विरोध करने वालों को ‘देशद्रोही’ करार दे दिया जाता है।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
लोकसभा में गौरव गोगोई के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वंदेमातरम् पर चर्चा का जवाब देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हर चीज पर कब्जा करना चाहता है। अखिलेश ने कहा कि ये लोग हर बात का श्रेय लेने चाहते हैं। जो महापुरुष इनके नहीं हैं, ये उन्हें भी कब्जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों से लगता है कि वंदे मातरम इन्हीं का बनवाया हुआ गीत है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ गाने के लिए नहीं, बल्कि निभाने के लिए भी है।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा- मैं बंगाल की उस भमि को नमन करता हूं, जहां से बंकीम चंद्र, रवींद्र नाथ टैगोर, खुदीरामबोस सहित कई महापुरुष आए। बंगाल की धरती ने न हमें सिर्फ राष्ट्रगान दिया, बल्कि राष्ट्रीय गीत भी दिया।
उन्होंने कहा कि जिन्होंने ऐसी कविताएं रची, ऐसी गीत रचे, जिन शब्दों की प्रेरणाओं के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा मिली।
पीएम मोदी ने वंदे मातरत् के इतिहास की और उसके जन्म की बात की। मंगल पांडे के विद्रोह के बाद अंग्रेजों का जुल्म और बढ़ गया था। उस क्रांति की धारा में बंकीम चंद्र भी एक थे। उन्होंने आनंदमठ लिखा.आनंदमठ उस संदर्भ में लिखा गया, जिस समय ईस्ट इंडिया कपंनी उस तरह के टैक्स हमारे किसानों पर लगा रही थी कि जीना मुश्किल हो गया था, लेकिन वंदे मातरम एक गीत था, जो1905 में बना।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
वंदे मातरम पर पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "क्या यह गाना उनका था? RSS के किस नेता ने इसे गाया, जेल गया और कौन सड़कों पर नारे लगा रहा था? वे सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। रवींद्रनाथ टैगोर ने गाने में 2 पैराग्राफ जोड़े, क्या वे उनके खिलाफ भी बोलेंगे? नेहरू ने हमें देश में फूड इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर बनाया, साइंटिफिक सोच पैदा की, राज्य को आगे ले जाने का ब्लूप्रिंट बनाया। उन्होंने (BJP) नेहरू का बनाया हुआ बेचा। क्या बंकिम चंद्र चटर्जी PM की विचारधारा के थे? RSS नेताओं ने एक बार भी वंदे मातरम नहीं गाया।"
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह बिग बॉस 19 में गेस्ट बनने के बाद मुसीबत में फंस गए हैं। उन्होंने रियलिटी शो के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया था। ऐसा ना करने के लिए पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। बावजूद इसके पवन सिंह ने धमकी की परवाह नहीं की और सलमान संग स्क्रीन शेयर किया
अब पवन सिंह की तरफ से मुंबई पुलिस को 2 अलग अलग शिकायत दी गई। उनसे पैसे की डिमांड भी गई है और धमकी भी दी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जबरन वसूली विरोधी सेल को शिकायत दी गई है।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की मार जारी है। आज सुबह 6:06 बजे अपडेट हुए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 318 है, जो ‘बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Dec 2025, 7:39 AM IST