
हैदराबाद स्थित एक शिक्षा संगठन कथित तौर पर शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कोष का दुरुपयोग कर रहा है, सामान्य छात्रों को ‘जोगिनी’ बताकर विदेशी चंदा प्राप्त कर रहा है और धन का इस्तेमाल विदेश यात्राओं में कर रहा है। यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दी।
प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा कि कुछ छापेमारी के बाद, उसने ऑपरेशन मर्सी इंडिया फ़ाउंडेशन (ओएमआईएफ़) की एक दर्जन अचल संपत्तियां कुर्क कीं, जिनका बाज़ार मूल्य 15 करोड़ रुपये है। यह संस्था मुख्यतः वंचित छात्रों के लिए ‘गुड शेफर्ड स्कूल’ कार्यक्रम चलाती है। इन आरोपों पर ओएमआईएफ़ की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
उत्तराखंड के नैनीताल के चाइना बाबा इलाके में मौजूद शिशु मंदिर विद्यालय में आग लग गई। मौके पर तीन फायर टेंडर पहुंचे। फायर-फाइटिंग की गई और आग पर काबू पा लिया गया। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फंसे हुए दो लोगों को समय रहते बचा लिया गया।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को यहां बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 175 रन बनाये।
भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 28 गेंद में नाबाद 59 रन की पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने तीन जबकि लुथो सिपामला ने दो विकेट लिये।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
बिहार समेत अन्य राज्यों में SIR की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर आज की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में पूरी हो गई है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ में सुनवाई हुई। इस पर अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया।
भारतीय टीम में हरफनमौला हार्दिक पंड्या चोट से उबर कर एकादश में वापसी कर रहे है जबकि शुभमन गिल भी टेस्ट श्रृंखला में चोटिल होने के बाद इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। विकेटकीपिंग का दारोमदार जितेश शर्मा पर होगा।
दक्षिण अफ्रीका की टीम में अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया ने चोट से उबर कर वापसी की है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं बिहार में SIR के बारे में कुछ कहना चाहता हूँ। ऐसा क्यों है कि बिहार में SIR के बाद भी बिहार में वोटिंग लिस्ट में 1.2 लाख डुप्लीकेट फ़ोटो हैं? अगर आपने वोटिंग लिस्ट साफ़ कर दी है, तो बिहार में 1.2 लाख डुप्लीकेट फ़ोटो क्यों हैं? हमने यह सिर्फ़ हरियाणा के बारे में साबित नहीं किया है। हमने यह कर्नाटक में साबित किया है, हमने यह महाराष्ट्र में साबित किया है, और मुझे पूरा यकीन है कि इसी तरह आप मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूरे देश में चुनाव जीतते हैं..."
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं तीन सवाल पूछना चाहता हूं जिससे यह बिल्कुल साफ हो जाएगा कि BJP भारत की डेमोक्रेसी को नुकसान पहुंचाने के लिए इलेक्शन कमीशन को डायरेक्ट और इस्तेमाल कर रही है। पहला सवाल, CJI को इलेक्शन कमिश्नर के सिलेक्शन पैनल से क्यों हटाया गया?... इसे तथाकथित लोकतांत्रिक निर्णय कहा जाता है। एक तरफ पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। दूसरी तरफ विपक्ष के नेता हैं। उस कमरे में मेरी कोई आवाज़ नहीं है। वे जो तय करते हैं, वही होता है। तो पहला सवाल, प्रधानमंत्री और अमित शाह चुनाव कमिश्नर कौन होगा, यह चुनने में इतने उत्सुक क्यों हैं?..."
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के ‘प्रोजेक्ट’ के तहत विभिन्न संस्थाओं और निर्वाचन आयोग पर कब्जा किया गया।
उन्होंने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा में भाग लेते हुए सवाल किया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति वाली चयन समिति में प्रधान न्यायाधीश को शामिल क्यों नहीं किया गया?
उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने दिसंबर 2023 में कानून बदल दिया ताकि किसी चुनाव आयुक्त को उसके फैसलों के लिए दंडित नहीं किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया।
राहुल गांधी ने कहा कि अगर वोट का ही मतलब नहीं रह जाएगा तो लोकसभा, विधानसभा या पंचायत, किसी का कोई अस्तित्व नहीं रह जाएगा।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि खादी देश के लोगों की भावना है। उन्होंने कहा, "देश के पहनावे में देश की झलक है। राहुल गांधी ने कहा, "आरएसएस सभी संस्थानों पर कब्जा करना चाहता है। 150 करोड़ हिंदुस्तानियों से मिलकर हमारा देश बना है।"
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान की व्यवस्था को पारंपरिक बैलेट पेपर प्रणाली से बदल देना चाहिए।
बीएसपी नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हमारी पार्टी का यह सुझाव है कि ईवीएम के संबंध में लगातार उठती गड़बड़ियों की शिकायत जो चुनाव के दौरान और उसके बाद व्यक्त की जाती है, उसे दूर करने के लिए और चुनाव प्रक्रिया में सभी का पूर्ण रूप से विश्वास पैदा करने के लिए अब ईवीएम के द्वारा वोट डलवाने की जगह पुनः बैलेट पेपर से ही वोट डलवाने की प्रक्रिया लागू की जाये।’’
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
मल्लिकार्जुन ने कहा कि आप नेहरू जी के नाम को नीचा करना चाहते हैं पर वो सबसे ऊंचे हैं और ऊंचे ही रहेगें और आप नीचे हैं और नीचे ही रहेगें। हमारे पूर्व राष्ट्रपति ने जो कहा उसको भी नहीं मानते हैं, आप किसको मानते हैं। हमारे पड़ोसी देशों में चीन का प्रभाव बढ़ रहा है, हमारा प्रभाव घट रहा है। आपकी 56 ईंच की छाती तो रहने दो, आपकी छाती का देश को फायदा क्या हुआ? चीन के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकते। आपके विदेश मंत्री स्वीकार कर चुके हैं कि भारत अभी छोटी अर्थव्यवस्था है और चीन का मुकाबला नहीं कर सकते। पीएम ने खुद 19 जून 2020 को क्लीनचिट दी ती और कहा था कि न कोई घुसा है और न ही कोई घुस आया है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि रुपया जो कमजोर हो रहा है उसपर सरकार क्यों कुछ नहीं कह रही है। जब हमारी सरकार थी जब मोदी जी ने कहा था कि देश जानना चाहता है पीएम जी ऐसा क्या कारण है कि आज अकेला हिंदुस्तान का रुपया गिरता ही चला जा रहा है, आर्थिक कारणों से नहीं बल्कि भ्रष्टाचार से हुआ। खड़गे ने पूछा कि क्या अभी भी यही कारण हैं मोदी जी, क्या आप भ्रष्ट हैं? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा आपकी सरकार की हालत तो बदतर से बदतर हो गई है। आज डॉलर 100 रुपये हो गया, जैसे हिमालय से गिरने के बाद लोगों के शव के टुकड़े नहीं मिलते, वैसे ही आज भारतीय रुपए की स्थिति हो गई है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि सही बोलता हूं मैं झूठ बोलने की आदत बीजेपी को है, खड़गे ने कहा कि मैं वंदे मातरम् के नारे के साथ चर्चा की शुरूआत करना चाहूंगा। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बयानों पर उनका पलटवार किया। स्पीच शुरू करने से पहले खड़गे ने वंदे मातरम्,के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के बोलने के बाद मुझे समय दिया, सभापति का इसके लिए धन्यवाद। मैं सौभाग्यशाली हूं। मैं 60 सालों से यही गीत गा रहा हूं। वंदे मातरम् नहीं गाने वालों ने अभी शुरूआत की है।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की ओर से बंकिमजी को नमन करता हूं। आजादी के आंदोलन में जिन लोगों ने बलिदान दिया, उनको भी नमन है। 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में रविन्द्रनाथ टैगोर ने पहली बार वंदे मातरम् गाया था। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 'वंदे मातरम' को नारा बनाने का काम किया। आपका इतिहास रहा है कि आप हमेशा स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति गीतों के खिलाफ रहे। पहले आप देशभक्ति के नाम से डरते थे।
कांग्रेस ने अपने कार्यक्रमों और अधिवेशन में वंदे मातरम को नियमनित गायन की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। खड़गे ने कहा जब बीजेपी वाले ब्रिटिश के लिए नौकरी कर रहे थे उस समय गांधी जी, कांग्रेस के लोग वंदे मातरम कहकर जेल जा रहे थे।
खड़गे ने कहा कि बीजेपी के लोग कहां थे, उस समय इनकी देशभक्ति कहां गई जब ये मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
अखिलेश यादव ने कांग्रेस की मांग का समर्थन किया, जिसमें चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की बात की गई थी। उनका कहना था कि चुनाव बैलट पेपर से होना चाहिए। जो लोग तकनीकी कारणों का हवाला दे रहे हैं, उन्हें यह देखना चाहिए कि जापान और जर्मनी जैसे देश कहां खड़े हैं, जबकि भारत अभी तक उसी तकनीक का पूरी तरह से उपयोग नहीं कर पाया। उनका कहना था कि अगर जापान और जर्मनी जैसे विकसित देश बैलट से मतदान करवा सकते हैं, तो भारत क्यों नहीं कर सकता।
इसके अलावा, उन्होंने फ्रीबिज की नीति पर भी सवाल उठाया। अखिलेश ने बताया कि जब यूपी में उन्होंने नई नीति लागू की थी, तो बीजेपी ने इसका विरोध किया था और चुनाव आयोग से इसकी रोकथाम की कोशिश की थी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि टीवी और सोशल मीडिया पर बराबरी का अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि बीजेपी सोशल मीडिया पर निगेटिव प्रचार करने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जबकि उन्हें इलेक्टोरल बॉन्ड्स नहीं मिले।
अखिलेश ने एसआईआर (एसपेशल इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) पर भी टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि यूपी में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, और इस मामले की जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार की प्रक्रिया चुनाव आयोग से ही शुरू होनी चाहिए। उन्होंने चंडीगढ़ जैसी वोट चोरी, बंदूक की नोक पर वोटिंग, एफिडेविट पर मिलने से इनकार और एक ही वोटर के कई वोट डालने की घटनाओं पर रोक लगाने की बात की। साथ ही, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि "वन नेशन, वन इलेक्शन" के साथ वोटर लिस्ट को एकीकृत किया जाए, क्योंकि यूपी में आधार जैसे कार्ड को भी मान्यता नहीं दी जा रही।
अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि यूपी में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि डिटेंशन सेंटर बनाए जा रहे हैं, और इस तरह के कदम लोकतंत्र को कमजोर करने वाले हैं। उनका कहना था कि लोकतंत्र में फिर से विश्वास जगाने के लिए ईवीएम की जगह बैलट से चुनाव कराए जाने चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वह सरकार के इशारे पर काम न करे और किसी एक विचारधारा का हिस्सा बनकर न रहे।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
चुनाव सुधार पर हुई चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सदन में कुछ बीजेपी सदस्य उत्तर प्रदेश के चुनावों का ज़िक्र कर रहे थे, जबकि वास्तविकता यह है कि उपचुनावों में निष्पक्षता कहीं दिखाई नहीं दी। अखिलेश के अनुसार, रामपुर उपचुनाव में मुख्यमंत्री और बीजेपी नेतृत्व ने पहले ही तय कर लिया था कि सीट बीजेपी को ही दिलानी है। उन्होंने कहा कि चुनाव शुरू होते ही यह स्पष्ट हो गया कि प्रशासन और पुलिस की पूरी मशीनरी यह सुनिश्चित करने में लगी थी कि वोटर घर से बाहर ही न निकलें। उनका दावा था कि इसी रणनीति के चलते भाजपा को पहली बार वहां से लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
अखिलेश यादव ने कहा कि मतदान के दौरान हुई हर गड़बड़ी की जानकारी चुनाव आयोग को भेजी गई, लेकिन इसके बावजूद आयोग ने किसी भी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्हें यह महसूस हुआ कि चुनाव आयोग पूर्वाग्रह से ग्रसित है, तब भी सत्ता पक्ष के किसी सदस्य ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा, ये कुछ जानते नहीं हैं, न पढ़े-लिखे हैं। हमने एक-एक घटना चुनाव आयोग को टैग की है। अगर एक भी कार्रवाई हुई हो तो बता दीजिए। अखिलेश ने कहा कि चुनाव हारना-जीतना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन चुनाव आयोग की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी निष्पक्ष रहना है।
उन्होंने आगे कहा कि एक समय था जब समाजवादी पार्टी के सिर्फ पाँच सांसद थे, लेकिन आज वे यूपी की सबसे बड़ी पार्टी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने वहीं से कम्युनल पॉलिटिक्स की शुरुआत की, जो अब पूरे चुनावी माहौल को प्रभावित कर रही है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
EC के अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया बदलें
एसआईआर बंद हो
चुनाव से पहले सरकार जो पैसे भेजती है, इसे बंद किए जाना चाहिए, ये लोकतंत्र के खिलाफ है
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
मनीष तिवारी ने कहा कि मैं एक और चीज कहता हूं अगर आप एसआईआर कर रहे हैं। तो आप मशीन की लिस्ट क्यों नहीं दे रहे हैं, ये कैसा खेला हो रहा है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा शुरू जारी है, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि खेद के साथ कह रहा हूं, देश के कई राज्यों में एसआईर हो रहा है। लेकिन चुनाव आयोग के पास कानूनी तौर पर एसआईआर करने का कोई अधिकार नहीं है। चुनाव आयोग कहता है कि उन्हें एसआईआर कराने का अधिकार सेक्शन 21 से मिलता है। मनीष तिवारी ने पूरा सेक्शन पढ़ा और कहा कि ना संविधान में, ना कानून में एसआईआर का प्रावधान है। ये बस एक हथियार चुनाव आयोग को दिया गया था, कि अगर किसी क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी है, तो उसे ठीक करने के लिए लिखित में कारण बताकर ही एसआईआर कर सकते हैं। एसआईआर करना चाहते हैं, तो आपको जो खामियां लग रही हैं, उनको ठीक करके ही आप उस क्षेत्र के लिए एसआईआर कर सकते हैं। सरकार को यह सदन पटल पर रखना चाहिए कि कौन-कौन से निर्वाचन क्षेत्र में कौन-कौन सी खामियां उनको मिलीं और क्यों एसआईआर की जरूरत पड़ी। हर क्षेत्र में एसआईआर का कारण सदन पटल पर रखना चाहिए।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में ईवीएम की विश्वसनीयता और चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के मन में यह शंका बनी हुई है कि क्या ईवीएम में छेड़छाड़ संभव है। इस अविश्वास को दूर करने के दो ही रास्ते हैं या तो 100% वीवीपैट लागू किए जाएं, या फिर चुनाव पूरी तरह से पेपर बैलट पर लौटे।
उन्होंने सरकार से यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि ईवीएम का सोर्स कोड किसके पास है, चुनाव आयोग या वे कंपनियां जो मशीनें बनाती हैं? तिवारी के मुताबिक, यह जानकारी लोकतंत्र की पारदर्शिता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मनीष तिवारी ने चुनाव के दौरान लोगों के खातों में पैसे भेजने की प्रथा पर भी सवाल खड़ा किया। उनका कहना था कि यह केवल लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि भारत सरकार के राजस्व के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने केंद्र और राज्यों की बढ़ती देनदारियों का हवाला देते हुए कहा कि संसद को इस पर एक सीमा तय करनी चाहिए।
तिवारी ने सुझाव दिया कि संविधान में एक प्रावधान जोड़ा जाए, जिस भी सरकार का कर्ज जीडीपी के 20% से ऊपर हो, वह किसी भी तरह का कैश ट्रांसफर नहीं कर सके। उनके अनुसार, यदि यह नहीं हुआ तो राज्य सरकारें कभी भी वित्तीय अनुशासन नहीं अपनाएंगी और लगातार कर्ज में डूबती जाएंगी। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, सरकारें आती-जाती रहती हैं, हम सब भी अस्थायी हैं। सवाल यह है कि हम देश को किस दिशा में ले जा रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसा भारत छोड़कर जाना चाहते हैं
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
मनीष तिवारी ने चुनाव सुधार पर डिबेट की शुरुआत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में दो सबसे बड़े भागीदार हैं- 98 करोड़ मतदाता और राजनीतिक दल। एक न्यूट्रल अंपायर की जरूरत महसूस हुई और चुनाव आयोग का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे बड़ा चुनाव सुधार राजीव गांधी की सरकार ने किया पिछले 78 साल में, जब उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मतदान का अधिकार दिया। मनीष तिवारी ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर आज सवाल उठ रहे हैं। चुनाव सुधार की जो सबसे पहली जरूरत है, वह 2023 में बने कानून में सुधार की है। इसमें दो और सदस्य जोड़े जाने चाहिए। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की कमेटी में दो लोग सरकार से, दो लोग विपक्ष से रहने चाहिए और एक सीजेआई को रखना चाहिए। ऐसा होगा तो ठीक से खेला होबे।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा शुरू हो गई है। इस डिबेट की शुरुआत कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने की है। मनीष तिवारी ने कहा कि 78 साल में सबसे बड़ा चुनाव सुधार राजीव गांधी की सरकार ने किया
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू लोकसभा में इंडिगो संकट पर बयान दे रहे हैं। उन्होंने इंडिगो संकट पर सरकार की ओर से उठाए गए कदम गिनाए और कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा की जा रही है। डीजीसीए हर जरूरी कदम उठा रही है। इस संकट के पीछे आंतरिक रोस्टर की समस्या सामने आई है। इंडिगो के सीईओ को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। यात्रियों का पैसा रिफंड किया जा रहा है। इंडिगो की जवाबदेही तय की जाएगी। नागरिकों की सुरक्षा के लिए नियम बनाए गए हैं और इन नियमों से समझौता नहीं किया जाएगा।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
मध्यप्रदेश के खजुराहो में फूड प्वाइजनिंग के शिकार 3 लोगों की मौत हो गई। खाना खाने के बाद 9 लोगों की तबीयत खराब हुई थी, जिनका फिलहाल ईलाज जारी है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
लगातार 7वें इंडिगो री फ्लाइट कैंसिल होना लगातार जारी है। हैदराबाद एयरपोर्ट से आज उड़ने वाली करीब 54 फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया गया है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
मणिपुर में इंफाल पश्चिम जिले के विभिन्न हिस्सों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ये गिरफ्तारियां सोमवार को की गयीं और सभी पर वसूली का आरोप है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
इंडिगो संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की 18 डिपार्चर और 23 अराइवल कैंसिल कर दी गई हैं। इसकी जानकारी चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ से दी गई है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, मैदानी इलाकों में लगातार पारा नीचे गिर रहा है।
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Dec 2025, 7:58 AM IST